Blog

  • ट्विटर के नए मालिक बनते ही एलन मस्क ने की CEO पराग अग्रवाल की छुट्टी, जाने मामला

    ट्विटर के नए मालिक बनते ही एलन मस्क ने की CEO पराग अग्रवाल की छुट्टी, जाने मामला

    सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर के अधिग्रहण के लिए रखी गई अंतिम समयसीमा से पहले एलन मस्क ने वीरवार (स्थानीय समयानुसार) को सोशल मीडिया कंपनी पर नियंत्रण हासिल कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार अधिग्रहण के समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही ट्विटर पर अधिग्रहण करने के साथ ही मस्क द्वारा कंपनी के कई शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने की भी खबरें हैं। अमेरिकी मीडिया के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 

    पराग अग्रवाल सहित कई टॉप एग्जक्यूटिव्स की छुट्टी

    वाशिंगटन पोस्ट और सीएनबीसी ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि मस्क के शुरुआती कदमों में हटाए गए एग्जक्यूटिव्स में मुख्य कार्यकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल का नाम भी शामिल है। वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मस्क ने पराग अग्रवाल के साथ-साथ CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को भी बाहर का रास्ता दिखाया है।

    एलन मस्क इसी साल अप्रैल में ट्विटर के अधिग्रहण की डील की घोषणा की थी। बाद में वे इससे पीछे हटते नजर आए थे। मस्क ने दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का पराग अग्रवाल सहित शीर्ष अधिकारियों पर आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    मामले के कोर्ट में पहुंचने के बाद मस्क ने इसी महीने की शुरुआत में एक बार फिर डील पर आगे बढ़ने के संकेत दिए थे। ऐसे में कोर्ट ने मस्क के सामने शुक्रवार (28 अक्टूबर) तक अधिग्रहण के समझौते को पूरा करने की समयसीमा दी थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर अधिग्रहण नहीं होता है तो वह इस मामले पर फिर से सुनवाई करेगी।  

    मस्क बुधवार को पहुंचे थे ट्विटर हेडक्वार्टर 

    इससे पहले मस्क ने बुधवार को ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचने के बाद अपना एक वीडियो साझा किया था। इसमें वे एक सिंक लेकर ट्विटर के कार्यालय में दाखिल होते नजर आए। मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव कर दिया था और अपने निजी विवरण में ‘ट्विट चीफ’ लिखा। 

    बताते चलें कि हाल में ऐसी भी खबरें आई थीं कि मस्क ने ट्विटर खरीद के लिए संभावित निवेशकों से ऐसा कहा था कि वह 7,500 कर्मचारियों में से करीब 75 फीसदी को हटा देंगे और कंपनी में न्यूनतम कर्मचारी रहेंगे।

  • पंजाबः साका पंजा साहिब शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, देखें वीडियो

    पंजाबः साका पंजा साहिब शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, देखें वीडियो

    जाने कितने लोगों को मिला वीजा

    अमृतसरः साका श्री पंजा साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए एसजीपीसी के तत्वाधान से श्रद्धालुओं का एक जत्था अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हो गया। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में शहीदी साका ( घटना) के सो साल पूरे होने पर एसजीपीसी का यह जत्था बाकी गुरद्वारों के दर्शन करने के बाद 1 नवंबर को भारत लौटेगा। इस जत्थे में जाने के लिए एसीजीपीसी के अधिकारियों के साथ कीर्तन करने वाले रागी सिंघो और कथा करने वालों और श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथि सिंह के नाम काटे जाने से नाराजगी जताते हुए सचिव ने दोनों सरकार को कहा की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों के वीजा नहीं काटने चाहिए। बल्कि धार्मिक यात्रा वीज़ा फ्री कर देनी चाहिए।

