Blog
-

डीडीएमए ने आपदा प्रबंधन व बचाव विषय पर आयोजित किया टेबल टाॅप अभ्यास
ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना में आपदा प्रबंधन व बचाव के विषय में एक टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस टेबल टॉप अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईआरटी से संबंधित सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न तकनीकों तथा योजनाओं के विषय में क्रमवार चर्चा की गई।आगामी 8 जून 2023 को हिमाचल प्रदेश सहित उना जिला के सभी पांचों उपमंडलों में भूस्खलन व बाढ़ की स्थिति को दर्शाते हुए आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंसलटेंट मेजर जनरल सुधीर बाही (सेवानिवृत्त) ने वर्चुअल माध्यम से आपदा की विभिन्न परिस्थितियों बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने राहत व बचाव कार्यों के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा योजनाबद्ध तरीके से राहत कार्यों को अंजाम देने वारे विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिले भूस्खलन तथा अचानक आने वाली बाढ़ के दृष्टिगत अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 8 जून 2023 को आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल को हल्के में न लें तथा इस दौरान गंभीरता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।इस अवसर पर कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसी टू डीसी ऊना वरिंदर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल, जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कश्यप, हिमाचल पथ परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान के अलावा एनडीआरएफ के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। -

पंजाबः मूसेवाला को लेकर विवादों में आई गुटखा कंपनी, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लेकर एक गुटखा कंपनी विवादों में आ गई है। दरअसल, गुटखा कंपनी ने मूसेवाला की फोटो सुपारी के पाउच पर लगाई है और सुपारी के पाउच पर लगी मूसेवाला की फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस में भारी रोष पाया जा रहा है। मूसेवाला के फैंस ने गुटखा कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फैंस ने आरोप लगाए है कि गुटखा कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की सेल बढ़ाने और ब्रांड को फेमस करने के लिए ऐसी घटिया हरकत की है।
तंबाकू-गुटखा कंपनी ने मूसेवाला की फोटो लगाकर सुपारी का पाउच मार्केट में उतारा है, उस पर फोटो के नीचे बाकायदा मूसेवाला का नाम भी बड़े अक्षरों में लिखा गया है। इस तरह से प्रचारित करने की कोशिश की गई है जैसे सिद्धू मूसेवाला ने ही अपनी हत्या से पहले कंपनी को अपनी फोटो लगाने के अधिकार दे रखे हों।
-

जालंधरः हिंद पंप के मालिक और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती, FIR दर्ज
जालंधर, वरुण/हर्ष: शहर के बड़े बिजनेसमैन हिंद पंप के मालिक नरिंदर सिंह सग्गू और उनके परिवार को जान से मरने की धमकी मिली है। आरोपी ने विदेशी नंबर से कॉल कर 5 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग है। उसने कहा कि अगर उसे रुपए नहीं मिले तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को गोलियों से मार देंगे। जब नरिंदर सग्गू ने अपना फ़ोन बंद कर दिया तो धमकी देने वाले व्यक्ति ने उनके बेटे के फोन पर कॉल कर यही धमकी दी। इस धमकी के कॉल से पूरा परिवार घबरा गया। पर इस धमकी के कुछ दिन बाद परिवार ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई।

दर्ज शिकायत के अनुसार नरिंदर सग्गू को 25 मई को देर रात डेढ़ बजे व्हाट्सप्प पर विदेशी नंबर से कॉल आई। अपनी शिकायत में नरिंदर सग्गू ने बताया कि बार-बार कॉल आने उन्होंने फ़ोन उठाया। उन्होंने बताया धमकी देने वाले व्यक्ति के पास उनकी काफी जानकारी थी। उसने कहा कि अगर उन्हें 5 करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो वह उनके सिर पर गोलियां मार कर हत्या कर देंगे। थाना इंचार्ज प्रदीप सिंह ने कहा कि साइबर सैल की मदद से कॉल ट्रेस करने कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कॉल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस कर लिया जाएगा।

-

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 9 पार्षदों ने दिया इस्तीफा
मुक्तसर साहिबः पंजाब के मुक्तसर जिले से कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले के 9 मौजूदा पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के द्वारा अनदेखी किए जाने को लेकर पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। ऐसे में पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की अगुवाई में अब तक कई कार्यकर्ता पार्टी को अलविदा कह चुके है। कौंसलरों ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। नगर कौंसिल प्रधान उनकी बात नहीं सुन रहा।

