Breaking Newsदर्दनाक हादसाः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख पुकार, देखें...

दर्दनाक हादसाः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ट्रोनिका सिटीः गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में आज सुबह एक हादसा हो गया। जिसमें बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। बस के पलटने से उसमें सवार स्कूली बच्चे भी घायल हो गए हैं। हादसा स्कूल बस को बैक करने के दौरान हुआ है। बताया जाता है कि बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी के मीरपुर हिंदू गांव के बाहर स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। बताया जा रहा है बस को बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ। बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। पांच से छह बच्चों को चोट आई है।

घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी लगने के बाद बच्चों के परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक आसपास के लोगों ने स्कूली बस के भीतर फंसे बच्चों को बाहर निकाल लिया था। वहीं बस के ड्राइवर को भी चोंटे आई हैं। उसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूली बस पलटने से घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। स्कूली बच्चों के परिजनों ने स्कूल बस के ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं सड़क पर पलटी स्कूल बस को मौके से हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई है।बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद में नेशनल हाइवे पर बस और कार के बीच हुई टक्कर हुई थी, जिसमे 6 लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया था कि उसमे एक स्कूल बस भी था, हालाँकि उस बस में कोई स्टूडेंट नहीं था। वह बस गलत दिशा से आ रही थी। इस मामले पर ट्रैफिक अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। वही पुलिस ने बताया था कि इस मामले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे और इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...