Blog

  • पंजाबः डेयरी वालों ने बढ़ाए दूध के दाम, इस दिन से होंगी नई कीमतें लागू

    पंजाबः डेयरी वालों ने बढ़ाए दूध के दाम, इस दिन से होंगी नई कीमतें लागू

    लुधियाना: पंजाब में मवेशियों में लम्पी स्किन डिजीज के कारण दहशत मच गई है। इसके चलते विभाग ने पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है। पंजाब पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक राम पाल मित्तल के मुताबिक इस रोग से बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर, मोगा और मुक्तसर राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं।

    वहीं पशुओं में फैले लंपी स्किन रोग की वजह से डेयरी उद्योग पर छाए संकट के कारण हैबोवाल डेयरी काम्पलैक्स की यूनियन डेयरी की ओर से किए गए अनुरोध पर लुधियाना हलवाई एसोसिएशन ने 20 पैसे प्रति फैट कीमत बढ़ाने पर सहमति दे दी है। जिसके बाद अब हलवाई कारोबारी डेयरी वालों को 20 पैसे प्रति फैट दूध की अधिक कीमत अदा करेंगे। दोनों संगठनों की मीटिंग में इस पर सहमति बनी। इस मीटिंग में डेयरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मजबूरी जताते हुए कहा कि पशुओं में फैले लंपी रोग की वजह से डेयरी कारोबार संकट में है।

    कई दुधारू पशुओं की मौत हो गई है, जबकि कई पशु इस रोग की चपेट में आ गए हैं। इससे डेयरी कारोबार का बहुत नुक्सान हुआ है और दूध की प्रोडक्शन भी घटी है। मीटिंग में हलवाई एसोसिएशन पंजाब के प्रधान व केज लवली स्वीट्स सिविल लाइन के संचालक नरिंदरपाल सिंह व लुधियाना हलवाई एसोसिएशन के प्रधान व केज लवली फूड प्रोडक्ट जमालपुर के संचालक चरणजीत सिंह ने कहा कि डेयरी व हलवाई कारोबारियों का नाखून-मांस का रिश्ता है। आज यदि डेयरी कारोबार संकट में है तो हम उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल हलवाइयों को 9 रु पए 30 पैसे से लेकर 9 रुपए 50 पैसे प्रति फैट के हिसाब से दूध की सप्लाई मिल रही है, जिसमें 25 अगस्त से 20 पैसे प्रति फैट की बढ़ौतरी की गई है।

    डेयरी एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि इस संकट से बाहर आते ही वह रेट को दोबारा से रिव्यू कर कम कर देंगे। मीटिंग में हैबोवाल डेयरी काम्पलैक्स से प्रधान परमजीत सिंह बॉबी, उपप्रधान कुलदीप सिंह, पिंटू डेयरी से सुनील मदान, हरचरण सिंह भुल्लर व डा. गोपी, हलवाई एसोसिएशन की ओर से श्रमण जैन स्वीट्स से बिपन कुमार जैन, लायलपुर स्वीट्स से प्रवीण खरबंदा व कपिल खरबंदा, सरताज स्वीट्स से डूंगर सिंह, सीता राम एंड संस से नरिंदर कुमार, खुशी राम एन्ड संस से राकेश कुमार, हकीकत स्वीट्स से अशोक कुमार, नरेश स्वीट से नरेश बुद्धिराजा, किशन स्वीट से किशन देव, दयाल स्वीट्स से जरनैल सिंह, ओम बीकानेरी से अर्जुन सिंह, बीकानेर स्वीट से हुकम सिंह, चावला स्वीट्स से डिंपी, गोपाल जी फूड्स से साहिल कुमार व गोपाल स्वीट्स से मनिंदर सिंह उपस्थित थे।

