Blog

  • Punjab News: केंद्रीय जेल में पुलिस और कैदियों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय जेल में पुलिस और कैदियों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू झड़प में हुए घायल

    लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल (Central Jail) में मंगलवार रात करीब 8 बजे कैदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में यह सिर्फ बहस थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। झगड़ा इतना बढ़ा कि जेल के अंदर अफरा-तफरी मच गई और हालात काबू से बाहर हो गए। वहीं, बताया जा रहा है कि जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू झड़प में घायल हो गये हैं।

    झगड़ा सुलझाने पहुंचे अधिकारियों पर भी हमला
    सूत्रों के अनुसार, जब जेल प्रशासन को हालात बिगड़ते नजर आए तो कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनका मकसद कैदियों को शांत करना और झगड़ा खत्म करवाना था। लेकिन इसी दौरान कुछ उग्र कैदियों ने अधिकारियों पर भी हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में कुछ उच्च अधिकारी घायल भी हुए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

    जेल के बाहर तनाव, सायरन और गाड़ियों की आवाजें
    घटना के बाद सेंट्रल जेल के बाहर माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जेल के अंदर से लगातार सायरन की आवाजें आती रहीं। यह साफ संकेत था कि स्थिति बेहद गंभीर है। रात होते ही पुलिस और जेल प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ियां जेल के बाहर पहुंचने लगीं।

    एम्बुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
    सूत्रों का कहना है कि हालात पर काबू पाने के लिए एम्बुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। कई अधिकारी जेल के अंदर और बाहर लगातार आवाजाही करते रहे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जेल के अंदर बड़ी घटना हुई है और उसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    इस घटना के बाद सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल के अंदर इस तरह का बड़ा झगड़ा और अधिकारियों पर हमला होना चिंता का विषय माना जा रहा है।

    आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
    फिलहाल इस पूरे मामले पर जेल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि जेल के बाहर गाड़ियों की भीड़ और सायरन की आवाजें यह साफ बताती हैं कि मामला काफी गंभीर है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रशासन इस घटना को लेकर कोई बड़ा खुलासा करेगा।

     

  • Punjab News : सब्जी खरीदने आये व्यक्ति का चाइना डोर से कटा गला, देखें वीडियो

    Punjab News : सब्जी खरीदने आये व्यक्ति का चाइना डोर से कटा गला, देखें वीडियो

    मोहाली। कुराली शहर में एक व्यक्ति की चाइना डोर से गला कटने से गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि पास के गांव बडाली का रहने वाला जगदीप सिंह जग्गी (35) साल कुराली में सब्जी खरीदने आया था। इसी दौरान सब्जी लेकर लौट रहा था, तो रास्ते में चाइना डोर उसके गले में लिपट गया। जब तक वह खुद को बचा पाता, चाइना डोर से बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल को लोगों ने कुराली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

    परिजनों ने पुलिस प्रशासन से चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे आने वाले समय में इस तरह की कोई और घटना न हो।

  • Jalandhar News : काउंटिंग सेंटर का Joint CP Sandeep Sharma ने किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    Jalandhar News : काउंटिंग सेंटर का Joint CP Sandeep Sharma ने किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के रविवार को हुए चुनावों की वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। Joint CP Sandeep Sharma ने काउंटिंग सेंटर का पूरे पुलिस प्रशासन के साथ निरीक्षण किया। साथ ही इस मौके DCP और SDM भी मौजूद थे।

    Joint CP Sandeep Sharma ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद उन्होंने गिनती को निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से करने के लिए ज़रूरी निर्देश दिए।

    Joint CP Sandeep Sharma ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोअबा कालेज में बनाये गये काउंटिंग सेंटर का पूरे पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि काउंटिंग सेंटर के सुरक्षा में करीब 110 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सभी पुलिस कर्मियों गिनती को निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से करने के लिए ज़रूरी निर्देश दिए गये है।

  • क्या सरकारी विभागों से राजनीति करवाना ही है व्यवस्था परिवर्तन: जयराम ठाकुर

    क्या सरकारी विभागों से राजनीति करवाना ही है व्यवस्था परिवर्तन: जयराम ठाकुर

    इवेंट बाजी करने से नहीं रुकेगा नशा, बीते कल भी ओवर डोज से हुई मौत

    नीचे गिरने की कोई सीमा नहीं, सुक्खू सरकार और कांग्रेस ने नैतिकता के सारे मानक तोड़े