    ऐसी शहीदी शताब्दी 100 साल के बाद आती है। इसलिए ऐसी शहीदी शताब्दियों में जाने के लिए किसी सिख का नाम नहीं कटना चाहिए था। बताया की 157 नाम वीजा के लिए भेजे थे। जिनमे से 40 लोगों को वीजा नहीं दिया गया है यह दुखद है। एसजीपीसी काफी शहादतों के बाद बनी थी, लेकिन आज इसको तोड़ने की कोशिश की जा रही है। हम पाकिस्तान शताब्दी मनाने जा रहे है तो वहां अरदास भी करेंगे की बंदी सिंह जल्दी रिहा हो जाएं, लग रहा है की देश में सिखों के लिए अलग कानून है क्योंकि जिनकी सजाएं पूरी हो चुकी है उनको रिहा नहीं किया जा रहा है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी और ट्रक की भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी और ट्रक की भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के राम तीर्थ रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हुआ। हादसे में पीछे से ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में गाड़ी में सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गई है। जबकि  तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने कार की छत को काटकर घायलों को बड़ी मशक्त के साथ बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चारों लोग नशे में धुत थे और मोबाइल पर वीडियो क्लिप बना रहे थे। जिसके कारण एक्सीडेंट बताया जा रहा है।

  • पंजाबः विवादों में आए Gopal Sweets के हलवाई, जिसमें ग्राहकों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, देखें वायरल वीडियो

    पंजाबः विवादों में आए Gopal Sweets के हलवाई, जिसमें ग्राहकों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, देखें वायरल वीडियो

    मोहालीः अगर आप भी मिठाई खाने के शौकीन हैं तो पहले इस ख़बर को पढ़ लें। क्योंकि मोहाली के खरड़ में स्थित एक स्वीट शाप में ग्राहकों को फंगस लगी मिठाई बेचे जाने का मामला सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो के माध्यम से ग्राहकों को सुचेत करने का प्रयास किया गया है।

    बता दें कि मोहाली के खरड़ में गोपाल स्वीट्स की एक वीडियो सामने आई है, जहां चंद पैसों की खातिर ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था और लोगों को फंंगस लगी मिठाई सरेआम बेची जा रही थी जिसके बाद वीडियो के सामने आने से आपको हैरानी होगी कि आप जिन लोगों पर आंखें मूंद कर विश्वास कर रहे है, वे आपकी सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। उक्त बेकरी की वीडियो देख आपको खुद पता चल जाएगा कि आप अपनी सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। 

  • जालंधरः एएसआई और कांस्टेबल की वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस, देखें कॉपी

    जालंधरः एएसआई और कांस्टेबल की वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस, देखें कॉपी

    शराब ठेकेदार और कारिदों पर हुआ मामला दर्ज

    जालंधर/वरुणः शराब के ठेकेदार और उनके कारिदों द्वारा एएसआई और कांस्टेबल को शराब के ठेके में बंद करके उनके साथ धक्का-मुक्की करना और हाथापाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला जालंधर देहाती के गोराया ईलाके से सामने आया है। जिसमें शराब ठेकेदार अपने करिंदों के साथ मिल कर गोराया पुलिस के एक एएसआई को ही पीटता हुआ दिखाई दे रहा है।

    इस दौरान शराब ठेकेदार के कारिदें कांस्टेबल को ठेके के अंदर वाले कमरे में ले गए, जबकि एएसआई को गालियां निकालते हुए धक्के मारकर कुर्सी पर बैठा लिया गया और दोनों को बंधक बनाकर रखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद से शांत बैठी गोराया पुलिस आखिरकार एक्शन मोड में आ ही गई और अपने ही पुलिस मुलाजिम पर हुए शराब ठेकेदार के अत्याचार में पुलिस ने शराब ठेकेदार और उनके करिंदों पर मामला दर्ज कर लिया है। गौर हो कि दीवाली की रात को गोराया पुलिस का एक एएसआई और एक कांस्टेबल डयूटी निभाते हुए जब दाना मंडी की ओर गए तो वहां पर शराब ठेके के बाहर थोड़ी बहुत हुल्लड़बाज़ी हो रही थी, जिसे रोकने पर शराब ठेकेदार और उनके करिंदे भड़क गए और उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।

    जिसके बाद गोराया पुलिस शराब ठेकेदारों के दबाव के चलते अपने ही पुलिस मुलाजिम पर हुई मारपीट के मामले को दबाने के प्रयास में जुट गई। इतना ही नहीं पुलिस के बड़े अधिकारी भी इस मामले में कन्नी काटते हुए ही दिखाई दे रहे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद ही गोराया पुलिस हरकत में आ गई और दो दिन से मामले को दबा रही गोराया पुलिस ने आखिरकार शराब ठेकेदार राकेश कुमार केशा वासी गोराया, बाल किशन और मौके पर कहे ज़ाने वाले एक मुनंशी पर मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेसी विधायक के घर IT की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व कांग्रेसी विधायक के घर IT की रेड, देखें वीडियो