  • पंजाबः बीएसएफ ने भारत पाक बॉर्डर से एके सीरीज की राइफल सहित बरामद किए हथियार 

    पंजाबः बीएसएफ ने भारत पाक बॉर्डर से एके सीरीज की राइफल सहित बरामद किए हथियार 

    फिरोजपुर : जिलें के सेक्टर में आज भारत पाक बॉर्डर पर 182 बटालियन ने राजा मोहतम चौकी पर पाकिस्तान की तरफ से फ्लाइंग ऑब्जेक्ट ड्रोन देखने की आशंका जताई है। जिसके बाद बीएसएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर बॉर्डर के नजदीक हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

    यहां से एके सीरीज की राइफल, पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है। इन हथियारों को पाकिस्तान से भेजे जाने का संदेह जताया जा रहा है। बॉर्डर के नज़दीक भारी मात्रा में हथियारों का बरामद होना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • जालंधरः पूर्व कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे ने खुद को मारी गोली, मौत 

    जालंधरः पूर्व कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे ने खुद को मारी गोली, मौत 

    जालंधर/वरुणः पंजाब में अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहाड़ ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घरेलू क्लेश के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। 54 साल की उम्र में निर्मल सिंह नूरमहल में को-आप्रेटिव बैंक के मैनेजर के पद पर सेवाएं निभा रहे थे।

    निर्मल सिंह कोहाड़ ने रात करीब नौ बजे गांव कोहाड़ खुर्द स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर निर्मल सिंह कोहाड़ का उनके परिवार के एक सदस्य से झगड़ा हो गया था जिसके बाद मैनेजर ने यह खौफनाक कदम उठाया।

    घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल और पुलिस प्रमुख  इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच शुरू की। डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक निर्मल सिंह कोहाड़ के शव को कब्जे में ले लिया गया है। सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • रैनसरी की मोनिका देवी के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

    रैनसरी की मोनिका देवी के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

    जिला परिषद हॉल में लाइव दिखाया जाएगा सीएम का कार्यक्रम, कंवर होंगे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत राज्य स्तरीय सम्मेलन 24 अगस्त को कुल्लू में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना के जिला परिषद हॉल में लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शिरकत करेंगे। 

    यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि ऊना जिला परिषद हॉल में कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना जिला के रैनसरी निवासी मोनिका देवी के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पांच लाभार्थियों को नए कनेक्शन, पांच लाभार्थियों को योजना के तहत पहला फ्री सिलेंडर तथा पांच लाभार्थियों को दूसरा निशुल्क सिलेंडर प्रदान करेंगे।

  • पंजाबः थाना सिटी के पास बम मिलने की आशंका, मचा हड़कंप, किया इलाका सील 

    पंजाबः थाना सिटी के पास बम मिलने की आशंका, मचा हड़कंप, किया इलाका सील 

    फिरोजपुरः थाने से सटी दीवार के पास बम जैसी संदिग्ध चीज मिलने की सूचना मिली है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन व शहर में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी सूचित कर दिया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के थाना शहर से सटी दीवार के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने के कारण पुलिस प्रशासन ने हाथ-पांव फुल गए और सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता देते हुए उक्त स्थान को रेत की बोरियां लगाकर ढक दिया गया है।

    थाना सिटी फिरोजपुर की दीवार के साथ एक संदिग्ध हालत में पड़ा टेप रिकॉर्डर मिला है, जिसके साथ लगी नीले रंग की कार आगे तक जा रही है । इस टेप रिकॉर्डर में बंब भी हो सकता है और ऐसी शंका को देखते हुए पुलिस द्वारा यह सारा एरिया सील कर दिया गया है और पुलिस की कार्रवाई जारी है। लेकिन कुछ देर बाद थाना शहर की पुलिस ने ही उक्त संदिग्ध वस्तु पर पथराव कर तोड़ दिया। इस मामले को लेर एसएचओ इंस्पेक्टर मोहित धवन ने बताया कि अभी तक इस संबंधी कुछ भी नहीं कहा जा सकता मगर लोगों की सुरक्षा और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस द्वारा एरिया  सील करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी फिरोजपुर सुरेंदर लांबा और अन्य अधिकारी तथा विशेष टीमें और आर्मी की गाड़ियां वहां पर पहुंच गई है पुलिस की जांच जारी है।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर कल 24 अगस्त को पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फिरोजपुर में पीजीआई के सैटेलाइट सेंटर का उद्घाटन करने आए थे लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें वापस लौटना पड़ा, अब फिरोजपुर में एक बार फिर संदिग्ध वस्तु मिलने से सुरक्षा के इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। पंजाब में किसी भी बड़े आतंकी हमले की साजिश को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य सरकार को पहले ही अलर्ट कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जो संदिग्ध चीज मिली है वह बम नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