    जयराम ठाकुर ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

    ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार और कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक और नैतिक पतन की कोई सीमा नहीं है। अब सरकारी विभाग जिनका काम सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रचार करना है। वह राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ घटिया पोस्टर बनाकर ट्रोल आर्मी की तरह व्यवहार कर रहे हैं।  3 साल के कार्यकाल में सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि है नहीं और मुख्यमंत्री के तरकश के झूठ के सारे बाण खत्म हो गए हैं तो अब मुख्यमंत्री और उनके मित्र मंडली ने सरकारी विभाग को ही पॉलीटिकल पार्टियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगा दिया है। व्यवस्था पतन का यह सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। चिंता इस बात की है कि मित्र मंडली ने  इस गिरावट की निचली सीमा निर्धारित ही नहीं की है। आने वाले समय में यह प्रदेश की पहचान, प्रदेश की छवि पर भी बहुत भारी पड़ने वाला है। यह गिरावट तभी शुरू हो गई थी जब सरकारी विभाग पॉलीटिकल पार्टी के खिलाफ मीडिया में बयान जारी करने लगे थे। मुख्यमंत्री से तब भी हमने इसे रोकने की बात कही थी। क्योंकि जिस राह पर सरकार चल रही है उसके गिरावट की कोई सीमा नहीं है। इस तरीके का राजनीतिक दुष्प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई सुनिश्चित करे।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ किस प्रकार से गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों का तबादला भी इसी सरकार ने अपने पार्टी के नेताओं के कहने पर किया है। नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार की गंभीरता सिर्फ इवेंटबाजी और हैडलाइन मैनेजमेंट तक ही सीमित है। पूर्व सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को सरकार और उसका प्रचार तंत्र अपना बताकर अपनी नाकामी से नहीं बच सकता है। सरकार के विभागों और मुख्यमंत्री को अध्ययन करना चाहिए कि पूर्व सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई को प्रभावित बनाने के लिए क्या–क्या कार्य किए थे। सिर्फ नाम बदल देने से या फिर तथ्य छुपा लेने से हकीकत नहीं बदलती है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किसने किया था? डिटेंशन ऑथोरिटी की नियुक्ति किसने की? इंटीग्रेटेड ड्रग प्रीवेंशन पॉलिसी किसने बनाई? पड़ोसी राज्यों के साथ नशे के खिलाफ लड़ाई को प्रभावी बनाने काम किसने किया था? नशे के प्रसार पर रोग किसने लगाई थी? नशे के ऊपर डोज से होने वाली मौतों को नगण्य किसने किया था? प्रदेश में नशा सबसे बड़ी चुनौती के रूप में खड़ा है और सरकार सिर्फ हैडलाइन मैनेजमेंट में ही व्यस्त है।  इस प्रकार किसी नाकामी की वजह से आज हिमाचल के बड़े भूभाग पर नशे का तांडव हो रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नशे के ओवर डोज की वजह से आए दिन प्रदेश में मौत हो रही है। आज भी एक युवक की नशे के ओवर डोज का मामला अखबारों की सुर्खियां बना है। नशा निवारण केंद्रों की हालात सबके सामने है। प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में नशे से पुनर्वास हेतु डेडीकेटेड वार्ड तक नहीं है। जो लोग निजी पुनर्वास केंद्रों के भरोसे हैं, उन्हें इलाज के बदले यातना मिल रही है और गाढ़ी कमाई अलग से खर्च हो रही है। सरकार की नाकामी का परिणाम है कि मां को अपने बच्चों के लिए नशा खरीदना पड़ रहा है, क्योंकि सरकार के पास नशे से मुक्ति दिलाने का कोई इंतजाम ही नहीं है। इसी वजह से प्रदेश में नशे की स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।  प्रदेश के कोने-कोने में नशा महामारी की तरफ फैल रहा है। हमने यह कभी नहीं सोचा था कि इस तरह के हालात होंगे, युवा अपने सुनहरे भविष्य के बजाय नशे के जाल में जकड़ा जाएगा।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसके पीछे सरकार की नाकामी हैं। सरकार ने युवाओं को नई राह दिखाने की कोशिश नहीं की। पिछले दो साल से केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कौशल विकास योजना के तहत करवाए जा रहे प्रशिक्षण बंद हैं। स्टार्टअप योजना बंद है। स्वावलंबन  योजना बंद है। स्वरोजगार के लिए सरकार प्रोत्साहित नहीं कर रही है। पूर्व सरकार द्वारा बनाया गया नशा निवारण बोर्ड दो साल तक निष्प्रभावी ही रहा। पूर्व सरकार में ड्रग फ्री हिमाचल ऐप बनाया था, जिसमें ड्रग्स के ख़िलाफ़ बिना पहचान जाहिर किए ही सूचनाएं दे सकते थे। जिसे पचास हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इंस्टॉल किया था और 4 हज़ार से ज़्यादा शिकायतें भी आई थी। आज वह निष्प्रभावी हैं। सीएम हेल्प लाइन में कॉल करने पर आईवीआर पर एक नशे के खिलाफ शिकायत का ऑप्शन आता था। प्राप्त शिकायत नशा निवारण बोर्ड को भेजी जाती थी। हमारी सरकार में कानून में बदलाव करके केंद्र को स्वीकृति के लिए भेजा था जिसके तहत नशे की कम से कम मात्रा में भी जमानत का प्रावधान खत्म हुआ। नशे के ख़िलाफ़ प्रभावी लड़ाई के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया। जिसका नाम बदलकर सुक्खू सरकार ने एसटीएफ रखा है। हमने नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार का हर हाल में साथ देने का वादा किया था लेकिन सरकार है की राजनीति से बाहर ही नहीं निकल पा रही।

