Blog

  • पंजाब: सस्ती शराब के दावों के बीच महंगी हुई शराब, जानें नए रेट

    पंजाब: सस्ती शराब के दावों के बीच महंगी हुई शराब, जानें नए रेट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की नई आबकारी नीति लगातार विवादों में घिरती नजर आ रही है। खुली छूट मिलने से राज्य के थोक शराब कारोबारियों ने कई बड़े शहरों में रेस्टोरेंट-बार और मैरिज पैलेस के लिए अपने स्तर पर शराब के 25 से 30 प्रतिशत तक दाम बढ़ा दिए हैं। खासकर लुधियाना में थोक कारोबारियों ने अपनी अलग से रेट लिस्ट जारी कर दी है। बार, रेस्टोरेंट, होटल और मैरिज पैलेस मालिकों को बड़ा झटका देते हुए शराब कारोबारियों ने अपनी मर्जी से दाम बढ़ा दिए हैं।

    लिकर वेंडरों की ओर से तय की गई नई दरों में 25 से 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है, जबकि कम माल खरीदने पर उन्हें खुदरा उपभोक्ताओं पर लागू बोतल के समान दाम तय करने होंगे। इतना ही नहीं शराब कारोबारियों ने यह शर्त भी लगा दी है कि होटल संचालकों को नजदीकी शराब की दुकान से ही खरीद करनी होगी। हाल ही में विभिन्न समूहों के शराब व्यापारियों द्वारा लुधियाना, अमृतसर आदि शहरों में इस तरह की ओवर चार्जिंग की जा रही है। होटल, बार, रेस्तरां और मैरिज पैलेस मालिकों के लिए बनाई गई मूल्य सूची के मुताबिक 100 पाइपर्स (12 ईयर एज्ड), टीचर्स-50, बॉंबे सैफायर और इसी तरह के अन्य ब्रांडों की एक पेटी की कीमत अब 15,600 के बजाय 20,000 रुपये कर दी गई है।

    अगर यही ब्रांड एक पेटी से कम खरीदे जाते हैं तो 1300 रुपये के बजाय 2,000 रुपये अदा करने होंगे इसी तरह शिवास रीगल, जेडब्ल्यू ब्लैक लेबल, ग्रे गूज और अन्य ब्रांड्स की कीमत प्रति पेटी अब 23,000 की जगह 30,000 रुपये कर दी गई है। नाम न उजागर करने की शर्त पर एक होटल मालिक ने कहा कि जब से राज्य में नई आबकारी नीति लागू हुई है, सरकार दावा कर रही है कि यह अब तक की सबसे अच्छी नीति है और हमारे जैसे खुदरा और थोक खरीदारों के लिए शराब सस्ती होगी। इसके विपरीत शराब लॉबी की मनमानी चल रही है। 

    शराब के बढ़ते दामों को लेकर राज्य आबकारी एवं कराधान आयुक्त वरुण रूजम ने कहा कि शराब कारोबारी अपने स्तर पर शराब के दाम नहीं बढ़ा सकते हैं। अगर ऐसे है तो मामले की जांच की जाएगी। शराब के दाम बढ़ाकर और नजदीकी दुकानों से ही शराब खरीदने जैसे प्रतिबंध लगाकर होटल व्यवसायियों को एक बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण डांग ने इस मसले को उठाते हुए कहा कि थोक खरीदारों के लिए दरें बढ़ाकर सरकार शराब माफिया को बढ़ावा दे रही है। 
     

  • जालंधरः दिन दिहाड़े कॉलेज जा रही युवती से मोबाइल छीन फरार लुटेरे

    जालंधरः दिन दिहाड़े कॉलेज जा रही युवती से मोबाइल छीन फरार लुटेरे

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में लूटपाट और छीना झपटी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला आज किशनपुरा से सामने आया है, जहां कॉलेज जा रही छात्रा का मोबाइल छीनकर चोर फरार हो गए। छात्रा द्वारा झपटमारों को पकड़ने की कोशिश भी की गई लेकिन वह फरार हो गए।

    जिसके बाद छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीड़ित युवती ने बताया कि जिस समय झपटमारों ने मोबाईल छीना तो उसे पता ही नहीं चला। जैसे ही उसने शोर मचाया तो झपटमार वहां से फरार हो गए। पीड़ित युवती ने घटना संबंधी परिवार के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन युवती को घर ले गए।

  • जालंधरः चोरों ने Sidhu Bakery को बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार, देखें सीसीटीवी

