Blog

  • इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 160 पद

    इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 160 पद

    ऊनासुशील पंडित :मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 160 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 130 पद सिक्योरिटी गार्ड और 30 पद सुपरवाइज़र के शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 20 फरवरी कोे उप रोजगार कार्यालय अम्ब, 21 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 22 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जा रहा है।

    सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं,12वीं व ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 36 वर्ष व प्रतिमाह वेतन 12 से 22 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पुरूषों की हाईट 5 फुट 7 इंच और महिलाओं की 5 फुट 4 इंच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि,रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड व दो पासपोर्ट साइज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • ऊना कॉलेज में कैरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:राजकीय उतकृष्ट महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को करियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि इसमें एचसीएल टेकबी कंपनी ने छात्रों को नौकरियों की पेशकश की। कंपनी के राज्य प्रमुख बलविंदर चिब ने छात्रों को कंपनी में आवोदन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अच्छा वेतन और अच्छा करियर मिलता है।

    साथ ही कंपनी देश भर के टैलेंट को मौका देने के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालयों में जा रही है ताकि प्रत्येक योग्य छात्र को उन्नति का मौका दिया जा सके। कार्यक्रम में प्रो. प्रोमिला, प्रो. मोनिका खन्ना, प्रो. सुमित शर्मा, प्रो. सुनील दत्त, प्रो. रंजू बनोटा, प्रो. जगमोहन, प्रो. वरुणृ व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
  • 0 से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने हेतू 718 टीमें गठित

    जिला के 47,333 बच्चों को 3 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो की दवाई – एडीसी
    ऊनासुशील पंडित :राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को लेकर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान एडीसी ने बताया कि तीन मार्च को नेशनल ईमुनाइजेशन-डे के अवसर पर 0 से 5 वर्ष तक के 47,333 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए बूथों के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को सुबह 8 से सांय 4 बजे तक पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके अलावा यदि कोई बच्चा किसी कारणवश पोलियो की दवाई पिलाने से वंचित रहता है तो उन बच्चों को 4 व 5 मार्च को फाॅलोअप राउंड में घर-घर दवाई पिलाई जाएगी। 

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष अभियान के तहत जिला में स्लम ऐरिया, कंस्ट्रक्शन साईट व ईट भट्टों पर कार्य करने वाले मजूदरों के 0 से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को मोबाईल टीमों के माध्यम से पोलिया की खुराक देना सुनिश्चित करें।

    एडीसी ने कहा कि प्रतिवर्ष पोलियो की दवा पिलाने के लिए पल्स पोलियो अभियान छेड़ा जाता है, जिसके तहत जिला आज ऊना में 47,333 शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 718 टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि पोलियो की दवाई पिलाने के लिए 359 पोलियो बूथ व 14 ट्रांजिट प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 231 मोबाईल टीमों के माध्यम से जिला के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।

    एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने समस्त जिलावासियों से अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के नजदीकी पोलियो बूथ पर दवाई पिलाने की अपील की है ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभागों को इस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, डाॅ रिचा, डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • जालंधरः पासपोर्ट दफ्तर में CBI की रेड, 25 लाख की नगदी और 2 अधिकारियों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक शिकायत पर पासपोर्ट जारी करने से संबंधित रिश्वत मामले में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) और दो सहायक पासपोर्ट अधिकारियों (एपीओ) सहित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने एक शिकायत पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के एक सहायक पासपोर्ट अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह आरोप लगाया गया था कि शिकायतकर्ता ने अपनी पोती और पोते के संबंध में नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जब शिकायतकर्ता, उक्त दो पासपोर्ट की स्थिति की जांच करने के लिए आरोपी एपीओ से मिला, तो आरोपी ने पासपोर्ट जारी करने के लिए कथित तौर पर 25,000/- रुपये की रिश्वत की मांग की।

    आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को सूचित किया कि रिश्वत की राशि आरपीओ और एक अन्य एपीओ के निर्देश पर स्वीकार की जाती है और इसे उनके बीच साझा किया जाता है। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी एपीओ को 25,000/- रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के आरपीओ और एक अन्य एपीओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी व्यक्तियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली जा रही है। अब तक लगभग 20 लाख रुपये नकद (लगभग) और आपत्तिजनक दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं।

  • पंजाबः 66 किलो अफीम, स्कॉर्पियों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत एसटीएफ की टीम ने नशा 2 तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से 66 किलों अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ लुधियाना के एआईजी ने बताया कि उनकी टीम के इंचार्ज हरबंस सिंह की टीम दोराहां से साहनेवाल आती स्कॉर्पियों सवार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66 किलो अफीम और गाड़ी बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह पुत्र जसबीर सिंह और तेजिंदर सिंह उर्फ मोनू पुत्र बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है।

  • पंजाब : पुलिस ई-रिक्शा चालकों पर कसेगी शिकंजा, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस ने ई-रिक्शा बेचने वाले डीलरों और ई-रिक्शा चालको के प्रधान के साथ की एक मीटिंग की है। इसमें उन्होंने ई-रिक्शा चालक और डीलरों को अपना जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की बात की है। उनका कहना है कि लुधियाना में ट्रैफिक लगातार ई-रिक्शा चालको की बढ़ोतरी होती हुई दिखाई दे रही है। जिसके चलते ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। क्योंकि आए दिन ई-रिक्शा की वजह से ट्रैफिक होता है और कई दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती है। यही नहीं ई-रिक्शा अपराध करने वाले व्यक्तियों द्वारा भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

