Blog

  • महिला ने 5 साल की बेटी सहित की आत्महत्या, जाने वजह

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। यह घटना दो दिन पहले मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के निलंगा तहसील के मालेगांव में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मां भाग्यश्री अपने बेटे और बेटी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन से मान्यता प्राप्त स्कूल में भेजना चाहती थी, जो उसके पति की हैसियत से बाहर था। मृतक महिला भाग्यश्री की एक बेटी थी और बेटा है। 
    अपने बच्चों को सीबीएसई स्कूल ना भेज पाने पर वह काफी उदास रहती थी। उसका मन था कि बाकी बच्चों की तरह उसके बच्चे भी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ें, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी कारण मां ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार औरद शाहजानी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति के पास डेढ़ एकड़ जमीन है और परिवार की आजीविका मुख्य रूप से बकरियां चराने पर निर्भर थी। 
    पिछले साल ही भाग्यश्री की मां की मौत हो गई थी उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर इस वजह से उदास रहती थी।  शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ दूसरे किसान के कुएं पर गई। वहां से उसने अपने पति वेंकट हाल्से को वीडियो कॉल किया और उसे आखिरी बार बेटी का चेहरा देखने के लिए कहा और फिर लड़की के साथ कुएं में कूद गई।
  • मौसम विभाग अनुसार जल्द दस्तक देगा मानसून

    मौसम विभाग अनुसार जल्द दस्तक देगा मानसून

    नई दिल्ली : दिल्ली में लंबे समय से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह सुहावनी रही और कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा सहित देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है। 

    आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े भूभाग में पहुंचा, जिससे गर्मी से जूझ रहे शुष्क क्षेत्रों को राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग  के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून में देश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक से 20 जून के बीच 77 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य वर्षा 92.8 मिमी होती है। 

    आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। मानसून की दस्तक देने के साथ ही इन राज्यों में बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है।

  • Punjab : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : लाडोवाल नजदीक गांव फतेहगढ़ गुज्जरां में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावक थी कि रात को कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने के तुरंत बाद लेबर ने मालिक को घटना की जानकारी दी। मौके पर तुरंत फैक्ट्री मालिक पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती रही। 

    लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक सुखप्रीत ने कहा कि वह फैक्ट्री करीब 8 बजे बंद करके चला गया था। उसे लेबर विनोद का करीब 9 बजे के बाद फोन आया उसने उसे बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जब वह फैक्ट्री में पहुंचा तो काफी माल राख हो गया। 

    उसने लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग देखते ही देखते बढ़ गई। हादसा भयावक था कि आस-पास की बिल्डिंगों को भी खाली करवाया गया। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर थाना लाडोवाल की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया। आग लगने के कारण गांव में भी अफरा तफरी देर रात तक मची रही।

  • आज का राशिफल, 21 जून 2024

    आज का राशिफल, 21 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 21 जून को शाम 6 बजकर 42 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आज व्रतादि की पूर्णिमा है। आज विश्व योग दिवस भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। प्राइवेट कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को आज काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।

    वृष राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते हैं, यात्रा लाभदायक होगी। साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल करने में सफलता मिलेगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। इस राशि के प्रोफेसर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए किसी विदेश के कॉलेज में फार्म भर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

    मिथुन राशि-आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी फ्रेंड से आपको सहयोग मिलेगा, जिससे आप कई दिनों से रुके कार्यों को पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे।

    कर्क राशि-आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते हैं। जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ा राहत महसूस होगा। बच्चों आज पार्क जायेंगे, साथ ही आईसक्रीम भी खा सकते हैं। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आप घर में आज छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस अवसर पर आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आकर, आपको सरप्राइस दे सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

    कन्या राशि-आज पूराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप थोड़ा समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है कि कोई पुरानी बातें भी शेयर करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। कहीं दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा, जिससे आप अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात रास्ते में हो सकती है। आज आपके मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा। आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपके बिजनेस में फायदा कराएंगे। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार सकारात्मक रखने की जरूरत है। लवमेट को एयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको किसी बड़े प्लेटफार्म पर परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोशल मीडिया पर लोग आपको फॉलो करेंगे।

    धनु राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं। साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज वो किसी बड़ी कंपनी से अपनी डील फाइनल कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप ऑनलाइन कुछ शॉपिंग करेंगे।

