Himachalमहिला आरक्षण विधेयक संसद में पास करवाने में विपक्ष का अहम योगदान:...

महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास करवाने में विपक्ष का अहम योगदान: सीमा शर्मा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित :महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास करवाने में विपक्ष का अहम योगदान रहा है। अगर विपक्ष का दबाव और साथ न होता तो केंद्र सरकार कभी भी महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं लेकर आती यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता महिलाओं को वोट बैंक समझने की ग़लती न करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विजन सभी क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों का समान विकास करना रहा है लेकिन भाजपा का विजन फूट डालो और राज करो वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी महिला वर्ग की हितैषी नहीं रही। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भाजपा हमेशा संरक्षण देती रही है। चाहे भाजपा नेता कुलदीप सेंगर का मामला हो, चिन्मयानंद का मामला हो या हालही में महिला पहलवान बेटियों का मामला हो। 
उन्होंने केंद्र सरकार को अनपढ़ करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार में क्या कोई मंत्री या सांसद नहीं है जो 543 सीटों का 33 प्रतिशत निकालने में समर्थ हो । उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भी भाजपा सरकार की नीयत में खोट है। इसी कारण इस विधेयक को लागू करने में देरी करने के लिए जनगणना और परिसीमन का बहाना लगा रही है।   उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार की महिला आरक्षण बिल पर मंशा साफ है तो किंतु परंतु करने की बजाय आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों से ही इस बिल को लागू करे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपनी रूढ़िवादी सोच के चलते महिलाओं को समानता का दर्जा दिलाने में हिचकिचाहट महसूस कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...