    जिसके चलते उन्होंने ई-रिक्शा डीलर और चालकों के साथ मीटिंग की। उन्होंने ई-रिक्शा डीलर से उनका रिकॉर्ड भी मांगा कि उन्होंने आज तक किन-किन लोगों को ई-रिक्शा बेची है। ताकि यह पता लग सके कि ई-रिक्शा चालको की संख्या इस समय लुधियाना में कितनी है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक सभी ई-रिक्शा की रजिस्ट्रेशन करवाएं और चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाए। इसी के साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी की 15 मार्च के बाद जो कोई ई-रिक्शा चालक पुलिस के द्वारा दिए गए नियमों की उल्लंघना करेगा, तो लुधियाना पुलिस ई-रिक्शा चालक ऊपर सख्त कार्रवाई करेगी।

  • पंजाबः कल फिर से टोल होंगे फ्री किसानों ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    कहा- भाजपा प्रधान और कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर बाहर लगाएंगे धरना

    संगरूरः पंजाब में बीकेयू यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन एकता (BKU) ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कल से पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री होंगे सभी गाड़ियां बिना टोल दिए वहां से गुजरेंगी। दरअसल,  बीकेयू ने अगले 2 दिन पंजाब के टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। वहीं इस बार किसान नेता ने भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, केवल सिंह ढिल्लों और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। 

    उन्होंने कहा कि 3 भाजपा नेताओं के घर के बाहर 2 दिन के लिए यह धरना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ मीटिंग क्या फैसला लिया जाता उसका इंतजार के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा एक व्यक्ति वहां पर गया उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। ऐसे में वह वहां पर गालियां खाने के लिए नहीं जाना चाहती। उगराहां ने कहा कि हम किसी जत्थेबंदी के समर्थन का इंतजार नहीं करेंगी। जो किसानों के साथ केंद्र कर रही है, आज उनके साथ कर रही है, कल वह हमारे साथ कर सकती है, इसलिए हमने यह ऐलान किया है।

  • पंजाबः 6 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सीपी कुलदीप सिंह चहल की अगुवाई में टीम 6 किलाे अफीम के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस लुधियाना द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान DCP जसकरन सिंह तेजा, ADCP अमनदीप सिंह बराड़ , ACP अशोक कुमार NDPS कम नारकोटिक्स और इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल प्रभारी एंटी-नारकोटिक्स सेल-1 की टीम ने कमिश्नरेट लुधियाना पुलिस स्टेशन डेहलो लुधियाना क्षेत्र से 6 किलो अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मारुति कार सालिएरो (टैक्सी) नंबर पीबी 01सी – 8284 सफेद रंग की बरामद की है।

    जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 15-02-2024 को एंटी नारकोटिक्स सेल-1 लुधियाना की टीम ने आरोपी गुरदीप सिंह से सूचना के आधार पर दरगाह पीर बाबा जीउन शाह जी खुही वाले, सैयान चौक लुधियाना चौक, लुधियाना के पास नाकाबंदी के दौरान उर्फ गोगी पुत्र सतनाम सिंह निवासी किरायेदार सुभाष घर, पिछली साइड हनुमान मूर्ति, गांव दौलतपुर नींवा, थाना सदर घलकलां, जिला मोगा को कार मारुति स्लेरियो (टैक्सी) नंबर पीबी 01सी-8284 रंग सफेद के साथ गिरफ्तार किया गया और अशोक कुमार PPS ACP/PBI NDPS कम नारकोटिक्स लुधियाना की रिपोर्ट के अनुसार कार की तलाशी के दौरान कार से 6 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। दाेषी के खिलाफा थाना डेहलो, लुधियाना में मुकदमा नंबर 12 दिनांक 15-02-2024 नंबर 18, 18सी-61-85 NDPS Act दर्ज किया गया और मामले में आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ ​​गोगी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • किसानों के साथ तीसरी मीटिंग को लेकर केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः किसानों के साथ देर रात 1.30 बजे तक सरकार की मीटिंग चली, लेकिन दूसरे दौर की मीटिंग भी बेनतीजा रही। वहीं इस मीटिंग के बाद आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। मीडिया के साथ बात करते हुए केंद्रिय मंत्री ने कहा कि किसान संगठनों के साथ अगली बातचीत के लिए रविवार का दिन तय किया गया है। मुझे विश्वास है कि रविवार को भी अच्छे माहौल में बातचीत होगी और हम इन मुद्दों को सुलझाने के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है, उन्हें अपने यहां कानून व्यवस्था बनाये रखनी होगी। मुझे विश्वास है कि प्रदर्शनकारी किसी भी हिंसा या बर्बरता में शामिल नहीं होंगे।

  • पंजाब : भारी मात्रा हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन : पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए नशा विरोधी अभियान एवं माननीय डी.जी.पी के निर्देशानुसार अश्विनी कपूर, आईपीएस वरिष्ठ पुलिस कप्तान तरनतारन द्वारा बदमाशों और नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से 310 ग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह और SHO विनोद शर्मा ने बताया कि गत दिवस जब SI कुलविंदर सिंह साथी अधिकारियों के साथ गांव मैडी कंबोके में मौजूद थे,

    तो गुप्त सूचना मिली थी कि लवप्रीत सिंह पुत्र बीरा सिंह उर्फ बलबीर सिंह, सेर सिंह उर्फ ​​सेरा पुत्र ज्ञान सिंह और जज बीर सिंह उर्फ ​​जज पुत्र बचितर सिंह वासियान और तारा सिंह जो पांडीपुना करते हैं। वहीं तस्कर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारी मात्रा में हेरोइन मंगवाकर वहां सप्लाई करते है और उनसे अपना कमीशन लेते है। जिन्हें आज भी हेरोइन लेने के लिए आए थे, इसी दौरान दोसियन को डिफेस ड्रेन से गिरफ्तार कर तारा सिंह से पूछताछ की गई, तो उससे 310 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।