बता दें कि राजा वड़िंग जब मंत्री थे तब उन्होंने इन्हें कौंसलर बनाया था। उक्त कौंसलरों ने जिला प्रेजीडेंट कांग्रेस, पंजाब प्रधान को इस्तीफा दिया है। बीते दिन नगर कौंसिल की मीटिंग के दौरान उक्त 9 कौंसलर मीटिंग में शामिल भी नहीं हुए थे। इन्होंने अपनी अलग पैरलल मीटिंग की। जिस दौरान उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में उन्होंने मांग की थी कि नगर कौंसिल का प्रधान नया बना दें। इसके बाद उन्होंने समय-समय पर कौंसलरों ने मांग रखी लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी। आखिरकार उन्हें यह कदम उठाना पड़ा
-

नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान
ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 162 चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 500/- रूपये वसूल किए गए हैं वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 12 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1100/- रूपये वसूल किए गए हैं Iइसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 05 वाहनों के चालान किए गए व जुर्माने के रूप में 19700/- रूपये प्राप्त किए गए हैं I -

ऊना: 30.66 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के थाना हरोली की पुलिस चौकी टाहलीवाल के मुलाजमों ने गांव वाथडी में 30.66 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया हैप्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली के मुलाजिम गश्त करते हुए गांव बाथडी में मौजूद थे तो गुप्त सुचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 30.66 ग्रांम चिट्टा/हैरोईन बरामद की गई। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र किशन चन्द निवासी चनियानी कलां तहसील बलाचौर जिला नवांशहर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

जालंधरः दुग्गल बेकरी में पैसे के लेन देन को लेकर दो पक्षों में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV
जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना रामामंडी के अंतर्गत आते अजित नगर मे बीते दिन दो पक्षों मे जमकर लड़ाई हुई। दोनों पक्षों में झगड़ा पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस मारपीट में बेकरी के मालिक को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पीड़ित दुकानदार ने थाना रामामंडी में शिकायत दर्ज करवा दी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि उसने किराए के रूप में 98 हजार रुपए लेने थे, लेकिन दूसरी पार्टी पैसे नहीं दे रही थी।
जब उन्होंने पैसों की डिमांड की तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि पूजा की लड़की उनके पास नौकरी करती थी। नौकरी के दौरान ही उसका मन था कि जो बेकरी किसी और को ठेके पर दी गई है वह उसे दे दी जाए। जिस व्यक्ति के साथ पहले 1 साल का एग्रीमेंट था, वह छोड़ कर चला गया था। उन्होंने अपनी दुकान पूजा को दे दी। तय हुआ था कि अगर दो तीन महीने में काम अच्छा चल गया, तो हम एग्रीमेंट कर लेंगे। यह लोग मेरे से सामान लेते रहते थे, पहले महीने तो पेमेंट अच्छे से कर दी, लेकिन बाद में कहने लगे कि अभी कंपनी को पैसे दिए हैं, तो रुक कर देंगे। ऐसा करते-करते उनकी तरफ मेरे 98 हजार रुपए हो गए।
कल दुकान के पास से गुजर रहा था तो कहा कि अपने माता-पिता से बात करा दो। इस पर कुछ देर बाद उसके माता पिता कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आए और हमला कर दिया। साथ में आई पत्नी पर भी उन्होंने हमला किया गया। हम लोग बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागे। वहीं, इस बारे में थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने कहा कि दो पार्टियों का पैसों के लेनदेन का मामला है। पैसे न मिलने को लेकर दोनों पार्टी आपस में लड़ पड़ी। फिलहाल दोनों को वेरिफाई किया जा रहा है। जांच के बाद जो भी फैक्ट सामने आएंगे, उनके अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो
कुरूक्षेत्रः हरियाणा के कुरूक्षेत्र में किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। सूरजमुखी की खरीद MSP पर करने की मांग को लेकर किसान शाहाबाद-मारकंडा में जीटी रोड पर बैठ गए हैं। यह देख पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दोनों तरफ से टकराव के आसार देख पुलिस ने थ्री लेयर सिक्योरिटी तैनात कर दी है। वहीं प्रदर्शन के चलते गुरुद्वारा साहिब से लंगर मंगाया गया है। प्रदर्शन की अगुआई कर रहे किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि जब तक हमारी सूरजमुखी को MSP पर खरीदने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक नेशनल हाईवे जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में मीटिंग भी हुई थी लेकिन सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। चढ़ूनी ने कहा कि प्रशासन से बातचीत हो रही है लेकिन सरकार के जवाब देने की वजह से वह भी बेबस हैं।
पुलिस प्रशासन ने किसानों को बराड़ा चौक पर रोकने के इंतजाम लिए थे। बराड़ा चौक पर दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वहां पर व्रज वाहन को भी तैनात कर रखा था, ताकि आगे बढ़ते किसानों को पानी की बौछार से रोका जा सके। मगर किसानों ने मारकंडा पुल की तरफ से हाईवे जाम कर दिया। किसानों ने सरकार और प्रशासन को 6 जून को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी थी। आज किसानों के अल्टीमेटम का अंतिम दिन था। जिसके बारे में प्रशासन को भी पता था। अल्टीमेटम खत्म होते ही किसान सड़क पर उतर आए लेकिन पुलिस उन्हें हाइवे पर चढ़ने से नहीं रोक सकी।
बता दें कि सरकार सूरजमुखी को भावांतर योजना के तहत खरीद करने को तैयार है, मगर किसान सरकार का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि इस योजना से किसानों का प्रति क्विंटल एक हजार से अधिक का नुकसान हो रहा है। इसलिए फसल की MSP पर खरीद हो। इसको लेकर 2 जून को किसानों ने सड़क जाम की चेतावनी दी, लेकिन DC शांतनु शर्मा और SP सुरेंद्र सिंह महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को सरकार के साथ बातचीत के लिए अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ भेजा था, मगर सरकार से बैठक बेनतीजा रही थी।
-

पंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारुचक मामले में NCSC कमिशन ने जारी किया तीसरा नोटिस
चंडीगढ़ः पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक की मुश्किलें कथित अश्लील वीडियो के मामले में अब बढ़ती हुई दिख रही हैं। मंत्री लाल चंद कटारुचक के अश्लील वीडियो के मामले में NCSC कमिशन ने तीसरा नोटिस जारी कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए NCSC कमिशन के चेयरमैन विजय सांपला ने कहा कि सरकार को पूरी रिपोर्ट पेश करने के लिए कह दिया गया है। जिसमें 12 जून तक कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। एनसीएससी ने पंजाब को आदेश दिया कि पीड़िता का बयान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए या दिल्ली में रिकॉर्ड किया जाए और तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में चेयरमैन विजय सांपला के आदेश पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने तीसरा नोटिस जारी किया है। चूंकि राज्य सरकार दो अग्रिम नोटिस के बावजूद कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने में विफल रही है।
तीसरे नोटिस में एनसीएससी ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और डीआइजी को नोटिस जारी किया है। बॉर्डर रेंज अमृतसर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से या दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से पीड़ित का बयान तुरंत दर्ज करने और उसे सुरक्षा प्रदान करने और 12 जून तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले केशव कुमार की शिकायत पर सख्त नोटिस लेते हुए आयोग ने 5 मई को पंजाब सरकार के अधिकारियों को पीड़िता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए एक रिपोर्ट पेश करने के लिए पहला नोटिस जारी किया था। जिसे मंत्री द्वारा उसे धमकी भरे फोन आ रहे थे और सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही जा रही थी। नोटिस के बाद राज्य सरकार ने 8 मई को मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, लेकिन एसआईटी ने आयोग के समक्ष कोई कार्रवाई रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इसके बाद एनसीएससी ने 25 मई को राज्य सरकार को दूसरा नोटिस जारी किया।पीड़िता की जान को खतरा बताते हुए एनसीएससी ने अधिकारियों और पुलिस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए या दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से पीड़िता का बयान दर्ज करने, उसे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने और एक जून तक रिपोर्ट देने को कहा था। पीड़ित को न्याय और सुरक्षा प्रदान करने में पंजाब सरकार की देरी पर एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा, “बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद, राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह राज्य के अनुसूचित जाति के निवासियों को न्याय दिलाने के प्रति राज्य सरकार के ढीली और बेरूखी वाली पहुंच को दर्शाता है। अब पुन: राज्य सरकार को 12 जून तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सरकार को निर्देश दिया गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से या दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से पीड़िता का बयान तुरंत दर्ज किया जाए।
-

जालंधरः सेठ हुकम चंद स्कूल के बाहर चली किरपाणें, देखें Live
जालंधर, वरुण/हर्षः दीनदयाल उपाध्याय नगर में स्थित सेठ हुकम चंद स्कूल में भारी भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक वहां पर दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किरपाणों से हमला कर दिया।मामले की जानकारी के अनुसार सेठ हुकम स्कूल के छात्र प्रियम ने बताया कि उसका दोस्त आदित्य उसे स्कूल से बाहर लेकर आया था। जिसके कहने पर जब वह स्कूल के बाहर पहुंचा तो उसके साथ कुछ बाहर से आए युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं स्कूल टीचरों ने घायल प्रियम के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दे दी है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। छात्र के सिर पर गहरी चोट लगी है। हालांकि झगड़े के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
पीड़ित युवक की मां भावना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें स्कूल से फोन आया था। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के साथ तुरंत स्कूल पहुंचे और देखा उनके बेटे के सिर पर हमला कर दिया। माता ने बताया कि उनके बेटे का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। वह स्कूल में एकस्ट्रा क्लास लगाने के लिए आया हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें यह भी नहीं पता कि जिन बाहरी युवकों ने उनके बेटे पर हमला किया है वह कौन है। वहीं घटना के बाद पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। थाना 2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच करने के बाद कार्रवाई करेंगे।