  • जालंधरः 11 वर्षीय बच्चे की तालाब से मिली लाश, देखें वीडियो

    जालंधरः 11 वर्षीय बच्चे की तालाब से मिली लाश, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः आदमपुर के धोगड़ी गांव में एक छोटे से तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए 11 साल के बच्चे के डूबने का मामला सामने आया है। दोस्तों के साथ नहाने गए 11 के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतक बच्चे की मां अनीता व पिता बलजीत सिंह निवासी गांव धोगड़ी ने बताया कि उनका बेटा जशनदीप सिंह गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता है और वह कल करीब दो बजे घर आया और स्कूल बैग छोड़कर घर से निकल गया। जो कि शाम तक अपने घर नहीं लौटा, जिसकी गांव में तलाश की गई।

    सुबह तालाब से मिला बच्चे का शव

    जशनदीप के नहीं मिलने पर परिजनों ने जंडुसिंघा थाने के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। जशनदीप के पिता बलजीत ने कहा कि उन्हें आज सुबह करीब सात बजे पता चला कि उनके बच्चे का शव गांव के तालाब में पड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तुरंत जंडुसिंघा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी हलका आदमपुर सरबजीत सिंह राय, एसएचओ आदमपुर राजीव कुमार व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    तीन दोस्तों के साथ नहाने गया जशनदीप का मिला शव

    तालाब के साथ लगते खेत में काम कर रहे सुखदेव सिंह ने बताया कि वह फसल को पानी लगा रहा था और उसने देखा कि तालाब में बच्चे नहा रहे थे। जिसके बाद उसने बच्चों को आवाज लगाई और तालाब गहरा होने की सूचना दी। इसके बाद कुछ बच्चे वहां से चले गए। लेकिन जशनदीप नहीं लौटा, उसका शव ही बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक जशनदीप अपने तीन दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था। लेकिन उसे क्या पता था कि वह घर वापिस नहीं लौटेगा। 

    तालाब में डूबने से हुई जशनदीप की मौत

    एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि जशनदीप और उसके कुछ दोस्त तालाब में नहाने आए थे, जिसे देख बगल के खेत में काम कर रहे किसान ने बच्चों को चिल्लाकर कहा कि तालाब गहरा है। आवाज सुनते ही कुछ बच्चे मौके से चले गए, लेकिन जशनदीप तालाब में ही रह गए। जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल जंडुसिंघा पुलिस के जवानों ने 174 की कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्टल में भेज दिया है।

  • चंडीगढ़ः प्रशासन ने वाहनों की स्पीड को लेकर नए नियम किए लागू, नहीं तो कटेगा चालान 

    चंडीगढ़ः प्रशासन ने वाहनों की स्पीड को लेकर नए नियम किए लागू, नहीं तो कटेगा चालान 

    चंडीगढ़ः प्रशासन ने शहर में वाहनों की गति सीमा के नए नियम लागू कर दिए हैं। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी करते हुए नए नियम भी लागू हो गए हैं। ऐसे में अब वाहन चालकों को संभलकर ड्राइविंग करनी होगी। स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और अस्पताल चंडीगढ़ की लगभग सभी सड़कों पर हैं। स्कूल सेक्टरों की अंदरूनी रोड पर हैं तो अस्पताल और हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मुख्य मार्गों पर हैं। इससे परेशानी बढ़ेगी।

