Blog

  • पंजाब: स्वतंत्रता दिवस पर परेड में हिस्सा लेने जा रहे ASI को लगी गोली, मौत

    पंजाब: स्वतंत्रता दिवस पर परेड में हिस्सा लेने जा रहे ASI को लगी गोली, मौत

    मोगाः स्थानीय आरटीआई पुलिस लाइन में सोमवार की सुबह स्वतंत्रता दिवस पर परेड में हिस्सा ले रहे एएसआई की अपने ही एसएलआर से गोली लगने कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक पुलिस अधिकारी 1990 में पुलिस बल में शामिल हुआ था। मृतक एएसआई के तीन बच्चे है।

    चौकी फोकट में तैनात एएसआई सतनाम सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजपुर जिले के मल्ला पाल गांव निवासी सोढी सिंह वर्ष 1990 में पंजाब पुलिस में तैनात था। इन दिनों वह एएसआई के पद पर तैनात थे जिनकी ड्यूटी टियर गैस विंग में लगी हुई थी। वह 15 अगस्त के कार्यक्रम में ड्यूटी उसकी ड्यूटी लगी थी।

    सोमवार सुबह 8.30 बजे आरटीआई पुलिस लाइन में अपनी एसएलआर राइफल की सफाई कर रहा था। राइफल को साफ करने से पहले पुलिस अधिकारी ने मैगजीन तो हटा दी थी लेकिन राइफल में लगी गोली के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उसने राइफल को साफ करना शुरू किया, तो अचानक राइफल में भरी एक गोली गर्दन के पास लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के दो लड़के व एक लड़की है। विभागीय आदेश के अनुसार कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • जालंधर में 6 मोहल्ला क्लीनिक शुरू, केबिनेट मंत्री निझर ने किया उद्घाटन

    जालंधर में 6 मोहल्ला क्लीनिक शुरू, केबिनेट मंत्री निझर ने किया उद्घाटन

    जालंधर/वरुणः सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य में मोहल्ला क्लीनिक खोलने की बात कही थी और आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राज्य में 100 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए। 75वीं वर्षगांठ के मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर इन मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करने जालंधर पहुंचे। राजन नगर में बनाए गए क्लीनिक का उद्घाटन स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने किया। बता दें कि जालंधर जिले में कबीर विहार, राजन कालोनी, अलावलपुर, फरवाला, पासला और रसूलपुर में छह आम आदमी क्लीनिकों का शुभांरभ किया जाएगा। इन सेंटरों के लिए दवाइयां व स्टाफ की तैनाती हो चुकी है।

    आम आदमी क्लीनिक के उद्घाटन के मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि जल्द ही आम आदमी मोहल्ला कनीनिकों का तेजी से विस्तार किया जाएगा। सोमवार को राज्य में 100 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए गए हैं, यहां पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में मुहैया करवाई जाएंगी। मंत्री निज्जर के अलावा, कबीर विहार में विधायक शीतल अंगुराल ने मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ किया।

    उन्होंने कहां की स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी के घर के निकट मुहैया करवाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए हैं। प्रत्येक आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर ,फार्मेसी आफसर तथा क्लीनिक सहायक मौजूद होंगे और लोगों को ओपीडी की सेवाएं देंगे। वहीं, पासला में क्लीनिक शुभारंभ नायब तहसीलदार मनोहर लाल ने किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा, टीपी सिंह के अलावा स्टाफ के सदस्य तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • पंजाबः राव नदी में बही महिला पंच का 35 किमी दूर से शव बरामद, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लाश रखकर किया प्रदर्शन 

    पंजाबः राव नदी में बही महिला पंच का 35 किमी दूर से शव बरामद, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लाश रखकर किया प्रदर्शन 

    पटियालाः राव नदी में रविवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ में बह गई महिला पंच सुनीता का शव सोमवार को गांव झामपुर से बरामद किया गया। महिला का शव हादसे से 35 किमी दूर से बरामद हुआ। हालांकि अभी तक उनके पति सज्जन सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गुस्साए लोगों ने नगर काउंसिल नयागांव के बाहर सुनीता का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने अब एनडीआरएफ की टीम को मदद के लिए बुलाया है। 