    मकर राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आपको खुशी महसूस होगी। आज किसी अजनबी पर आंख बंद करके विश्वास न करें। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जायेंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। लेखन का कार्य कर रहे लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा। लवमेट से आज मन पसंद उपहार मिलेगा, इससे रिश्ते और बेहतर बनेंगे। घर पर आज पार्टी का आयोजन करेंगे, जिसमें लोगों का आना जाना लगा रहेगा।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन अपनेजरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक उपकरणों से आपके कार्य करने के तरीके में बदलाव आएगा। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए उन्हें सरप्राइस करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है

     

  • Jalandhar : कोहिनूर फैक्ट्री के पास बने कूड़े के डंप को लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar : कोहिनूर फैक्ट्री के पास बने कूड़े के डंप को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला रोड पर स्थित कोहिनूर फैक्ट्री के पास आग लगने का मामला सामने आया है। जहां कूड़े के डंप को आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। वही मौके पर पहुंचे दमकल हुआ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दे की इस जगह पहले भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है इस दौरान फैक्ट्री को नुकसान भी हुआ था।

  • बिजली उत्पादन करने वाला जिला बना ऊना: मुख्यमंत्री

    बिजली उत्पादन करने वाला जिला बना ऊना: मुख्यमंत्री

    पावर कॉर्पोरेशन को 500 मेगावाट सोलर ऊर्जा के दोहन का लक्ष्य

    पेखूबेला सौर विद्युत परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा करने पर अधिकारियों की सराहना की

    ऊना/सुशील पंडित :
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के पेखूबेला में 32 मेगावाट क्षमता की सौर विद्युत परियोजना के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को सम्बोेधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन को 500 मेगावाट सोलर ऊर्जा के दोहन का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क में ही 150 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी।

    उन्होंनेे कहा कि ऊना अब बिजली उत्पादन करने वाला जिला बन गया है और आने वाले समय में सौर ऊर्जा के माध्यम से यहां पर 150 मेगावाट ऊर्जा का दोहन किया जाएगा। उन्होंने पेखूबेला सौर परियोजना के शुभांरभ पर ऊना जिले के निवासियों और परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए अधिकारियों को भी बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है और यह कदम इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राज्य सरकार प्रदूषण मुक्त विद्युत उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में जल विद्युत ऊर्जा के दोहन के साथ-साथ सौर ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दे रही है ताकि आने वाले समय में प्रदेश पर्यटक हब बनकर उभरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक विकासात्मक योजनाएं शुरू की जाएंगी।

    इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा (विक्कू), प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड हरिकेश मीणा, निदेशक कार्मिक और वित्त शिवम प्रताप सिंह, उपायुक्त ऊना जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहेे
  • फार्मास्युटिकल क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का गवाह बनेगा हिमाचल-मुकेश अग्निहोत्री

    फार्मास्युटिकल क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का गवाह बनेगा हिमाचल-मुकेश अग्निहोत्री

    हरोली हलके में 150 करोड़ रूपये की 4 विकासात्मक परियोजनाओं केे शिलान्यास के लिए जताया सीएम का आभार
     
    ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना के जरिए हिमाचल फार्मास्युटिकल क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का गवाह बनेगा। उन्होंने इस परियोजना के अंतर्गत हरोली हलके में 150 करोड़ रूपये की 4 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने हरोली के पंजुआना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के साथ फार्मास्युटिकल क्षेत्र में परिवर्तनकारी यात्रा तेजी से पकड़ी रफ्तार पकड़ेगी। ये परियोजनाएं पंजुआना, बालीवाल समेत संपूर्ण क्षेत्र के विकास में प्रगति का अनूठा अध्याय जोड़ेंगी।

    उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क परियोजना के लिए प्रदेश सरकार के कोष से 1 हजार करोड़ रुपये के निवेश के फैसले के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस परियोजना के संचालन का जिम्मा भी हिमाचल सरकार ही देखेगी।

