AmritsarIndia के Action से घबराया Pakistan, मिसाइल परीक्षण के दिए आदेश, अलर्ट...

India के Action से घबराया Pakistan, मिसाइल परीक्षण के दिए आदेश, अलर्ट पर एजेंसियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्रीनगर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई। इस घटना से पूरे भारत में रोष पाया जा रहा है। वहीं भारत द्वारा लिए गए पांच बड़े एक्शन से पाकिस्तान घबरा गया है। इस घटना की वजह से पाकिस्तान में डर का माहौल है। पाकिस्तान को इस बात का डर है कि कहीं भारत जवाबी हमला न कर दे। इस वजह से पाकिस्तान की सेना भी अलर्ट मोड पर है। पाकिस्तान की एयरफोर्स को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं भारत पीओके में एयरस्ट्राइक न कर दे, क्योंकि पीओके में आतंकी संगठन के पर जवाबी हमला कर सकता है।

भारत की तरफ से पहलगाम हमले के बाद लिए गए कड़े एक्शन के एक दिन के बाद ही पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्ट करने का एलान किया है। इस मिसाइल की रेंज 480 किलोमीटर बताई जा रही है। पाकिस्तान के इस एलान के बाद इस परीक्षण पर भारतीय एजेंसियां बारीकी से नजर रख रही है। यह परीक्षण ऐसे समय में हो रहा है जब मंगलवार को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला कर 26 नागरिकों की जान ले ली।

पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्ट का फैसला ऐसे समय में किया है, जब पहलगाम हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। डेमियन साइमन नामक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान अपना मिसाइल टेस्ट 24 से 25 अप्रैल के बीच कर सकता है। पाकिस्तान ने अरब सागर में नो फ्लाई जोन जारी किया है और लाइव फायर की चेतावनी दी है। नाविकों को भी इस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

इस बीच सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में अरब सागर में भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत की मौजूदगी दिखाई दी है। मिग-29 लड़ाकू एयरक्राफ्ट से लैस इंडियन नेवी का एयरक्राफ्ट कैरियर करवार तट के पास अरब सागर क्षेत्र में चलता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान संभवतः अरब सागर के उसी क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण करने वाला है, जहां भारतीय विमानवाहक पोत विक्रांत वर्तमान में तैनात है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...