    जयराम ठाकुर ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

    जयराम ठाकुर ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन  को पदभार ग्रहण करने की बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छूवेगी।

  • AMRUT 2.0 योजना से बठिंडा में सुधरेगी जल आपूर्ति, मान सरकार ने दी मंजूरी

    AMRUT 2.0 योजना से बठिंडा में सुधरेगी जल आपूर्ति, मान सरकार ने दी मंजूरी

    चंडीगढ़: बठिंडा को AMRUT 2.0 योजना के तहत ₹26 करोड़ की बड़ी सौगात मिली है। इस निवेश के जरिए शहर में पानी की लगातार और गुणवत्तापूर्ण सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। मान सरकार ने यह प्रोजेक्ट सिर्फ़ पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इसे स्थायी और आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों तक बठिंडा के नागरिकों को साफ़ पानी उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्राथमिकता है कि हर नागरिक का बुनियादी अधिकार—साफ़ पानी—सुरक्षित रहे।

    मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने बताया कि अमरपुरा बस्ती और मॉडल टाउन फेज 4-5 में दो नई पानी की टंकियां बनाई जाएंगी, प्रत्येक की क्षमता 2 लाख गैलन होगी। 63,000 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने से करीब 8,600 घरों को नए कनेक्शन मिलेंगे, जिससे सीधे तौर पर लगभग 35,000 लोगों को राहत मिलेगी। इससे शहर के कई हिस्सों में लंबे समय से पानी की कमी की समस्या समाप्त होगी और लोगों को भरोसेमंद जल आपूर्ति मिलेगी।

     

    यह परियोजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। साफ़ पानी की उपलब्धता से दूषित जल से होने वाली बीमारियाँ जैसे पेचिश और टाइफाइड कम होंगी। बच्चों और महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा, और यह निवेश न केवल वर्तमान की स्वास्थ्य समस्याओं को कम करेगा बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करेगा।

    मान सरकार ने इस प्रोजेक्ट के जरिए यह संदेश दिया है कि जनता की बुनियादी ज़रूरतें और जन-कल्याण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। यह ₹26 करोड़ का निवेश केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के भरोसे और बेहतर भविष्य में सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बठिंडा के नागरिक अब जल-सुरक्षित शहर का लाभ सीधे महसूस करेंगे, जो पंजाब के विकास और मान सरकार की सेवा भावना का स्पष्ट उदाहरण है।

  • पंजाब बना देश में ऊर्जा विकास का रोल मॉडल: राष्ट्रपति मुर्मू ने PEDA को किया सम्मानित

    पंजाब बना देश में ऊर्जा विकास का रोल मॉडल: राष्ट्रपति मुर्मू ने PEDA को किया सम्मानित

    चंडीगढ: पंजाब सरकार की ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 में पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (PEDA) को ‘स्टेट परफॉर्मेंस अवार्ड – ग्रुप 3’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री अरविंद केजरीवाल सहित देश के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी नीतियों और जनहित में काम करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है।

    ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि यह पुरस्कार आम आदमी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। मान सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता लाने, बिजली चोरी रोकने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछले तीन वर्षों में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स को तेजी से बढ़ावा दिया गया है और किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने की विशेष योजनाएं शुरू की गई हैं। साथ ही, बिजली की गुणवत्ता सुधारने और लोडशेडिंग खत्म करने पर भी जोर दिया गया।

