Principal-Teacher का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश जारी

जौनपुर: स्कूल में प्रिंसीपल और टीचरके बीच हुए रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। हैरानी की बात है कि शिक्षा के मंदिर में ही एक प्रिंसिपल, शिक्षिकाओं के साथ अश्लीलता करता दिखाई दिया। किसी ने हिडन कैमरे से प्रिंसिपल और टीचर की हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक कान्वेंट स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें स्कूल संचालक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि महिला स्कूल की ही एक टीचर है। स्कूल संचालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

लोगों के मन में सवाल है कि क्या आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं!   वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन के निर्देश पर बीएसए ने आरोपी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इतना ही नहीं, चर्चा इस बात की भी हो रही है कि स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या महिला टीचर के साथ स्कूल में आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शिक्षा के मंदिर को तार-तार करते हुए प्रिंसिपल ने इसे अय्याशी का अड्डा बना दिया है। ऐसे शिक्षक और शिक्षिकाओं से बच्चे कैसी शिक्षा की उम्मीद रख सकते हैं? एक ने लिखा कि सारी गलती प्रिंसिपल की ही नहीं हैं, वो महिला भी अपनी मर्जी से उसके पास खड़ी है और सहयोग कर रही है। एक अन्य ने लिखा कि इसमें गलती किसकी है? दोनों अपनी मर्जी कर रहे हैं लेकिन स्कूल में नहीं करना चाहिए था।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऑफिस में तमाम महापुरुषों की तस्वीरें लगी हुई हैं, कम से कम उनके सम्मान का ख्याल रख लेते। एक अन्य ने लिखा कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन सवाल ये है कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किया है। क्योंकि महिला और प्रिंसिपल दोनों खुश लग रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बच्चों को क्या पढ़ाते होंगे? इन्हें तो खुद शिष्टाचार सीखने की जरूरत है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...