    जालंधर/हर्ष कुमारः शहर के थाना 8 के अंतगर्त आते अमन नगर में चोर बेकरी को निशाना बना वहां से गले में पड़ी नगदी को लेकर फरार हो गए। बेकरी के मालिक अमन नगर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाले लड़के ने जब सुबह 8 बजे आकर दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर गले से सामान बिखरा पड़ा था और उसमें पड़ी नगदी गायब थी।

    मालिक गुरप्रीत ने बताया कि चोर वह 40 से 50 हजार की नगदी लेकर फरार हुए है। उन्होंने बताया कि चोर साथ लगते खाली प्लाट से सीढ़ी लगाकर छत के जरिये दुकान में घुसे और नगदी लेकर वहां से फरार हो गए। घटना बेकरी के अंदर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकान मालिक घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • कार के सहारे खड़े बच्चे को मालिक ने  मारी लात

    कार के सहारे खड़े बच्चे को मालिक ने मारी लात

    नई दिल्ली: केरल में एक व्यक्ति पर छह साल के बच्चे को लात मारने का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल बच्चा आरोपी की गाड़ी के सहारे खड़ा हुआ था। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने जोरदार लात बच्चे को मार दी. ये सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर खड़ी सफेद कार के सहारे एक बच्चा आकर खड़ा हो गया। कार चालक ने बाहर निकलकर बच्चे से कुछ कहा और सीने में लात मार दी। बच्चे, जो राजस्थान के एक प्रवासी श्रमिक परिवार से है, चुपचाप दूर चला गया और आरोपी वापस अपनी गाड़ी में बैठ गया।

    घटना के तुरंत बाद कुछ स्थानीय लोग कार के आसपास इकट्ठा हो गए और आरोपी चालक को घेर लिया और उससे पूछताछ करने लगे। लेकिन आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। आरोपी चालक का नाम शिहशाद है जो किपोन्नयमपालम निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल एक चश्मदीद गवाह जो कि एक वकील है, उसने रात करीब साढ़े आठ बजे हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शिहशाद को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों को नाराज़ करते हुए उसे छोड़ दिया गया।  हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की आलोचना हुई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया। विधानसभा अध्यक्ष और थालास्सेरी के विधायक एएन शमसीर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पराली को लेकर दिल्ली के LG ने CM Mann को लिखा पत्र, सीएम ने दिया ये जवाब

    पंजाबः पराली को लेकर दिल्ली के LG ने CM Mann को लिखा पत्र, सीएम ने दिया ये जवाब

    चंडीगढ़: पराली जलाए जाने के गंभीर मुद्दे को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में पराली की रोकथाम के लिए जल्द से जल्द पुख़्ता क़दम उठाने के लिए सीएम मान से अपील की है। जारी किए गए पत्र में कहा गया राजधानी दिल्ली 1 बार फिर से पंजाब में पराली जाने की वजह से गैस चैम्बर में तब्दील हो गई है। 

    वहीं दूसरी ओर दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा पराली मुद्दे को लेकर जारी किए पत्र का सीएम मान ने भी जवाब दे दिया है। सीएम मान ने कहा, एलजी साहिब, आप दिल्ली द्वारा चुनी हुई सरकार के कामों को रोक रहे है। अपने ”रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” कैंपेन को भी रोक दिया और मुझे चिट्ठी लिख कर राजनीति कर रहे हो? इतने गंभीर मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं।

  • पंजाबः AGTF ने  गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

    पंजाबः AGTF ने  गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

    बठिंडाः गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गांव कोटफत्ता में कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले नौजवान अमृत सिंह को गिरफ्तार किया है। अमृत सिंह निवासी समाओ को गिरफ्तार करके पुलिस ने उससे 30 बोर का पिस्टल 2 मैग्जीन देसी और 3 कारतूस बरामद किए हैं।

    एजीटीएफ के सब इंस्पैक्टर कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में कत्ल करके भागे गैंगस्टरों की पूछताछ में यह सामने आया था कि अमृत सिंह, मनदीप सिंह और जस्सा सिंह द्वारा गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई किए जाते हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए अमृत सिंह को कोटफत्ता में गिरफ़्तार किया है। हालांकि इसके 2 साथियों की तलाश अभी जारी है।

  • बस और एसयूवी की भयानक टक्कर, 6 पुरुषों और 3 महिलाओं समेत 11 की मौत

    बस और एसयूवी की भयानक टक्कर, 6 पुरुषों और 3 महिलाओं समेत 11 की मौत

    बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना है। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। बैतूल के अधीक्षक सिमला प्रसाद के अनुसार, झाल्लर पुलिस स्टेशन के पास एक बस और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। एक घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है।

    बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई। उन्होंने कहा, ‘‘देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं, पांच साल की एक लड़की और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।’’

    पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर थे, जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे। ठाकुर ने कहा कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के बाद एसयूवी बस में जा टकराई। ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

  • जालंधरः PK Enterprises, Mittal Hardware और निगम ठेकेदार बांसल सहित कई इमारतो को नोटिस जारी

    जालंधरः PK Enterprises, Mittal Hardware और निगम ठेकेदार बांसल सहित कई इमारतो को नोटिस जारी

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार अवैध इमारतों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं बीते दिन निगम ठेकेदार और मित्तल हार्डवेयर सहित 6 इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किया है। निगम टीम ने मंडी रोड कृष्णा नगर में ईएफ-255 में बने साईराम ट्रैडर्स के गोदाम, प्रताप बाग में पाल अस्पताल के साथ बनीं 7 दुकानों के कांप्लैक्स, पीके इंटरप्राइजेज, निगम के ठेकेदार बांसल और RABRO Sports के पास बनी ग्राउंड के साथ-साथ दो मंजिला कामर्शियल निर्माण को नोटिस जारी किया है।

    हालांकि RABRO Sports के पास बनी ग्राउंड के साथ-साथ दो मंजिला कामर्शियल निर्माण को नोटिस देने गए अधिकारियों द्वारा उन्होंने नोटिस लेने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि यह इमारत एडवोकेट कनौजिया की है उन्होंने निगम अधिकारियों द्वारा जारी किए गए नोटिस को लेने से मना कर दिया है। जिसके बाद अधिकारियों ने इमारत पर ही नोटिस चस्पा कर दिया।

    बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि कृष्णा नगर में 15/114 कृष्ण नगर पीके इंटरप्राइजेज द्वारा अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनाई गई है, जिसे नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसी तरह मंडी रोड पर शनि मंदिर के पास मित्तल हार्डवेयर के कामर्शियल निर्माण को निगम ने नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने 19/206 विजय नगर के पास नगर निगम के ठेकेदार बांसल को भी नोटिस जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार बांसल ने रिहाइशी नक्शा पास करवा कर कामर्शियल निर्माण करवाया है।

  • पंजाबः इन IPS अधिकारियों की हुई प्रमोशन, बने DIG, देखें लिस्ट

    पंजाबः इन IPS अधिकारियों की हुई प्रमोशन, बने DIG, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज सरकार के 4 आईपीएस अधिकारियों की प्रमोशन की है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के के अनुसार पंजाब सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी बना दिया है। इन अधिकारियों में गुरदयाल सिंह, मनदीप सिंह, नरिंदर भार्गव और रणजीत सिंह के नाम शामिल हैं। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। 

  • घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, कड़ी सुरक्षा के चलते आज ये मार्ग रहेगे बंद

    घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, कड़ी सुरक्षा के चलते आज ये मार्ग रहेगे बंद

    चंडीगढ़ः देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज चंडीगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। दरअसल, सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आज से एग्रोटेक इंडिया 2022 मेले का आगाज हो रहा है। इसके उद्घाटन के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिन के दौर पर चंडीगढ़ आ रहे हैं। कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) एग्रोटेक इंडिया 2022 का 15वां संस्करण चार से सात नवंबर तक परेड ग्राउंड में चलेगा।

    उपराष्ट्रपति सुबह 10 बजे सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में सीआइआइ के प्रमुख उद्योग निकाय की भारत की प्रमुख कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में भाग लेंगे। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। आज से शुरू हो रहे एग्रोटेक इंडिया 2022 कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सेक्टर-17 की तरफ जाने वाले रूट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से शहर में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी के नेतृत्व में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा बीएसएफ, पैरामिलिट्री फोर्स और पंजाब पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रहेगी। 

    उपराष्ट्रपति पंजाब यूनिवर्सिटी भी जाएंगे। पीयू में उप राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पीयू प्रशासन ने रूट प्लान तैयार किया है। पीयू प्रवक्ता अनुसार पीजीआइ के सामने गेट नंबर एक सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक आम पब्लिक के लिए बंद रहेगा। गांधी भवन, ला आडिटोरियम और आइसीएसएसआर को जाने वाले मार्ग पर किसी को भी वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। गेट नंबर एक सुबह छह से नौ बजे तक ही सामान्य पब्लिक के लिए खुला रहेगा। गेट नंबर दो से वीआइपी, फैकल्टी, स्टूडेंट्स और मीडिया के लिए एंट्री होगी। गेट नंबर तीन से सुबह छह से रात नौ बजे तक आई कार्ड दिखाने पर ही एंट्री मिलेगी।