    PEDA ने पंजाब में ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई अभियान चलाए हैं। इनमें स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी भवनों में एनर्जी ऑडिट, एलईडी बल्ब वितरण और सोलर रूफटॉप योजनाओं का विस्तार शामिल है। राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली दरों को प्रतिस्पर्धी बनाया है। इन नीतियों से पंजाब में निवेश का माहौल बेहतर हुआ और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

    राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि पंजाब की छवि को नई ऊंचाई पर ले जाती है। केंद्र सरकार ने राज्य के प्रयासों की सराहना की है और भविष्य में केंद्रीय योजनाओं में प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनका उद्देश्य हर घर को 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना और ऊर्जा क्षेत्र में पंजाब को देश का रोल मॉडल बनाना है। आम आदमी पार्टी के नेताओं और जनता ने इस पुरस्कार का स्वागत किया और इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

  • Jalandhar News: जिले में बनाये गये काउंटिंग सेंटरों का DC हिमांशु व CP धनप्रीत कौर ने किया निरीक्षण

    Jalandhar News: जिले में बनाये गये काउंटिंग सेंटरों का DC हिमांशु व CP धनप्रीत कौर ने किया निरीक्षण

    जिले भर में बनाये गये 11 मतगणना केंद्र 

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने आज ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के दौरान डाले गए वोटों की गिनती के लिए बनाए गए काउंटिंग सेंटर का दौरा किया। साथ ही काउंटिंग प्रोसेस को ट्रांसपेरेंट तरीके से करने के लिए किए गए इंतज़ाम का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी इंस्ट्रक्शन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। काउंटिंग सेंटर पर किए गए इंतज़ाम का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उन्होंने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को पूरी प्रोसेस को सही तरीके से और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि काउंटिंग स्टाफ, उम्मीदवारों, उनके ऑथराइज़्ड रिप्रेजेंटेटिव और अधिकारियों के आने-जाने के लिए सही प्रोसेस अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी ड्यूटी पूरी लगन, मेहनत, बिना भेदभाव और ज़िम्मेदारी के साथ करें।

    मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
    बनाए गए 11 मतगणना केंद्रों की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ब्लॉक आदमपुर के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, ब्लॉक भोगपुर के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) लोहारा चरके रोड भोगपुर, ब्लॉक जालंधर ईस्ट के लिए दोआबा कॉलेज, ब्लॉक जालंधर वेस्ट के लिए लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन कैंट रोड, ब्लॉक लोहियां खास के लिए सरकारी आईटीआई लोहियां खास, ब्लॉक मेहतपुर और ब्लॉक नकोदर के लिए गुरु नानक नेशनल कॉलेज नकोदर, ब्लॉक नूरमहल के लिए दोआबा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरमहल, ब्लॉक फिल्लौर के लिए कम्युनिटी हॉल फिल्लौर, ब्लॉक रुड़की कला के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज संग ढेसियां ​​और ब्लॉक शाहकोट के लिए सरकारी आर्ट्स कॉलेज शाहकोट बनाए गए हैं। वोटों की गिनती कल 8 बजे शुरू होगी।

    सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम
    वहीं, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि जिले भर में बनाए गए 11 स्ट्रांग रूम में बैलेट पेपरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि काउंटिंग प्रोसेस को शांति और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम को हाई लेवल सिक्योरिटी में रखा गया है।

  • नशे के खिलाफ सख्त लड़ाई, हमीरपुर से मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया साफ संदेश

    नशे के खिलाफ सख्त लड़ाई, हमीरपुर से मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया साफ संदेश

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मादक पदार्थ चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के तहत आज हमीरपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल मैदान से पुलिस लाइन दोसड़का ग्राउंड तक आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व किया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया। इनमें भारी संख्या में विद्यार्थी, जन प्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन आरम्भ होने से पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के खेल मैदान में उपस्थित लोगों को चिट्टे और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता शपथ भी दिलाई। पुलिस लाइन ग्राउंड दोसड़का में उपस्थित जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहा है। प्रदेश में युवाओं के भविष्य को खोखला कर रहे चिट्टा जैसे घातक नशे के विरुद्ध राज्य सरकार आर-पार की लड़ाई लड़ रही है। चिट्टा रूपी दीमक को समाप्त करने की दिशा में सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। नशे के इस अवैध नेटवर्क से जुड़े तस्करों, सप्लायरों और उनका संरक्षण देने वालों पर एक-एक कर शिकंजा कसा जा रहा है। चिट्टा के कारोबार से जुड़े संगठित गिरोहों की कमर तोड़ने के लिए तकनीक, खुफिया तंत्र और कड़े कानूनों का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार चिट्टा सौदागरों की पहचान, नाम और नेटवर्क सब मिटा देगी। यह जन आंदोलन, प्रदेश के लोगों की पुकार और हिमाचल की अस्मिता का युद्ध है। उन्होंने कहा कि इस महा आंदोलन को आरम्भ हुए 30 दिन हो चुके हैं। इस दौरान 22 नवम्बर को हिमाचल के इतिहास में पहली बार पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा एक साथ 121 स्थानों पर छापामारी की गई। बड़े तस्करों के नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया गया तथा तीन दिन बाद 41 शिक्षण संस्थानों, 598 दुकानों, बाजारों और कॉलेजों के आसपास गहन छानबीन की गई। 12 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए और 385 चालान किए गए।

    उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर को पीआईटी एण्ड एनडीपीएस के तहत एक साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 16 नामी तस्करों को हिरासत में लिया गया। इस अधिनियम के तहत अब तक 63 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 1214 तस्कर और संदिग्धों की पहचान तथा 950 अवैध संपत्तियां सीमांकित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान तीन वर्ष में एनडीपीएस के तहत 13 करोड़ रुपये की चल-अचल सम्पत्ति जब्त की गई थी, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल जब्त की जा चुकी है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे के खिलाफ बहुस्तरीय व बहुआयामी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में नशा निवारण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में नशा मुक्ति रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड का गठन भी किया गया है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम नशे के चंगुल में फंसे युवाओं को समाज की मुख्य धारा में ला रहे हैं। उन्होंने प्रहारक शब्दों में कहा कि चिट्टे के माफिया और उनसे जुड़े तस्करों की सूचना देने वालों को दस हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक ईनाम दिया जाएगा और गोपनीयता 100 प्रतिशत होगी। उन्होंने वीरभूमि हमीरपुर से चिट्टा का समूल नाश करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त हिमाचल के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर हासिल करने के लिए 15 दिसम्बर को प्रदेश की 234 सबसे ज्यादा नशा प्रभावित पंचायतों और शहरी निकायों में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों के दौरान जन भागीदारी को सशक्त बनाने तथा स्थानीय हालात का आकलन करने के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया गया।

    एंटी चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि चिट्टा किस प्रकार सेहत और समाज के लिए खतरा बन गया है। उन्होंने बच्चों को अपने आस-पास के लोगों को चिट्टे व मादक पदार्थों के दुष्प्र्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गुब्बारे व अन्य माध्यम द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस विभाग ने नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

    मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन के आयोजन के लिए पुलिस विभाग और सहभागियों के प्रयासों की सराहना की। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक सुरेश कुमार व कैप्टन रणजीत सिंह, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, नशा मुक्ति, रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड के संयोजक व सलाहकार नरेश ठाकुर, उप-संयोजक संजय भारद्वाज, कांग्रेस नेता पुष्पेन्दर वर्मा, सुभाष ढटवालिया, व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • Jalandhar News : मतगणना केंद्रों पर पुलिस टीम ने किये सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News : मतगणना केंद्रों पर पुलिस टीम ने किये सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    SSP ने कहा- किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    जालंधर, ENS: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के रविवार को हुए चुनावों की वोटों की गिनती बुधवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। वही, ग्रामीण जिले और नकोदर उपमंडल के अंतर्गत होने वाले ब्लॉक समिति एवं जिला परिषद चुनावों की मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिवत तरीके से संपन्न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों के तहत मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए विशेष और कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    एसएसपी ने स्पष्ट आदेश जारी कर कहा है कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर पुलिस बल की तैनाती कड़ी रखी जाएगी।

    इस संबंध में आज एस.पी (जांच) सरबजीत राय और मनजीत कौर (एस.पी पी.बी.आई), डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ (नकोदर उपमंडल), डीएसपी रूपिंदर सिंह (बाल एवं महिला), डीएसपी दीपक शर्मा (जालंधर ग्रामीण) और नकोदर शहर, नकोदर सदर, नूरमहल और मेहतपुर के सभी मुख्य अधिकारियों ने नेशनल कॉलेज नकोदर और दोआबा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नूरमहल में स्थापित मतगणना केंद्रों का विस्तृत दौरा किया।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
    दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मतगणना केंद्रों की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास बिंदुओं, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती की गहन समीक्षा की। इसके साथ मतगणना केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, निरंतर निगरानी और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

    एसएसपी के नेतृत्व में जालंधर ग्रामीण पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव सुरक्षा उपाय कर रही है कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुरक्षित, निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के संपन्न हो और पुलिस जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

  • Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के कस्बा हरियाना में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कस्बा हरियाना के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कुछ अहम सुराग भी जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।