Himachalनव-प्रवेशित छात्रों के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

नव-प्रवेशित छात्रों के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना /सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में नव-प्रवेशित छात्रों के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। जिसके तीसरे दिन महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के कला संकाय में दाखिला लेने वाले 349 नये छात्रों को महाविद्यालय में होने वाले समस्त गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कला संकाय के सभी फैकल्टी सदस्य समेत नान टीचिंग स्टाफ भी मौजूद थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित नये छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए  उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके भविष्य को उज्जवल बनाने और संवारने में हमारे अध्यापक साथी हर संभव मददगार साबित होंगे। आप अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने को साकार करें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को महाविद्यालय की कैंपस सेवाओं, परीक्षा प्रणाली, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, सरकार की योजनाओं, बस पास की सुविधा, महाविद्यालय के नियमों, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न क्लबों, छात्रावास सुविधाओं और अनुशासन से अवगत कराना है, जो कि नये छात्रों के लिए बेहद अहम और जरुरी है। इसके साथ ही सभी विभागों के फैकल्टी से जान-पहचान हो जाती है।
महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ. दर्शन कुमार धीमान ने सभी नवांगतुक छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. मीता शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों का नये शैक्षणिक सत्र में स्वागत किया। महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राज कुमार ने भाग लेने वाले सभी छात्रों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...