Blog

  • Jalandhar News: गरमाया ‘Satluj’ फिल्म मामला, एडीसी से मिले सिख संगठन, उठाईं ये मांगे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गरमाया ‘Satluj’ फिल्म मामला, एडीसी से मिले सिख संगठन, उठाईं ये मांगे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, ओटीटी प्लेटफार्म पर 2 दिन फिल्म रिलीज होने के बाद बैन कर दी गई। जिसके बाद से लगातार मामले में तूल पकड़ी हुई है। वहीं इस मामले को लेकर शहर की विभिन्न सिख प्रतिनिधि संगठनों ने एडीसी अमनिंदर कौर बराड़ को मांगपत्र सौंपकर फिल्म सतलुज को दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने सहित 3 प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखीं। संगठनों ने कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित फिल्म सतलुज पर बिना स्पष्ट कारण बताए प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

    उन्होंने सरकार से फिल्म पर लगाया गया प्रतिबंध हटाकर इसे दोबारा रिलीज करने की मांग की। संयुक्त रूप से मांगपत्र देने वालों में शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत), इंटरनेशनल पंथक दल, यूनाइटेड अकाली दल, बेगमपुरा खालसा राज पार्टी और पंथक आजाद ग्रुप के प्रतिनिधि शामिल रहे। संगठनों ने कहा कि उन्हें मौजूदा सरकार से उम्मीद है कि वह सिख समुदाय से जुड़े लंबित मामलों में न्याय सुनिश्चित करेगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

    शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने बताया कि मांगपत्र में पहली मांग बंदी सिंहों की तत्काल रिहाई की गई है। दूसरी मांग फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को हटाकर उसे दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की है। वहीं तीसरी मांग जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की रखी गई है। गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि सरकार को इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांगों का समाधान हो सके।

  • Punjab News : महिला पुलिस थाने का ASI 7,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Punjab News : महिला पुलिस थाने का ASI 7,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत महिला पुलिस थाना, पुलिस लाइंस, संगरूर में तैनात एएसआई (लोकल रैंक) कमलजीत सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को भवानीगढ़, जिला संगरूर निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, जिस कारण पत्नी उससे अलग रह रही थी। बाद में पत्नी ने महिला पुलिस थाना, संगरूर में शिकायतकर्ता, उसके पिता तथा भाई के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले की जांच एएसआई कमलजीत सिंह कर रहा था। आरोप है कि उसने इस मामले का चालान सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने के बदले शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किश्त के रूप में आरोपी एएसआई को पहले ही 3,000 रुपये दे चुका था तथा शेष 7,000 रुपये शीघ्र देने का आश्वासन दिया था। रिश्वत की शेष राशि देने के लिए सहमति जताने के बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की जांच के उपरांत विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग द्वारा इस मामले मे आगे की जांच जारी है।

  • 7,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

    7,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अभियान के तहत महिला पुलिस थाना, पुलिस लाइंस, संगरूर में तैनात एएसआई (लोकल रैंक) कमलजीत सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को भवानीगढ़, जिला संगरूर निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। बाद में उसकी पत्नी ने महिला पुलिस थाना, संगरूर में शिकायतकर्ता, उसके पिता तथा उसके भाई के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले की जांच एएसआई कमलजीत सिंह कर रहा था। आरोप है कि उसने इस मामले का चालान सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने के बदले शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किस्त के रूप में आरोपी एएसआई को पहले ही 3,000 रुपये दे चुका था तथा शेष 7,000 रुपये शीघ्र देने का आश्वासन दिया था।

    रिश्वत की शेष राशि देने के लिए सहमति जताने के बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो, रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की जांच के उपरांत विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना, पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

     

  • हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, CM Nayab Singh Saini ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी

    हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, CM Nayab Singh Saini ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली को अनुसंधान, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों के माध्यम से पूरी तरह बदलने का एक बड़ा खाका पेश किया है, जो कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत व विकसित हरियाणा बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार देर शाम सिविल सचिवालय में विजन 2047 को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग व कुलगुरुओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और घोषणा की कि हरियाणा के नवाचार-आधारित परिवर्तन को गति देने के लिए 20 करोड़ रुपये का ‘हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष’ स्थापित किया गया है, जिसके तहत प्रदेश के 27 उच्च शिक्षा संस्थानों की 90 अनुसंधान परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाते हुए प्रदेश में 20 किलोमीटर की परिधि में छात्राओं के लिए कॉलेज की स्थापना की गई है, जिससे छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा हो रही है।

