Breaking Newsदर्दनाक : पूरे परिवार ने कुंए में कूदकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड...

दर्दनाक : पूरे परिवार ने कुंए में कूदकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राजस्थान के पाली जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मासूम बेटे की मौत से दुखी एक पूरा परिवार ही कुंए में कूद गया। कुंए में कूदने वाले दंपति और उनकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इस परिवार में केवल एक बेटी बची है। घटना के समय वह स्कूल गई हुई थी। हादसे की सूचना के बाद मृतक परिवार के करीबी रिश्तदारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पाली जिले के रोहट थाना इलाके के सांझी गांव में हुआ। वहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सांझी गांव के भल्लाराम मेघवाल का पुत्र भीमराव कुछ समय से बीमार चल रहा था। बुधवार को उसे दिखाने के लिए भल्लाराम के साथ उसकी पत्नी और बेटी रोहट अस्पताल जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उनके एकलौते पुत्र तीन वर्षीय भीमराव की मौत हो गई। इससे पूरा परिवार सदमे में आ गया।

वे लोग वहां से वापस गांव के लिए चल पड़े। तनाव में आए इस पूरे परिवार ने मासूम बेटे के शव के साथ ही गांव के निकट एक कुंए में छलांग लगा दी। इससे भल्लाराम और उसकी पत्नी समेत पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई। इस बीच किसी तरह से ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। इस पर वे मौके पर पहुंचे और हालात को देखकर तत्काल रोहट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों मृतकों के शवों को बाहर निकलवाया। बाद में उनको रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कुएं के पास भल्लाराम की बाइक खड़ी मिली है। उसकी बाइक पर भल्लाराम की जैकेट रखी थी। उसी जैकेट में भल्लाराम का सुसाइड नोट रखा हुआ था। उसमें भल्लाराम ने सुसाइड का कारण बताया है। हालांकि पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों को बारे में कुछ भी नही बोल रही है. उसने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी. एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों के मौत के बाद पूरे रोहट क्षेत्र में शोक की लहर छा गई. मृतक भल्लाराम मेघवाल के घर मे पांच सदस्यों में अब महज एक आठ वर्ष की बालिका बची है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...