    रविवार शाम को पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के बाद पटियाला की राव में बाढ़ आ गई थी। इस दौरान नदी पार करते हुए पंच सुनीता और उनके पति सज्जन सिंह समेत 8 लोग बह गए थे। इसमें से 6 व्यक्तियों को बचा लिया गया था, लेकिन पंच और उनके पति का कोई सुराग नहीं लगा था। रविवार पूरी रात गांव वाले नदी में दोनों को तलाशते रहे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सुनीता का शव गांव से 35 किलोमीटर दूर झामपुर में नदी से बरामद हुआ। प्रशासन की कोई टीम वहां पर मदद के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद लोग नदी से शव को निकालकर बड़ी मुश्किल से नयागांव लेकर आए और काउंसिल दफ्तर के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    लोगों का आरोप है कि प्रशासन लोगों की जिंदगियो को लेकर गंभीर नहीं है। दो महीने में 4 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन अभी तक वहां पर लोगों की सुरक्षा के लिए अस्थाई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों का आरोप था कि अगर चंडीगढ़ के पास बसे गांव का यह हाल है तो पंजाब में क्या स्थिति होगी। लोगों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो वे सीएम हाउस का भी घेराव करेंगे और मामले को हाईकोर्ट तक लेकर जाएंगे।

  • जालंधरः सब्जी लेने जा रहे युवक का चाइना डोर से कटा गला, बैन के बावजूद सरेआम बिक रही डोर

    जालंधरः सब्जी लेने जा रहे युवक का चाइना डोर से कटा गला, बैन के बावजूद सरेआम बिक रही डोर

    जालंधर/हर्ष कुमारः प्रशासन के चाइन डोर पर पाबंदी लगने के बावजूद धड़ल्ले से शहर में चाइन डोर बिक रही है। वहीं आज चाइना डोर को लेकर एक युवक के घायल होने का मामला सामने है। जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय युवक चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राज नगर निवासी रॉकी के रूप में हुई है। रॉकी के बुआ के लड़के नितिन ने बताया कि रॉकी घर में अकेला रहता है और ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों में लोडिंग अनलोडिंग का काम करता है। सुबह किसी ने फोन करके बताया उनके भाई का चाइना डोर की चपेट में आने से गला कट चुका है जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जब नितिन घटनास्थल पर पहुंचे तब स्थानीय लोग रॉकी को नजदीकी अस्पताल उपचार के लिए ले जा चुके थे।

    सुबह सब्जी लेने जाना पड़ा रॉकी को भारी 

    घायल रॉकी ने बताया कि वह घर में अकेला रहता है। सुबह सब्जी लेने जा रहा था कि अचानक चाइना डोर उसके सामने आ गई। उसने डोर से बचने की बहुत कोशिश की लेकिन वे उसकी चपेट में आ गया जिससे उसका गला कट गया और वह लहूलुहान हो गया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।

    नहीं रूक रहा था रॉकी का खून, लोगों में उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल 

    घटनास्थल पर घायल रॉकी देखकर वहां पर सभी मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कहा की घटना फिल्मी सीन की तरह लग रही थी क्योंकि खून रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था सभी लोगों ने घायल रॉकी को उपचार के लिए नज़दीक टैगोर अस्पताल में पहुंचाया और परिवार को सूचित किया।

    प्रतिबंध होने के बावजूद बेखौफ बिक रही चाइना डोर

    घायल रॉकी के परिवारिक सदस्य और लोगों ने कहा चाइना डोर पर प्रतिबंध लगने के बावजूद भी जो दुकानदार इसको बेखौफ होकर बेच रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए क्योंकि आए दिन बेजुबान पक्षी और कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।


    कब तक चलेगा पुलिस और दुकानदारों में लुका छुपी का खेल 

    पुलिस की तरफ से हर साल दुकानदारों पर कार्यवाही तो की जाती है लेकिन उसका डर दुकानदारों पर कुछ समय तक ही रहता है और बाद में दुकानदार अपना मुनाफा कमाने के लिए थोड़े दिनों बाद फिर पहले की तरह हो जाते हैं।  प्रशासन को इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो सके।

  • जालंधरः 16 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, केबिनेट मंत्री निज्जर ने किया ऐलान

    जालंधरः 16 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, केबिनेट मंत्री निज्जर ने किया ऐलान