    वास्तविक चुनौतियों का समाधान बनेंगी अनुसंधान परियोजनाएं

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष’ विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें राज्य की जमीनी समस्याओं के समाधान केंद्रों में बदलेगा। ये सभी 90 परियोजनाएं कृषि, भूजल संरक्षण, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य सेवा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ग्रामीण विकास, औद्योगिक नवाचार और समावेशी शिक्षा जैसे हरियाणा के विशिष्ट विषयों पर केंद्रित हैं।

    अनुसंधान का लाभ उद्योगों को भी मिले

    अनुसंधान केवल प्रकाशनों और प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसका सीधा लाभ हमारे किसानों, उद्योगों और स्थानीय समुदायों को मिलना चाहिए। अकादमिक ज्ञान जब व्यावहारिक तकनीकों, पेटेंटों, स्टार्टअप्स और बेहतर सार्वजनिक सेवाओं में बदलेगा, तभी हरियाणा के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

    ‘नीव’ पोर्टल से होगी अकादमिक प्रगति की लाइव ट्रैकिंग

    उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने (नीव) पोर्टल की समीक्षा की। यह पोर्टल राज्य के सभी संस्थानों के अनुसंधान, पेटेंट, प्लेसमेंट, स्टार्टअप और छात्रों के परिणामों की लाइव ट्रैकिंग करेगा। इस डेटा-आधारित पोर्टल को तैयार करने और आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री के कार्यवाहक निदेशक और स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    उच्च शिक्षा को वैश्विक पहचान दिलाने में कारगार होंगी योजनाएं

    मुख्यमंत्री ने शिक्षा को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में मॉडल संस्कृति कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। आधुनिक तकनीकों के लिए स्वायत्त एआई डिजिटल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 50,000 रुपये तक के पेटेंट पंजीकरण शुल्क की प्रतिपूर्ति सहायता दी जाएगी।

    उच्च शिक्षा गुणवत्ता और अनुसंधान उत्कृष्टता कोष’ बनाया गया

    10 करोड़ रुपये का ‘उच्च शिक्षा गुणवत्ता और अनुसंधान उत्कृष्टता कोष’ बनाया गया है। छात्रों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और सीधे प्लेसमेंट से जोड़ने के लिए एक सिंगल विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने इन मॉडल संस्कृति कॉलेज की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि इन दूरदर्शी पहलों से हरियाणा में एक अनुसंधान-आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और रोजगारोन्मुखी शिक्षा तंत्र का निर्माण हो रहा है, जो आने वाले समय में राज्य को देश के भीतर नवाचार, कौशल और उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाएगा।

    शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा को देश के अग्रणी केंद्रों में करना है स्थापित

    इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि वर्ष 2047 तक हरियाणा को गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में भारत के अग्रणी केंद्रों में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है।
  • Punjab News: घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके नौजवान फरार

    Punjab News: घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके नौजवान फरार

    अमृतसरः जिले में पिछले कुछ समय से गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला थाना सुल्तानविंड के अधीन आते इलाके से सामने आया है, जहां थाना सुल्तानविंड के क्षेत्र में कोट मीत सिंह के निकट देर रात किसी बात को लेकर घर के बाहर नौजवानों द्वारा गोलियां चलाई गईं। इस मौके पर बात करते हुए कोट मीत सिंह के रहने वाले कपिल पुत्र प्रेम नाथ ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले युवक ने अपने 6-7 अन्य अनजान लोगों के साथ मिलकर पहले रास्ते में गालियां दीं और उसके बाद घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में गोलियां घर के बाहर के दरवाजे पर लगी।

    उन्होंने बताया कि वाहेगुरु की मेहर से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। कपिल ने बताया कि इस संबंध में थाना सुल्तानविंड पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। परिवार ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मांग की हैं कि घर पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए। इस मामले को लेकर एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा जांच जारी है और जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • Birthday के दिन पुलिस कर्मी ने किया पत्नी का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Birthday के दिन पुलिस कर्मी ने किया पत्नी का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस के AATS में तैनात कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने अपनी 34 वर्षीय पत्नी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली बात यह है कि वारदात के दिन ही प्रियंका का जन्मदिन भी था। मिली जानकारी के अनुसार मनीष और उसकी पत्नी दोनों बाहर जा रहे थे। ऐसे में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान मनीष ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। गोली मारने के बाद भाटी मौके से फरार हो गया।

    बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को 4 साल हुए थे। इस घटना के दौरान सड़क पर तड़पती प्रियंका को एक डिलीवरी ब्वॉय ने देखा और लोगों की मदद से ऑटो में एलबीएस अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी प्रियंका को गोली मारता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकरे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया।

