Breaking NewsPakistani Army Chief Asim Munir का Jalandhar से हैं पुराना नाता, जानें...

Pakistani Army Chief Asim Munir का Jalandhar से हैं पुराना नाता, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। वह भारत के कट्टर विरोधी हैं, उनके कार्यकाल में पाकिस्तान में आतंकवादियों को पालने-पोसने और भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने का काम कहीं ज्यादा तेज हो गया। इसी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और संघर्ष की स्थिति बनी। बड़ा युद्ध होते होते रह गया। भारतीय सेना के आपरेशन के बाद लग रहा है कि पाकिस्तान को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बाद वो अपने देश में जबरदस्त आलोचना का शिकार हुए। उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट देखी गई।

वहीं जनरल आसिम मुनीर का जालंधर से खाता नाता रहा है। दरअसल, मुनीर का पारिवारिक इतिहास भारत के पंजाब से गहराई से जुड़ा हुआ है। वह एक पंजाबी मुस्लिम सैयद परिवार से ताल्लुक रखता है और देश के बंटवारे से पहले उसका परिवार जालंधर में रहता था। 1947 में जब भारत-पाकिस्तान का विभाजन हुआ, तब पूरे पंजाब में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे। इन्हीं दंगों की आग में झुलसते हुए जनरल मुनीर के पिता, सैयद सरवर मुनीर, अपने परिवार के साथ पाकिस्तान की ओर पलायन करने पर मजबूर हुए। पहले उनका परिवार पाकिस्तानी पंजाब के तोबा टेक सिंह जिले में कुछ समय तक रहा, फिर वे रावलपिंडी के ढेरी हसनाबाद इलाके में बस गए। वह एक मुहाजिर (प्रवासी मुसलमान) थे, जिन्होंने पाकिस्तान में नए सिरे से जीवन की शुरुआत की।

मुनीर के पिता रावलपिंडी में एक स्कूल के प्रिंसिपल थे और साथ ही स्थानीय मस्जिद के इमाम की भूमिका भी निभाते थे। वे एक शिक्षित, धार्मिक और अनुशासित व्यक्ति माने जाते थे, जिनका असर आसिम मुनीर की सोच और परवरिश पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। जनरल मुनीर की प्रारंभिक शिक्षा रावलपिंडी के एक इस्लामिक मदरसे-दार-उल-तजवीद में हुई, जहां कुरान की तिलावत, तजवीद और धार्मिक अध्ययन पर जोर दिया जाता है। बाद में, उसने पाकिस्तानी सेना की सेवाओं में प्रवेश किया और धीरे-धीरे शीर्ष तक पहुंचे। लेकिन उनकी शुरुआती परवरिश और धार्मिक पृष्ठभूमि ने उनके दृष्टिकोण को गहराई से प्रभावित किया।

यह एक दिलचस्प बात है कि भारत विरोधी बयानों और नीतियों के लिए पहचाने जाने वाले इस जिहादी जनरल की जड़ें उसी भारत की भूमि में हैं, जहां से उनका परिवार बंटवारे के समय गया था। जालंधर की गलियों में खेलने वाला वह परिवार आज पाकिस्तान की सेना की कमान संभाल रहा है। पाकिस्तान के फौज प्रमुख जनरल आसिम मुनीर न सिर्फ इन दिनों उपमहाद्वीप में छाए घने तूफानी बादलों के निशाने पर हैं, बल्कि वे खुद एक तूफान हैं। यह महज संयोग नहीं है कि वे उस वक्त पाकिस्तान की कुख्यात जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस या आईएसआई के मुखिया थे, जब उसने भीषण पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रची थी।

जिसमें 16 फरवरी, 2019 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। 6 साल बाद, मुनीर अब एक मायने में पाकिस्तान के असली हुक्मरान हैं और एक बार फिर भारत के निशाने पर हैं। कथित तौर पर वे पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हैं। जिसमें 22 अप्रैल को कश्मीर की अल्पाइन जन्नत में 25 सैलानियों और एक स्थानीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोदी सरकार घाटी में दो दशकों में आम नागरिकों के सबसे भीषण कत्लेआम का सैन्य जवाब देने की तैयारी कर रही है। इस दौरान उसे आसिम मुनीर की चालाकी को कमतर करके नहीं आंकना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...