    भोआ: पठानकोट के हल्का भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल के घर, फार्म हाउस ओर क्रशर पर शुक्रवार को इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के कई नजदीकियों के घरों में भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है।  पूर्व विधायक जोगिंदर पाल अपने कार्यकाल दौरान अक्सर सुर्खियों में रहते थे।

    अपने कार्यकाल के दौरान जमा की गई आय और उसके सोर्सेस को लेकर पिछले लंबे समय से इनकम टैक्स विभाग की निगाह पूर्व विधायक पर थी। इसी के चलते शुक्रवार को जोगिंदर पाल के घर सुजानपुर में इनकम टैक्स टीम ने दबिश दी। इसके अलावा उनके क्रशर, फार्म हाउस पर भी टीम पहुंची है। पठानकोट जिले में उनके कई नजदीकी लोगो पर भी टीम ने छापामारी की है। 

  • ‘फायर हेयर कट’ करवाने गए लड़के के सिर में लगी भयानक आग

    ‘फायर हेयर कट’ करवाने गए लड़के के सिर में लगी भयानक आग

    गांधीनगर: गुजरात में ‘फायर हेयर कट’ करवाने गए एक लड़के के सिर में आग लग गई जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें लड़के को झुलसते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि अभी भारत में ‘फायर हेयर कट’ का खूब चलन है। ऐसे में इस हेयर कट के दीवाने केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां और औरतें भी है। फिलहाल युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

    वीडियो में क्या दिखा

    यह घटना वलसाड़ जिले के वापी कस्बे का है जहां लड़का बंटी सैलून में अपना बाल कटवाने गया था। वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि नाई ने लड़के के बाल को काटने से पहले उसमें एक पाउडर लगा रहा और फिर वह बाल काटना शुरू कर रहा है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि पाउडर लगाने के बाद जैसे ही नाई ने बाल में आग लगाई, आग चारो और फैल गया और लड़के के बाल जलने लगे। इतने में नाई अपने हाथों से आग को बुझाने लगा और नहीं हुआ को लड़के के मुंह पर रखे कपड़े से बुझाने लगा। अन्त में आग फिर भी नहीं बुझा और जब लड़के को इसका एहसास हुआ तो वह भी वहां से उठ खड़ा हुआ और आग बुझाने लगा। इसके बाद का वीडियो साफ नहीं आया है क्योंकि सभी लड़के के सिर में आग बुझाने को लग गए थे। 

    क्या है पूरा मामला

    इस वीडियो को रजनी सिंह नामक एक पत्रकार ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि घटना के समय पीड़ित लड़के का दोस्त भी सैलून में मौजूद था। वह वहां खड़ा होकर वीडियो बना रहा था ताकि वह इसे इंस्टाग्राम में शेयर कर सके। बताया जाता है कि यह घटना इसी वक्त हुआ है और पूरा मंजर कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बारे में बोलते हुए वापी टाउन थाने की सहायक उप निरीक्षक मयूरीबेन ने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज पास के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 

  • जालंधरः आप सरकार के राज में निगम अधिकारी बत्तरा ब्रदर्स से हो रहा जलील, जोड़ रहा हाथ, पकड़ रहा पांव, देखें वीडियो

    जालंधरः आप सरकार के राज में निगम अधिकारी बत्तरा ब्रदर्स से हो रहा जलील, जोड़ रहा हाथ, पकड़ रहा पांव, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गोपाल नगर स्थित बत्तरा ब्रदर्स एक बार ओर विवादों का चोली दामन का साथ बनता दिखाई दे रहा है। दरअसल, बीते दिन निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच एमटीपी नीरज भट्टी की टीम ने बत्तरा ब्रदर्स की अवैध 15 दुकानों कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। इस दौरान बत्तरा ब्रदर्स की ओर से निगम टीम सहित पुलिस अधिकारियों के साथ बत्तरा ब्रदर्स की बहस हुई।

    बत्तरा ब्रदर्स ने पुलिस अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि उन पर कोई पहला दर्ज नहीं होने जा रहा। पहले भी कई मामले उन पर दर्ज है। बत्तरा ब्रदर्स द्वारा अधिकारियों को धमकियां दी गई और गालियां निकाली गई। आप सरकार के राज में नगर निगम के उच्चाधिकारी की जलील होने की वीडियो सामने आई है।