    जालंधर/वरुणः  गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आज कैबिनेट मिनिस्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर पहुंचे। उनके द्वारा आजादी के 75 वे वर्षगांठ के मौके पर ध्वजारोहण किया। इस मौके विधायक रमन अरोड़ा, शीतल अनुराग, एडीजीपी अर्पित शुकला और प्रशासन के अन्य सभी अधिकारी मौजूद थे।

    अपने भाषण में मंत्री निज्जर बोले कि आप सरकार वायदे पूरे करने के लिए वचनबद्ध है। इसी के साथ उन्होंने 16 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया। केबिनेट मंत्री ने तत्पश्चात मोहल्ला क्लीनिकों का रस्मी उद्धघाटन किया। आज वेस्ट हल्के में राजन कॉलोनी व  कबीर विहार, आदमपुर विधानसभा हल्के में अलावलपुर व पासला, नूरमहल नजदीक फरवाला तथा महितपुर के रसूलपुर में कुल 6 क्लीनिकों को जनता को समर्पित किया गया।

    उधर, चंडीगढ़ में भी सभी सरकारी और निजी स्कूल कल यानी 16 अगस्त को बंद रहेंगे। यूटी सरकार ने आज इसकी घोषणा की। यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के निर्देशानुसार, चंडीगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 अगस्त (मंगलवार) को बंद रहेंगे।

  • पंजाबः कांग्रेस में बढ़ी कलह, आमने-सामने हुए पार्टी प्रधान और विधायक

    पंजाबः कांग्रेस में बढ़ी कलह, आमने-सामने हुए पार्टी प्रधान और विधायक

    अबोहरः पंजाब कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से कलह शुरू हो गई है। दरअसल, कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग और विधायक संदीप जाखड़ के बीच विवाद देखने को मिला है। दोनों आज आमने-सामने हो गए। प्रदेश प्रधान और विधायक दोनों एक दूसरे को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं।

    आज कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने राजा वड़िंग पर पलटवार करते हुए चुनौती दी है उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो उसे पार्टी से निकाल कर दिखाए। विधायक जाखड़ ने वड़िंग की कार्यगुजारी पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा पता नहीं क्यों प्रदेश प्रधान वड़िंग उनसे डरते हैं। 

    वहीं दूसरी और वड़िंग का भी इस मामले को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जाखड़ यह सब जानबूझ कर रहे हैं। जाखड़ बीजेपी के हर घर तिरंगा कार्यक्रम को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसा इसिलए कह रहे हैं क्योंकि जब उन्हें पार्टी से निकाला जाएगा तो वह जल्दी से भाजपा ज्वाइंन कर लेंगे।

  • मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

    मुंबई: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस का दावा है कि रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में धमकी भरे आठ कॉल आए हैं। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे के भीतर खत्म कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल के अधिकारियों की ओर से डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत की गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी

    मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशन दास अस्पताल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी भरे कॉल आने की शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल में तीन से अधिक कॉल आए। मामला दर्ज किया जा रहा है, जांच जारी है।

    रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत

    उधर, रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की ओर से कहा गया है कि मुकेश अंबानी को अज्ञात व्यक्ति की ओर से जान से मारने की धमकी देते हुए कुल आठ कॉल किए गए हैं। हमने मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस से शिकायत की है।

    2021 में भी मुकेश अंबानी को मिली थी धमकी

    बता दें कि इससे पहले 2021 में मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास एंटिलिया के बाहर 20 जिलेटिन स्टिक से भरी एक कार मिली थी। मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को संबोधित करते हुए गाड़ी के अंदर एक धमकी भरा पत्र छोड़ा गया था जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

    कार में जिलेटिन स्टिक की जानकारी के बाद सचिन वाजे के नेतृत्व में मुंबई की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट समेत कई पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच सचिन वाजे कर रहा था। घटना के कुछ दिनों बाद ठाणे के एक व्यवसायी मनसुख हिरेन की रहस्यमयी मौत हुई थी और फिर मामले को एनआईए को सौंपा गया था। अंबानी के घर के बाहर मिली स्कॉर्पियो का मालिक हिरेन ही था। उसने पहले दावा किया था कि वाहन एक सप्ताह पहले चोरी हो गया था। उनका शव 5 मार्च, 2021 को ठाणे में एक नाले में मिला था।