    ग्रेटर नोएडा के सादोबाद गांव के अजीत सिंह बैसोया ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी उससे 2 साल छोटे मूलरूप से ग्रेटर नोएडा के सलेमपुर गांव निवासी मनीष भाटी से की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के एक दिन बाद से ही मनीष व उनका परिवार 50 लाख रुपये कैश और एक बड़ी एसयूवी के लिए उससे मारपीट करते और अन्य तरीकों से प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के दो साल बाद 2024 में प्रताड़ना की शिकायत दिल्ली पुलिस की महिला अपराध शाखा से की गई थी। इस दौरान प्रियंका आठ माह मायके में रही। बाद में पंचायत ने दोनों परिवारों का समझौता करवाया और वह वापस विनोद नगर आकर रहने लगी। प्रियंका के दो भाई और दो बहने हैं। एक बहन दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, वहीं एक भाई यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं। एक भाई यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

  • Punjab News: BJP नेत्री का वीडियो वायरल SIR करवाओ, 20-25 हजार वोट कटवाओ, फिर यू-टर्न, SDM ने शुरू की जांच, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP नेत्री का वीडियो वायरल SIR करवाओ, 20-25 हजार वोट कटवाओ, फिर यू-टर्न, SDM ने शुरू की जांच, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब भर में घर-घर जाकर गणना करने की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया निरंतर तेजी से जारी है। 25 जून, 2026 को इसकी शुरुआत 16 दिनों के भीतर राज्य में 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटलीकरण कर लिया गया है। राज्य के सभी घरों में 99.34 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पहले ही पूरा किया जा चुका है, जो यह दर्शाता है कि पूरे प्रदेश के मतदाताओं तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित की गई है। वहीं एसआईआर को लेकर भाजपा की स्टेट सेक्रेटरी और दीनानगर विधानसभा क्षेत्र की इंचार्ज रेणु कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कथित तौर पर ’20-25 हज़ार वोट कटवाने’ की बात कहती सुनाई दे रही हैं।

    वीडियो वायरल होने के बाद रेणु कश्यप ने अपना पक्ष रखकर सफाई दी। दरअसल, ये वीडियो दीनानगर में बीते दिनों हुए कार्यकर्ता सम्मेलन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में रेणु कश्यप यह कहते हुए सुनी जा रही हैं, “SIR करवा लो, 20-25 हज़ार वोट कटवा लो और अपना विधायक बना लो।” यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। रेणु कश्यप ने अपने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों और शरारती तत्वों द्वारा इस वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई सार्वजनिक बयान नहीं था, बल्कि पार्टी के अंदरूनी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ एक निजी बैठक थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वोट बनाने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना था।

    ‘वोट काटने’ वाले बयान पर विस्तार से बताते हुए कश्यप ने कहा कि उनका इशारा केवल उन वोटों की ओर था जो गलत या गैर-कानूनी तरीके से, नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए हैं। उन्होंने एक से ज़्यादा जगहों पर बने नकली वोटों को हटाने की बात कही और 20-25 हज़ार वोट काटे जाने के आंकड़े को पूरी तरह से खारिज किया। रेणु ने कहा कि ऐसे बयान में मॉडर्न टेक्नोलॉजी (AI) या वीडियो एडिटिंग के ज़रिए बयानों को काटने और छेड़छाड़ करने का पूरा डर रहता है। जिसकी वह जांच भी करवाएंगे। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर दीनानगर के एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    दूसरी तरफ, मामले को लेकर दीनानगर के एसडीएम गगनदीप सिंह ने ने कहा कि यह वीडियो उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन इस वीडियो के असली होने की जांच कर रहा है। कि यह असली है या इसके साथ कोई छेड़छाड़ की गई है। इसके अलावा, एडमिनिस्ट्रेशन इस वीडियो के बारे में रेणु कश्यप से जवाब भी मांग रहा है। ताकि इसका असली मतलब समझा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले पर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन वह सू मोटो नोटिस लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट में लिफ्ट में फंसी 4 युवतियां, करने लगी हनुमान चालीसा का पाठ, देखें वीडियो

    गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट में लिफ्ट में फंसी 4 युवतियां, करने लगी हनुमान चालीसा का पाठ, देखें वीडियो

