Himachalदेवेंद्र भुट्टो के समर्थन में उतरे पंचायत प्रतिनिधि 

देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में उतरे पंचायत प्रतिनिधि 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कुटलैहड़ के कुछ नेता देख रहे विधायक बनने के सपने, भुट्टो के समर्थकों को डराने का कर रहे काम: सुदर्शन शर्मा 

देवेंद्र भुट्टो को बागी बताने से पहले 1977 और 1980 की पृष्ठभूमि करें याद

ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के कुटलैहड़ विस क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग विधायक देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में उतर चुके हैं। बुधवार को बंगाणा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दर्जनों गणमान्य जिनमें प्रधान-उपप्रधान व भाजपा के कई बड़े चेहरों ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी है। गांव अरलू के प्रधान महिंद्र सिंह राणा, उप प्रधान भूषण शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि ने कहा कि विधायक देवेंद्र भुट्टो बड़े स्तर के समाजसेवी हैं और 27 फरवरी को जो 9 विधायकों सहित देवेंद्र भुट्टो ने किया है।

वह हिमाचल के हित के लिए किया है। जिस कि हम सराहना करते है। उन्होंने कहा कि जो अधिवक्ता कांग्रेस का राज्यसभा प्रत्याशी था। वह हिमाचल के हितों के विरुद्ध माननीय सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष का पक्ष रखता है। ऐसे प्रत्याशी के खिलाफ मतदान करना क्या गलत है। उन्होंने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ में राजनीति से ऊपर उठकर जनता का काम किया है। हर गरीब परिवार को निजी आय से आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा कुटलैहड़ की जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारी बदले गए हैं। देवेंद्र भुट्टो और उनके समर्थकों के कार्यों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हे धमकाया जा रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हम पहले की तरह अभी भी देवेंद्र भुट्टो के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि आज वह लोग टिप्पणियां कर रहे है। जिनके परिवार द्वारा सन 1977 में उनके एक बोट से कुटलैहड़ ने सीएम की कुर्सी खो दी थी। और 1980 में ग्यारह विधायकों के साथ बागी होकर शांता कुमार की सरकार गिरा दी थी। आज उस परिवार के लोग देवेंद्र भुट्टो को बागी और पार्टी विरोधी की संज्ञा दे रहे है। उन्होंने कहा कि देश हित जनता हित और कुटलैहड़ हित के लिए किया गया मतदान देवेंद्र भुट्टो को सदा जनता याद रखेगी। उन्होंने दावा किया कि जहा विधायक देवेंद्र भुट्टो होंगे वहां पर कुटलैहड़ की समस्त जनता और हम साथ होंगे। 

भुट्टो के समर्थकों को धमकाना बंद करें कुटलैहड़ के कांग्रेसी नेता: सुदर्शन शर्मा

पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा ने कुटलैहड़ के कुछ कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि देवेंद्र भुट्टो के समर्थकों को कुटलैहड़ के कांग्रेस नेता धमकाना बंद करें। भुट्टो के समर्थक डरने वाले नहीं है। हम सभी हजारों समर्थक पहले भी देवेंद्र भुट्टो के साथ खड़े थे। और अब भी देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ खड़े हैं। 18 मार्च को माननीय उच्च न्यायलय के फैसले के बाद देवेंद्र भुट्टो के बढ़ते कदमों के साथ कुटलैहड़ की जनता चलेगी। यह कांग्रेस नेता ध्यान में रखें। 

देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ हर समय खड़े रहेंगे,चाहे अंजाम जी भी हो:महिंद्र राणा

अरलू पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह राणा ने कहा कि किसी भी पंचायत का प्रधान किसी विशेष पार्टी का नहीं होता है। जो नेता विधायक जनता का काम करें, पंचायत प्रधान उनका समर्थन करता है। देवेंद्र भुट्टो के 14 माह के कार्यकाल और उनकी कार्य कुशलता को देखकर हम ने उनका समर्थन किया है और उनके साथ खड़े रहेंगे, चाहे अंजाम कोई भी हो। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...