Himachalमहाविद्यालय बंगाणा में समसामयिकी विषयों पर आधारित सेमिनार का आयोजन

महाविद्यालय बंगाणा में समसामयिकी विषयों पर आधारित सेमिनार का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा समसामयिकी विषयों पर आधारित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष, प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने की। मंच संचालन की जिम्मेदारी तनू ठाकुर ने संभाली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अनिता राणा और अभिनय ठाकुर ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) पर अपने विचार रखें, जबकि मन्नत शर्मा ने ई-कॉमर्स के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। प्रथम वर्ष की छात्राएँ इशिता शर्मा और पायल ठाकुर ने भारतीय न्यायिक व्यवस्था में न्यायिक निरीक्षण पर अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। रिया और अंजलि ने राजनीति में जाति की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कॉमर्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर कृष्ण चंद प्रोफेसर कमलेश,  राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता राणा, उपाध्यक्ष वासु शर्मा, महासचिव अंकिता मनकोटिया, सह सचिव तनू ठाकुर, दिव्यांशु शर्मा सहित अन्य विभागीय सदस्य भी उपस्थित रहे।  इस अवसर पर प्रोफेसर कृष्ण चंद ने बताया कि सेमिनार विद्यार्थियों को अपने विचारों और दृष्टिकोणों को साझा करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है, साथ ही महाविद्यालय में अकादमिक विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध हुआ। महाविद्यालय प्रशासन और राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा इस आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी भागीदारों को बधाई दी गई और आगामी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सहभागिता को और बढ़ावा देने की बात कही ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...