    ग्रेटर नोएडाः वेस्ट के सेक्टर टेकजोन 4 स्थित गैलेक्सी वेगा सोसायटी में अचानक लिफ्ट खराब हो गई। इस दौरान लिफ्ट में 4 लड़कियां आधे घंटे तक फंसी रही। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 10:30 बजे सोसायटी के एक टावर की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई। उस समय लिफ्ट में 4 बच्चियां मौजूद थीं, जो करीब 30 मिनट तक अंदर फंसी रहीं। लिफ्ट रुकते ही उसके अंदर अंधेरा हो गया और बच्चियां घबरा गईं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    शुरुआती करीब 10 मिनट तक लिफ्ट का ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD) भी काम नहीं कर सका। ऐसे में बंद लिफ्ट में फंसी बच्चियों ने खुद को शांत रखने और हिम्मत बनाए रखने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने लिफ्ट के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चियां डरी हुई नजर आती हैं और एक साथ हनुमान चालीसा पढ़ती सुनाई देती हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोसायटी के मेंटेनेंस स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट में लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई शारीरिक चोट नहीं आई, हालांकि बच्चियां काफी सहमी हुई थीं। घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा मानकों को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि अगर लिफ्ट का ऑटोमैटिक रेस्क्यू सिस्टम समय पर काम करता तो बच्चियों को इतनी देर तक डर के माहौल में फंसे नहीं रहना पड़ता। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग लिफ्टों के नियमित मेंटेनेंस तथा सुरक्षा जांच की मांग कर रहे हैं।        
  • Punjab News: घर की छत गिरने से मां-बेटे की मौत, 2 बेटियां घायल

    Punjab News: घर की छत गिरने से मां-बेटे की मौत, 2 बेटियां घायल

    बठिंडाः तलवंडी साबो में भीषण हादसा हो गया। दरअसल, रात कमरे की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बठिंडा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो निवासी धर्म सिंह उर्फ काला का परिवार रात करीब 11 बजे घर के एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय अर्शदीप सिंह और 40 वर्षीय धर्म सिंह की पत्नी वीरपाल कौर के रूप में हुई है। वहीं घायल दोनों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है।

    मलबे के नीचे दबने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। नगर परिषद अध्यक्ष सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष कुलवीर कौर सरां सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा गहरा दुख व्यक्त किया।

    उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे तलवंडी साबो क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत और दो बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस और प्रशासन ने भी घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Hormuz Straight में हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत पर भड़की भारत सरकार, लिया सख्त एक्शन

    Hormuz Straight में हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत पर भड़की भारत सरकार, लिया सख्त एक्शन

    नई दिल्ली: ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में यूएई के टैंकरों पर हुए हमलों में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। इसके बाद अब भारत सरकार ने सख्त एक्शन ले लिया है। भारत ने दिल्ली में ईरानी दूतावास को तलब कर दिया है। इस पर उन्होंने जवाब मांगा है। ऐसे में भारत के समन किए जाने के बाद ईरानी राजनयिक विदेश मंत्रालय में पहुंच गए हैं। इनमें ईरान के डिप्टी चीफ मिशन मोहम्मद जवाद हुसैनी भी शामिल थे। भारतीय अधिकारियों ने ईरान के सामने समुद्र में काम करने वाले अपने बड़े समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता जता दी है। बता दें कि इस इलाके में हजारों भारतीय नागरिक मर्चेंट जहाजों पर काम करते हैं और वो अक्सर सबसे ज्यादा जोखिम वाले इलाकों में होते हैं।

    भारतीय क्रू मेंबर की हुई मौत

    ईरान ने यूएई के मोम्बासा टैंकर पर अटैक किया था। इसमें एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है वहीं बाकी के 8 लोग घायल हो गए हैं। इसमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी भी शामिल है। इन घायलों में से 4 की हालत गंभीर है। ईरान के हमले के बाद दोनों टैंकर्स में आग लग गई थी। इन पर बाद में काबू पा लिया गया था।

    ईरान के हमलों पर भड़क गया यूएई

    यूएई ने ईरान के इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसको अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन करार दिया है। इसके साथ ही इस तरह के हमलों को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। यूएई ने कहा कि – हमारे पास इस तनाव को बढ़ाने वाली कार्रवाई का जवाब देने का पूरा अधिकार है। बता दें कि यह घटना ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच में बढ़ते हुए तनाव के बीच में हुई है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट एक संवेदनशील केंद्र बने हुए हैं। होर्मुज एक संकरा समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया का करीबन 5वां हिस्सा तेल का एक्सपोर्ट होता है।

    इस वजह से बढ़ा पश्चिम एशिया में तनाव

    ओमान की समुद्री सीमा में ईरान ने जो हमला किया उसके बाद पश्चिम एशिया में तनाव और भी बढ़ गया है। इसके बाद होर्मुज में कमर्शियल जहाजों के नेविगेशन पर और खतरा बढ़ गया है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले के बाद बयान जारी कर बताया कि जिन जहाजों पर हमला हुआ है वो तेल टैंकर मोम्बासा और एलएनजी कैरियर अल बहिया थे। UAE ने यह कहा कि दक्षिणी शिपिंग लेन से गुजरते समय दोनों जहाजों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया है।