    इससे मुख्य मार्गों पर इन संस्थानों के पास वाहनों की धीमी गति से लंबी कतारें लगेंगी। सबसे ज्यादा परेशानी मध्य मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को होगी। मध्य मार्ग पर जीएमएसएच-16, पीजीजीसी-11, जीसीजी-11, होम साइंस कालेज-10, पीजीआइ और पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे बड़े शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान हैं। अगर एक वाहन मध्य मार्ग पर पीयू पीजीआइ के सामने से 25 की स्पीड पर निकलेगा तो चौक पार करते ही जैसे ही स्पीड बढ़ेगी आगे सेक्टर-11 के कालेज शुरू हो जाएंगे। दो कालेज लगातार आएंगे। अगले चौक के बाद जीएमएसएच-16 शुरू हो जाएगा। थोड़ा आगे होम साइंस कालेज-10 आ जाएगा। ऐसे में पीजीआइ के चौक से मटका चौक तक वाहनों को 25 की स्पीड पर चलना होगा।

    इसी तरह से दक्षिण मार्ग पर भी जीएमसीएच-32, एमसीएम डीएवी कालेज, देव समाज कालेज जैसे संस्थान आने से स्पीड 25 रखनी होगी। यह स्पीड लिमिट चार, तीन और दो पहिया वाहनों के लिए होगी।चंडीगढ़ प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सोमवार को नई गति सीमा की अधिसूचना जारी कर दी। ट्रांसपोर्ट कम होम सेक्रेटरी नितिन कुमार यादव के साइन होने पर अधिसूचना जारी हो गई। 

    अप्रैल 2022 में ही चंडीगढ़ ने स्पीड लिमिट संबंधी नियमों में संशोधन कर नए नियम लागू किए थे। नए नियमों के मुताबिक आठ पैसेंजर तक की क्षमता वाले वाहनों के लिए डिवाइडर वाली सड़क पर स्पीड लिमिट अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा रखी गई है। शहर की अंदरूनी सड़कों (सिंगल रोड) पर 50 किमी और सेक्टर के अंदर की सड़कों पर 40 किमी की रफ्तार तय की गई है। नौ लोगों से अधिक की क्षमता वाले वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी और सिंगल रोड व सेक्टर के अंदर की सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं।

    दोपहिया और तीन पहिया वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 45 किमी, सिंगल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वाहन के लिए डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी, सिंगल रोड व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार तय की गई है। अब अधिकतर चालान आनलाइन कैमरों के माध्यम से ही हो रहे हैं। 27 मार्च से अब ओवरस्पीड के एक लाख से ज्यादा चालान हो चुके हैं। 

  • जालंधर के 16 साल के जपगोबिंद सिंह ने कनाडा में रचा इतिहास

    जालंधर के 16 साल के जपगोबिंद सिंह ने कनाडा में रचा इतिहास

    जालंधर/वरुणः पंजाब के जालंधर में स्थित गांव बुट्टरां निवासी अमृतधारी सिख जपगोबिंद सिंह ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। 16 साल की उम्र में कनाडा में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलता लेकिन जपगोबिंद ने सोलो पायलट का लाइसेंस हासिल कर सबको चकित कर दिया। जपगोबिंद की उपलब्धि से पंजाबी मूल के लोगों में खुशी की लहर है।

    ट्रांसपोर्ट कनाडा ने जपगोबिंद सिंह को हवाई जहाज उड़ाने का लाइसेंस जारी कर दिया है। जपगोबिंद सिंह ने पायलट बनने की तैयारी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया से शुरू की थी और कनाडा के तमाम हिस्सों में ट्रेनिंग लेने के बाद क्यूबिक में उनकी आखिरी ट्रेनिंग खत्म हुई। इसके बाद अमृतधारी सिख जपगोबिंद सिंह पायलट बन गए हैं। 

    जपगोबिंद सिंह मूलरूप से पंजाबी हैं लेकिन स्कूली शिक्षा कनाडा से ही हासिल की है। उन्होंने रोबोटिक्स मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया था। सरीह के खालसा स्कूल के विद्यार्थी जपगोबिंद सिंह को कनाडा की राजधानी के विश्विद्यालयों ने स्पेस इंजीनियरिंग के लिए स्कॉलरशिप का ऑफर भी दिया है।