    बता दें, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हरोली के पंजुआना में 150 करोड़ रूपये की 4 विकासात्मक परियोजनाओं के नींव पत्थर रखे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने 73.84 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले प्रशासनिक और आवासीय ब्लॉक बल्क ड्रग पार्क परियोजना और 42.04 करोड़ रूपये की लागत से प्रशासनिक और टाउनशिप ब्लॉक से कुठार बीत में बल्क ड्रग पार्क के फैक्ट्री गेट तक संपर्क मार्ग की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने 14.44 करोड़ रुपये की लागत से पोलियां गांव में बल्क ड्रग पार्क स्थल के लिए 10 एमवीए बिजली आपूर्ति और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 132/33 केवी सब-स्टेशन के समीप टाहलीवाल में 15.83 करोड़ रुपये की लागत से 220/132 केवी 100 एमवीए सब स्टेशन (50 एमवीए की अधिकतम सीमा के साथ) के नींव पत्थर रखे। इन बिजली संबंधी परियोजनाओं के पूर्ण होने पर संपूर्ण हरोली क्षेत्र में बिजली कट की समस्या से पूर्णतः निजात मिलेगी।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला के पेखूबेला में 220 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 32 मेगावाट क्षमता वाली पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना के बनने ये ऊना जिला अब बिजली पैदा करने वाला जिला बन गया है। मुख्यमंत्री ने आज इस पेखूबेला में इस परियोजना का लोकार्पण किया।

    वायदे के मुताबिक सम्मान निधि दी ताकि सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सकें महिलाएं
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत ऊना जिला की लगभग 8 हज़ार महिलाओं को 3 महीने की सम्मान निधि के रूप में 45-45सौ रूपये एकमुश्त देकर सरकार ने अपने वायदे को पूरा किया है। हरोली हलके की लगभग 6 हज़ार महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि के साथ जोड़ा गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग राज्य की जनता को सम्मान निधि को लेकर गुमराह कर रहे थे। वे कहते थे फॉर्म मत भरो पैसे नहीं मिलेंगे। लेकिन अब बीजेपी के झूठ की पोल खुल गई है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं से किए गए वायदे को पूरा करते हुए पात्र महिलाओं के खाते में तीन माह की किश्तें एक साथ डाली हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रत्येक पात्र महिला को 15 सौ मिलेंगे ताकि दूसरों पर निर्भर होने की बजाय महिलाएं अपना खर्चा खुद करके सम्मान के साथ जीवन-यापन कर सकें।
  • Punjab : वेस्ट उपचुनाव पर आप नेताओं ने की विशेष मीटिंग, देखें वीडियो

    Punjab : वेस्ट उपचुनाव पर आप नेताओं ने की विशेष मीटिंग, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS):  वेस्ट विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने एक विशेष मीटिंग की है। इस मीटिंग में राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक मौजूद रहे और उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल चीमा, मंत्री धालीवाल, हरजोत सिंह बैंस, सांसद मीत हेयर और तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस दौरान जालंधर वेस्ट विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है। लेकिन सभी नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और बात करने को मना कर दिया।

  • BREAKING : शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली जमानत

    BREAKING : शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली जमानत

    नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। राउज एवेन्यू ने केजरीवाल को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है। ईडी ने 48 घंटे की जमानत पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसे अदालत ने ईडी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें नियमित जमानत दे दी। इससे पहले कोर्ट में दोनों पक्षों की तरफ की तरफ से दलीलें दी गई थी। दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें, केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद 2 जून को तिहाड़ में आत्मसमर्पण किया था।

    केजरीवाल को एक लाख रुपये के मुचलके पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी है। सूत्रों के जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं।

    सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को शराब नीति का किया था मामला दर्ज 
    दिल्ली में शराब नीति घोटाले का खुलासा 2022 में तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की एक रिपोर्ट के जरिए हुआ था। इस रिपोर्ट में नरेश कुमार ने मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को शराब नीति मामला दर्ज किया था। इसके बाद इसमें पैसों की हेराफेरी भी सामने आई और इस वजह से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने मामला दर्ज किया था।

  • Punjab : हल्की बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से दिलाई थोड़ी राहत, देखें वीडियो

    Punjab : हल्की बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से दिलाई थोड़ी राहत, देखें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब भर में एक तरफ जहां चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं,  बठिंडा में लोगों को गर्मी से तोड़ी राहत मिली है। जिले में हल्की बारिश बारिश हुई है। बारिश होने के साथ आसमान में काले बादल छा गये हैं। वहीं, ठंडी हवाएं चलने शुरू हो गई हैं।

    बतादें कि बठिंडा में पिछले 15, 20 दिनों से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था।जहां तापमान 45 डिग्री से 47 डिग्री तक पहुंच गया था। कल देर रात से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने लोगों तो राहत दिलाई है।