  • कपूरथलाः 7 दिन बाद डेढ़ साल के बच्चे का नाले में तैरता मिला शव, देखें वीडियो

    कपूरथलाः 7 दिन बाद डेढ़ साल के बच्चे का नाले में तैरता मिला शव, देखें वीडियो

    कपूरथला/वरुणः कपूरथला शहर में बीते मंगलवार अमृतसर रोड पर गंदे नाले में अभिलाष गिर गया था। लेकिन आज सोमवार सुबह उसी नाले में अभिलाष की तैरती हुई लाश मिल गई है। नाले में गिरने के बाद डेढ़ साल के अभिलाष को ढूढंने के लिए जिला प्रशासन तथा एनडीआरएफ की टीम द्वारा 72 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। हालांकि अभिलाष के गिरने को लेकर लोगों ने आरोप लगाया था कि अभिलाष का परिवार प्रवासी है, इसलिए शायद इन्होंने अपने बच्चे को कहीं बेच दिया है। लेकिन आज अभिलाष के मिलने की पुष्टि करते हुए एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी मे रखवा दिया गया है। तथा परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 

    मंगलवार दोपहर गंदे नाले में गिरा था अभिलाष

    सबसे पहले अभिलाष के शव को देखने वाले भाजपा नेता पवन धीर ने बताया कि वह किसी कार्य से उस रास्ते से निकल रहे थे, तो अचानक नाले में एक बच्चे का शव तैरता हुआ देखा। जिसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई। बता दें कि बीते मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अमृतसर रोड पर गंदे नाले में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे अभिलाष के गिरने की घटना घटी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया, लेकिन मंगलवार रात तक कोई सुराग न मिलने के चलते एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। 

    72 घंटे तक एनडीआरएफ की टीम ने किया रेसक्यू, लेकिन नहीं मिला अभिलाष

    यहां यह भी बताने योग्य है कि एनडीआरएफ की टीम तथा जिला प्रशासन की टीम ने लगातार 72 घंटे गंदे नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन कर अभिलाष की तलाश की। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम वापस लौट गई। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने गंदे नाले से अभिलाष के शव को निकाल कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। तथा परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के गिरने के बाद शायद बच्चा कहीं नाले में साइड में फंसा रह गया। इसलिए रेस्क्यू टीम को नहीं मिल पाया। अब वह फूलने के बाद तैरकर ऊपर आने पर उसका शव मिला है।

  • जालंधरः स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब सफाई मजदूर फाउंडेशन ने सीएम मान का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

    जालंधरः स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब सफाई मजदूर फाउंडेशन ने सीएम मान का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

    जालंधर/वरुणः पंजाब सफाई मजदूर फाउंडेशन की ओर से 15 अगस्त आजादी दिवस के दिन पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी देते हुए चंदन ग्रेवाल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने के विरोध में आजादी दिवस को गुलामी दिवस के रूप में मनाया है। इस दौरान आज उन्होंने कंपनी बाग चौक में सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया।

    इस दौरान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार पंजाब में आई है। तब से सरकार की ओर से रिजर्वेशन विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं, जो दलित समाज के संवैधानिक हकों पर डाका है। लॉ अफसरों की नियुक्ति में रिजर्वेशन नहीं दी गई। मोहल्ला क्लीनिक में डाक्टरों व अन्य स्टाफ की भर्ती में रिजर्वेशन नहीं रखी गई। पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम पर भी 20 फीसदी की कैपिंग लगा दी गई है। जबकि हमारी अबादी 32 फीसदी है। सरकार बनने के बाद जिन्होंने वादा किया था कि डॉक्टर बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। लेकिन  यह सिर्फ हम दलितों को सिर्फ बहलाया गया था।

  • पंजाबः स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मान का अध्यापकों ने किया विरोध

    पंजाबः स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मान का अध्यापकों ने किया विरोध

    लुधियाना: आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना के स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिरंगा झंडा फहराया।

    वहीं इस मौके पर 1158 सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन फ्रंट पंजाब के सदस्य मुख्यमंत्री को घेरने पहुंचे। भर्ती को लेकर सहायक प्रोफेसरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार के निर्देश पर कोर्ट ने उनकी भर्ती रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर भर्ती रद्द नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उनके साथ लगातार धक्का किया जा रहा है। उन्होंने जैसे ही मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश की तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई।