ऊना/ सुशील पंडित : बीजेपी के जिला ऊना सचिव नरेंद्र सिंह राणा भाजपा नेता सतीश शर्मा , ब्लॉक समिति सदस्य राजेश पुरी अकाश ठाकुर ,अमन ठाकुर आदि ने महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर गांव सलोह चौंक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई । नरेंद्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप हम सब के लिए उच्च आदर्श है। उनके संघर्ष से हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
Blog
-

डॉ. विजय डोगरा ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में लिया हिस्सा
ऊना/ सुशील पंडित : कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल प्रशिक्षक डॉ विजय डोगरा ने जिला कांगड़ा के इंदौरा के साथ लगते हिमाचल बॉर्डर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल सेवा दल के कार्यकर्ताओं सहित भाग लिया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से चली है। 124 वें दिन हिमाचल प्रदेश में आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल लालजी देसाई के नेतृत्व में चल रहे ध्वजवाहक के समक्ष सम्मिलित होकर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल अनुराग शर्मा की अगुवाई में लगभग 150 सेवादल कार्यकर्ताओं सहित पदयात्रा में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जनता का भरपूर समर्थन मिलना इस बात का प्रमाण है कि देश एवं हिमाचल की जनता का वीजेपी सरकार से मोह भंग हो गया है और जनता केंद्र में दोबारा यूपीए की सरकार बनाना चाहती है। डॉ विजय डोगरा ने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश में हुए विस चुनावों में जनता ने राज्य की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक कर हिमाचल में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी को सत्तासीन किया है। उसी प्रकार अब अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलना तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार जनहित में जो फैसले ले रही है उससे प्रदेश के लोगों में खुशी की लहर है व आम जनमानस यह महसूस कर रहा है कि मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगियों द्वारा लिए जा रहे फैसलों से लोकसभा की चारो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का कब्जा होगा और हिमाचल के चारों लोकसभा सांसद केंद्र में यूपीए सरकार में हिमाचल की पैरवी करेंगे।
उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी ओर देश की जनता के लिए गांधी परिवार ने शहादतें दी हैं और जनता को यह बखूबी याद भी है कि किस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश की एकता लिए प्राण न्योछावर किए है। देश में एकता और अखंडता पूर्ण रूप से दोबारा वापस लौटे और पूरा देश बिना जाति बिना धर्म के सबसे भाई चारा बनाकर रखे। इसीलिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 124वें दिन अपनी पूर्णतया: की ओर वढ़ रही है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष डॉक्टर जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, राष्ट्रीय पदाधिकारी प्यारी जान, देवेंद्र शर्मा, बृज किशोर शर्मा, महिला अध्यक्ष रीना पुंडीर, पवन चौधरी, विक्रमजीत शर्मा, आचार्य हरबंस लाल, श्याम सिंह ,पुरुषोत्तम शर्मा, विनय कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, सुनीता ठाकुर ,दौलत राम, शशि सिंह, जीत सिंह राणा, सुषमा चौधरी ,राणो देवी, वरिंदर जसवाल सहित अन्य सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-

पंजाबः सुखजिंदर रंधावा ने कैप्टन अमरेद्र सिंह को किया ये चैलेंज
पठानकोटः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में अपनी यात्रा के आखिरी दिन पठानकोट में जनसभा की। इस यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहित कई सीनियर नेता शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 3 काले कानून से जो किसानों के साथ हुआ, वही अग्निवीर योजना से जवानों के साथ किया है। भाजपा की कोशिश है कि लोगों को डराकर उनकी तपस्या का फल 2-3 अरबपतियों को दिया जाए। डर का माहौल बनाकर नफरत फैलाई जा रही है। मीडिया में हर वक्त नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता है। गलत जीएसटी, नोटबंदी, किसान को खाद की समस्या मीडिया में नहीं दिखती।
वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिदंर रंधावा ने मीडिया से बातचीत दौरान पूर्व सीएम कैप्टन अमरेद्र सिंह को चुनाव लड़ने के लिए चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेद्र सिंह पटियाला से लोकसभा चुनाव जीत कर दिखाएं। कैप्टन की ज़मानत ज़बत होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कैप्टन को आज तक जो कुछ मिला वह कांग्रेस के कारण ही मिला है। रंधावा ने कहा कैप्टन ने जब कांग्रेस छोड़ी उनकी जमानत जब्त हुई है और आगे भी उनकी जमानत जब्त होगी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन की पत्नी परनीत कौर को कांग्रेस से निकालने की बात कही है।
रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी आज इसी मंच से परनीत कौर को पार्टी से निकालने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि जब कैप्टन भाजपा में गए हैं तो उनकी पत्नी को कांग्रेस में क्यों रखा है। रंधावा ने कहा कि कैप्टन परिवार पहले मुगलों का गुलाम था और उनकी झोली उठाता था। यह एक परिवार ही महाराजा रणजीत सिंह के साथ मिलकर नहीं चला, नहीं तो भारत का इतिहास आज कुछ ओर होता। उन्होंने कैप्टन परिवार का नाम पंजाब में गद्दारी में नंबर-1 पर लिखा जाता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के समय भी यह परिवार अंग्रेजों का पिट्ठू बनकर चला।
वहीं पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने राहुल गांधी को क्रांतिकारी लीडर बताया। उन्होंने कहा कि वह प्यार बांटते हैं। वह तपस्वी हैं और संत का रूप हैं। कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन का भी जिक्र किया।
-

होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में स्टूडेंट्स सीख रहे आत्मरक्षा के गुर
मुबारिकपुर में तीन दिवसीय कैंप शुरू
ऊना/सुशील पंडित : होमगार्ड ट्रेनिंग सैंटर मुबारिकपुर में जिला कांगड़ा के स्कूली छात्रों ने हथियार चलाने की ट्रैनिंग हासिल करना शुरू कर दिया है । यह ट्रैनिंग नैशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क अभियान के तहत दी जा रही है। 12 वीं गृह रक्षा वाहिनी के कमाडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि इस शिवर में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जम्बाल जिला कांगड़ा के 26 छात्र व 29 छात्राएं ट्रैनिंग हासिल कर रहे है।
ट्रेनिंग 21 जनबरी तक चलेगी। होमगार्ड वाहनी के 5 प्रशिक्षक इन छात्रों को आपदा से लडने , आत्मरक्षा के गुर समेत हथियारों के बारे , फायर रेंज व अनुशासन आदि को लेकर प्रेक्टिकल करवायेंगे व होमगार्ड विभाग समेत विभिन्न अनुशासन विषयो की विस्तार से जानकारियां दी जाएगी । वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी कम्पनी कमांडर दिलदार सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय शिवर में छात्रों को अनुशासन समेत हथियारों की सिखलाई दी जाएगी और छात्रों को आने वाले समय में आपदा की घड़ी में अपना बेहतर रोल अदा करने के लिए उच्च दर्जे की ट्रैनिंग के लिए तैयार किया जाएगा।
-

मंदली स्कूल में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ऊना प्रवीण धीमान ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने व हैलमेट लगाकर वाहन चलाने की सलाह दी तथा इस संदेश को समाज तक ले जाने का आह्वान किया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र चौहान ने मुख्य अतिथि प्रवीण धीमान का विद्यालय पहुँचने पर स्वागत एवं धन्यवाद किया।इस अवसर पर विद्यालय के सड़क सुरक्षा कार्यक्रम प्रभारी संजीव गौतम तथा विद्यालय के अध्यापक सुरेन्द्र सिंह, सुनील मेहता,रणबीर ,सुभाष, सुनील धीमान, जसविंदर,सुभाष, ब्रह्म दास, चंदन बाला, रेखा, अल्का, मीना, अंजना और एकता आदि उपस्थित थे।
-

जिला के 10 स्कूलों में स्थापित होंगी इन्नोवेशन प्रयोगशालाएं
ऊना/ सुशील पंडित : समग्र शिक्षा अभियान के तहत ऊना जिला के 10 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 2.50 लाख रुपए की लागत से इन्नोवेशन प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता डॉक्टर सीवी रमन के नाम से स्थापित की जा रही इन प्रयोगशालाओं में भौतिक विज्ञान के विषय में छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में इस प्रकार की प्रयोगशाला पहले स्थापित की जा चुकी है जबकि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब व टकोली, हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूबोवाल व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह, ऊना विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चड़तगड़, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधला, बसाल, समूर कलां तथा बसाल में स्थापित की जा रही इनोवेशन प्रयोगशालाओं का कार्य प्रगति पर है। इन प्रयोगशालाओं में ध्वनि प्रकाश तथा विद्युत से संबंधित विषयों को व्यापारिक रूप से समझने में आसानी होगी जिससे स्कूली बच्चों का भौतिक विज्ञान के विषय में ज्ञानवर्धन होगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रयोगशालाओं की स्थापना भविष्य में जिला के अन्य स्कूलों में भी की जाएगी। उपायुक्त ऊना ने बताया कि इन्नोवेशन प्रयोगशालाओं की स्थापना डाइट ऊना की देखरेख में की जा रही है। उन्होंने बैठक में उपस्थित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि स्थापित की जा रही इनोवेशन प्रयोगशालाओं का कार्य आगामी फरवरी माह के अंत तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी सत्र में स्कूली बच्चों को इस प्रयोगशाला का लाभ हासिल हो सके।
बैठक में उपस्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां के प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने बताया कि उनकी पाठशाला में इन्नोवेशन लैब का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा विद्यालय में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर डाइट ऊना के प्रधानाचार्य राकेश अरोड़ा व इनोवेशन लैब कार्यक्रम के प्रभारी प्रवक्ता ललित मोहन, प्रधानाचार्य संजीव पराशर, राजेंद्र सिंह, कृष्ण देव शर्मा, कश्मीर सिंह, तरसेम धीमान, ललित मोहन, स्वर्ण सिंह तथा पवन शर्मा सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य गण उपस्थित थे।
-

पंजाबः चाइना डोर से बुजुर्ग की अंगुली कट कर हुई अलग
बठिंडाः पंजाब में बठिंडा के बीबी वाला चौक पर स्कूटी सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति चाइना डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके हाथ की एक अंगुली कट कर अलग हो गई। साथ ही वह सिर पर भी डोर की रगड़ घिसने से लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना पर नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर घायल को तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर टांके लगाए, लेकिन अंगुली हाथ से अलग होने के कारण उनका ऑपरेशन किया जाएगा। घायल बुजुर्ग की पहचान बठिंडा के परसराम नगर निवासी गुरचरण सिंह के रूप में हुई है।
गुरचरण सिंह ने बताया कि वह स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, लेकिन जब बीबी वाला चौक पर पहुंचे तो अचानक चाइना डोर उनके गले में फंस गई। इससे बचाव के लिए उन्होंने अपनी स्कूटी रोकने का प्रयास किया, लेकिन चाइना डोर ने एक हाथ की अंगुली काट दी और गर्दन पर भी कट लग गए। फिलहाल गुरचरण सिंह अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
-

ईसपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ सेवा ने लगाया एक दिवसीय जांच शिविर
ऊना/सुशील पंडित : सांसद मोबाइल स्वास्थ सेवा हरोली के गांव ईसपुर के पाठक मोहल्ला के आंगनबड़ी केंद्र में एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत 67 लोगों का चेक उप किया । जिनमें 29 लोगों के खून के टेस्ट किए गए, जिनमें शुगर के 12, उच्च रक्तचाप के 14 ,जोड़ों के दर्द के 19, हाई केलेस्ट्रोल के 02 और खून की कमी के 05, खांसी जुकाम के 18 मरीज मिले। उन्हें उन्हें स्वास्थ जांच कर दवाईयां दी गई । इस मौके पर अशावर्कर ,आंगनवाड़ी और अन्य गांव वासी मौजूद रहे। जांच टीम में डॉक्टर प्रदीप कुमार के इलावा स्टाफ नर्स प्रीति, लैब टेक्नीशियन रुचि कपिला और ड्राइवर रोहित मोजूद रहे।
-

ईएसआईसी ने लोधी माजरा की राणा पैकेजिंग कंपनी में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
शिविर में 115 कामगारों को स्वास्थ्य जांचा
बददी/ सचिन बैंसल : 75वें स्वतंत्रता दिवस के अमृतमोहत्सव पर कर्मचारी बीमा निगम के क्षेत्रीय अस्पताल की ओर से लोधी माजरा के राणा पैके जिंग कंपनी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें 115 रोगियों का अपचार कर उन्हें निशुल्क दवाई बांटी गई। शिविर का शुभारंभ ईएसआईसी के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने किया जबकि एसएनवीए ग्रुप के निदेशक परमवीर चौहान समारोह के विशेष अतिथि रहे। शिविर में डॉ. अरकिता डडवाल ने कामगारों की जांच की गई।
यह शिविर बहु आयामी था जिसमें राणा पैकेकिंग के अलावा साथ लगते उद्योगों के कामगारों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. अरकिता डडवाल ने बताया कि शिविर के दौरान 92 पुरूष और 23 महिला कामगारों के स्वास्थ्य जांचा। अधिकांश रोगियों को खांसी जुखाम व बीपी की समस्या पाई गई। महिला कामगारों में खून की कमी पाई गई। उन्होंने बीपी और शुगर के रोगियों को चिकनाईयुक्त खाना न खाने की बात कही साथ ही उन्हें सुबह की सैर करने को कहा गया।
मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने कहा कि निगम की क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार का प्रयास है कि वह सभी उद्योगों में इस तरह के शिविर लगाये जाए जिससे कामगारों को मौके पर ही उपचार मिल सके। अक्सर देखा गया है कि कामगार ड्यूटी के चालच में समय पर उपचार नहीं कर पाते है जिसके चलते उनकी बीमारी कम होने की बजाए और बढ़ जाती है। राणा पैकेजिंग के संचालक अशोक राणा ने उनकी कंपनी में शिविर लगाने के लिए क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार का अभार जताया। इस मौके पर अजय राणा, रविंद्र कुमार, विनोज कुमार, भुवनेश कुमार, संजू समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-

सिंगा में सलाना भंडारा व झंडा रसम हुई अदा
ऊना/सुशील पंडित : हरोली उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सिंगा में 26 वां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । प्रधान ग्राम पंचायत सिंगा गुरदेव सिंह उर्फ ज्ञानी बाबा ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी इस वर्ष लख दाता पीर लांला बाले जी की अपार कृपा से 26 वा विशाल भंडारा व झंडा रस्म वीरवार को बड़ी धूमधाम से संम्पन हुई। जिसकी अध्यक्षता गद्दीनशीन बाबा होशियार सिंह ( अमन) ने की । सुबह आठ बजे पूजाअर्चना कर उसके उपरांत लख दाता पीर जी की झंडा रस्म वलबीर सिंह शारदा पस्सीवाल , पंजाब , पूर्व जिला भलाई अफसर मुक्तसर गुरबक्श सिंह , ग्राम सिंगा के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ झंडा रस्म अदा की। मौजूद श्रद्धालुओं ने पीर का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय कर दिया । उसके उपरांत पीर लखदाता जी का भंडारा अटूट चला । इस अवसर पर रूही , सिम्मी , कार्तिक , वंश , वाशिमा , पंकु , रियांश , सिंगा वासी , रायकोट सहित अन्य श्रद्धलुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