    कनाडा के वरिष्ठ पंजाबी लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता ने कहा कि जपगोबिंद सिंह ने सिख कौम का सिर गर्व से ऊंचा किया है और इससे कनाडा में बसे पंजाबी व सिख कौम में काफी खुशी की लहर है, क्योंकि उसने इतिहास रच दिया है। 16 साल की उम्र में वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की बिगड़ी तबीयत, आज होगी कोर्ट में पेशी

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की बिगड़ी तबीयत, आज होगी कोर्ट में पेशी

    लुधियानाः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपए के घपले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आया था। आरोप है कि भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है। इसी के चलते खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के आरोप में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस की टीम आज कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि देर रात आशु की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें ब्यूरो में दवाई मंगवा कर दी। पूर्व मंत्री को सोमवार शाम लुधियाना के सैलून में बाल कटवाते समय गिरफ्तार किया गया था। 

    विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि बीते हफ्ते लुधियाना की दाना मंडी में वाहनों के फर्जी पंजीकरण नंबरों पर परिवहन टेंडर आवंटित करने के घोटाले में एक फर्म के तीन लोगों और राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि लुधियाना में लेबर, कार्टेज और ट्रांसपोर्टेशन कार्यों के लिए वर्ष 2020-21 के टेंडर जमा करते समय कुछ ठेकेदारों द्वारा जमा किए गए वाहनों की सूची में स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर थे। इनके गेट पास वेरिफाई किए बिना ही ठेकेदारों को बिल की अदायगी कर दी गई। 

    इस मामले में निजी फर्म के ठेकेदार तेलू राम को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तेलू राम से पूछताछ के बाद करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ। इसके बाद भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विजिलेंस ने भारत भूषण आशु को आरोपी बनाया था।

  • पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को फिर मिली धमकी

    पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को फिर मिली धमकी

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला मर्डर केस को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर गैंगस्टर एक्टिव होना शुरू हो गया है। मुझसे वाला के कत्ल को लेकर गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए दविंदर बंबीहा ग्रुप ने एक बार फिर से पंजाबी फेमस सिंगर मनकीरत ओलक को धमकी दी है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि वह गोल्डी बराड़ और सिंगर मनकीरत औलख से बदला लेंगे। चाहे इसमें उन्हें कितना भी समय लग जाए। यही नहीं, जो भी इनका साथ देगा, वह सब मरेंगे। बंबीहा गैंग ने पहले भी मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने की धमकी दी थी। इसके बाद पंजाब में अब बड़ी गैंगवार की आशंका बनी हुई है । मूसेवाला के कत्ल के बाद लॉरेंस और बंबीहा गैंग आमने-सामने हो चुके हैं।

    सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बंबीहा गैंग ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जो भी कहा, हम उसका समर्थन करते हैं। गोल्डी बराड़ और लॉरेंस नशा बेचने और पैसे लेकर बंदे मारने वाले हैं। सभी ने नोट किया होगा कि जिस दिन सिद्धू का कत्ल हुआ, उसमें सिंगर का नाम आया। जिसे अभी तक गुप्त रखा गया है। गोल्डी बराड़ ने उस दिन कोई पक्ष नहीं रखा। इन्हें पता कि इन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है। जिसकी माफी इन्हें इनकी मौत के बाद भी नहीं मिलेगी। हम आज भी क्लियर करते हैं कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला जरूर लेंगे। चाहे टाइम जितना मर्जी लग जाए। जो भी बंदा जग्गू भगवानपुरिया, लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का साथ देगा, उसे भी जरूर मारेंगे। गोल्डी बराड़ को कहते हैं कि संत जी का नाम लेकर बात करने वाला कभी कमजोर और निहत्थों पर वार नहीं करता । न ही वह पैसे लेकर कत्ल करते हैं। गोल्डी बराड़ को इसका भारी हर्जाना चुकाना होगा। मनकीरत औलख भी दोषी है। वह हमारी लिस्ट में सबसे टॉप पर है। सभी को मिलेंगे, वेट एंड वॉच कायरों ।