Himachalनिजी अस्पताल को 18 लाख रुपये मुआवजा व 25 हजार रुपये कानूनी...

निजी अस्पताल को 18 लाख रुपये मुआवजा व 25 हजार रुपये कानूनी खर्च अदा करने के आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: उपभोक्ता फोरम की भुवनेश अवस्थी की अदालत ने ऊना के एक निजी अस्पताल को 18 लाख रुपये मुआवजा नौ प्रतिशत ब्याज सहित चुकाने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा माननीय कोर्ट ने 25 हजार रुपए कानूनी खर्च भी शिकायतकर्ता को देने का आदेश दिए हैं। अधिवक्ता आशीष सचदेवा ने बताया कि पीड़ित राजीव वशिष्ठ वासी गांव ओयल तहसील अम्ब जिला ऊना ने अपनी पत्नी साक्षी जोकि गर्भवती थी को प्रसव के लिए ऊना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। शिकायतकर्ता की पत्नी ने लड़के को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के बाद मरीज की तबीयत सुधरने के बजाय ज्यादा खराब हो गई।

इसका जिम्मेदार शिकायतकर्ता ने निजी अस्पताल प्रबंधन के इलाज में की गई लापरवाही को बताया। मजबूरन शिकायतकर्ता को अपनी पत्नी को उपचार के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ को ले जाना पड़ा। वहां उपचार के दौरान 24 फरवरी 2016 को पीड़ित की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता फोरम ऊना में निजी अस्पताल के खिलाफ साल 2016 में शिकायत दर्ज करवाई। उपभोक्ता फोरम ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आकलन के बाद शिकायत को सही मानते हुए शिकायतकर्ता के हक में अपना फैसला सुनाया। कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेशों में 15 लाख रुपए बच्चें के नाम पर जमा होंगे। इसके साथ ही उपभोक्ता फोरम ऊना ने निजी अस्पताल प्रबंधन को उपचार में की गई लापरवाही पर 18 लाख रुपये मुआवजा नौ प्रतिशत ब्याज के समेत और 25 हजार रुपये कानूनी खर्च अदा करने के आदेश जारी किए हैं। उपभोक्ता फोरम ने छोटे बच्चे के हित को ध्यान में रखते हुए 18 लाख में से 15 लाख रुपए की एफडीआर बच्चे के नाम बैंक में सुरक्षित रखने का आदेश भी सुनाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...