    इस दौरान अधिकारियों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी सुखदेव वशिष्ट की बत्तरा ब्रदर्स के हाथ पांव जोड़ते हुए की वीडियो सामने आई है। इस दौरान सुखदेव वशिष्ट अभद्र शब्दावली तो सुन ही रहे है, साथ ही उनके हाथ पांव जोड़कर नौकरी करने की विनती भी कर रहे है। यह नजारा हैरान करने वाला है अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने गई निगम टीम के अधिकारी कार्रवाई दौरान बेबस दिखाई दे रहे थे।

  • पंजाबः BSF ने भारी मात्रा में पकड़ा हथियारों का जखीरा

    पंजाबः BSF ने भारी मात्रा में पकड़ा हथियारों का जखीरा

    फिरोजपुरः पंजाब को दहलाने की पाकिस्तान की साज़िश को बीएसएफ ने फिर से नाकाम कर दिया है और फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद करने में बीएसएफ ने सफलता हासिल की है। सेक्टर बीएसएफ और स्पेशल सेल पुलिस के जोइन्ट आपरेशन में सीमापार पाकिस्तान की और से तस्करी होंकर आये हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

    स्पेशल सेल पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमापार से हथियार भारत के इलाके में दाखिल हुए है जिस की सूचना बसफ़ से सांझी की गई। सर्च आपरेशन कर एक बैग बरामद हुआ जिस में 3 एक 47 सॉल्ट राइफल 6 मैगजीन 5 एटोमैटिक पिस्टल 30 बोर और 5 मैगज़ीन और कारतूस बरामद हुए। पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश को बसफ़ और स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया।

  • जालंधर: आप सरकार के राज में पुलिस वालों से हाथापाई, देखें वीडियो 

    जालंधर: आप सरकार के राज में पुलिस वालों से हाथापाई, देखें वीडियो 

    शराब के ठेकेदारों उनके कारिदों ने एएसआई से की धक्का-मुक्की और कांस्टेबल को जड़े थप्पड़

     जालंधर/ वरुण: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में शराब के ठेकेदार और उनके कारिदों द्वारा एएसआई और कांस्टेबल को शराब के ठेके में बंद करके उनके साथ धक्का-मुक्की करना और हाथापाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला जालंधर देहाती के गोराया ईलाके से सामने आया है। जिसमें शराब ठेकेदार अपने करिंदों के साथ मिल कर गोराया पुलिस के एक एएसआई को ही पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान शराब ठेकेदार के कारिदें कांस्टेबल को ठेके के अंदर वाले कमरे में ले गए, जबकि एएसआई को गालियां निकालते हुए धक्के मारकर कुर्सी पर बैठा लिया गया और दोनों को बंधक बनाकर रखा गया।

    जानकारी के अनुसार वीडियो गोराया के बड़ा पिंड रोड, दाना मंडी के सामने स्थित ठेके का बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो यह वीडियो दीवाली वाली रात करीब 11 : 30 बज़े के बाद की है जब डयूटी के दौरान मौजूद एएसआई तजिंदर सिंह और कांस्टेबल नवदीप सिंह दीवाली के दिन भी अपनी डयूटी को पूरी तरह से निभाते हुए राऊंड लगाने के लिए दाना मंडी की ओर गया। जहां पर दाना मंडी के सामने शराब ठेका खुला हुआ था और बाहर कुछ युवक भी खड़े थे, जिसके चलते पुलिस के एएसआई ने शराब ठेका बंद करने के लिए कहा क्योंकि समय भी हो गया था तो शराब ठेके के कारिंदे पुलिस पर ही भड़क गए जिसके बाद मौके पर शराब ठेकेदार का गोराया में रहने वाले पार्टनर भी मौके पर पहुंच गया । जिसके बाद ठेकेदार के पाटर्नर और कारिंदों ने मिल कर पुलिस वालों के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई शुरू कर दी इतना ही नहीं शराब ठेकेदार ने तो यहां तक भी कह दिया कि तू मैनू ज़ाण्दा नहीं। सूत्रों की मानें तो शराब ठेकेदार के पार्टनर की राज़नेताओं के साथ काफी अच्छे संबंध तो है ही साथ ही कुछेक बड़े स्तर के राज़नेता रिश्तेदार भी है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना गोराया की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ठेकेदार को गोराया थाने में बुलाया गया है। एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा।