Blog

  • लंबी बीमारी से मशहूर Actress का निधन, महज 38 साल की उम्र में कहा दुनिया को Alvida

    लंबी बीमारी से मशहूर Actress का निधन, महज 38 साल की उम्र में कहा दुनिया को Alvida

    एंटरटेनमेंट: इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज मुंबई में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि वो पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थी। ऐसे में बीमारी से जूझते हुए उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है ।

    38 साल की उम्र में हुआ निधन

    जानकारी के अनुसार, प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था परंतु अफसोस वो इस बीमारी से उभर नहीं पाई और गंभीर बीमारी के चलते उनका निधन आज हो गया। वह सिर्फ 38 साल की थी। इतनी कम उम्र में उनका निधन होना टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। एक्ट्रेस के निधन से उनका परिवार सदमे में है और उनके फैंस और करीबियों को भी काफी झटका लगा है।

    स्टैंडअप कॉमेडियन भी थी एक्ट्रेस

    प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी परवरिश और पालन-पोषण भी मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही हुई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने सपनों को पूरा किया। बता दें कि छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस होने के बाद प्रिया एक स्टैंडअप कॉमेडियन भी थी। उन्होंने कई पॉपुलर हिंदी और मराठी शोज में भी काम किया था। अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा उन्होंने फैंस का दिल जीता है।

    इन सीरियल्स में आ चुकी है नजर

    प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सीरियल या सुखानोया और चार दिवस सासुचे से की थी। इसके बाद वो बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल कसम से में विद्या बाली के किरदार में दिखी थी। कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी उन्हें देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी के मशहूर शो पवित्र रिश्ता में भी काम किया था। इस शो में वह वर्षा के किरदार में दिखी थी और उन्हें फैंस का काफी प्यार मिला था। इतनी कम उम्र में उनके निधन से फैंस और एक्ट्रेस के करीबी काफी सदमे में हैं।
  • Punjab News: मंदिर में गणेश जी की मूर्ति स्थापना को लेकर 2 पक्षों में विवाद, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर में गणेश जी की मूर्ति स्थापना को लेकर 2 पक्षों में विवाद, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के एक मंदिर में गणेश जी की मूर्ति स्थापना को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष मूर्ति स्थापित करने पर अड़ा रहा, जबकि दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। विरोधी पक्ष का कहना था कि अगर मंदिर में कोई नई मूर्ति स्थापित की जाती है, तो उसका फैसला मंदिर समिति ही लेगी, किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं। बताया जा रहा है कि एक पक्ष मंदिर का अध्यक्ष रह चुका है और वह मूर्ति स्थापित करने पर अड़ा रहा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

    दूसरी ओर, दुर्गियाना समिति ने कहा कि इस मूर्ति को स्थापित करने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं है और अगर कोई जानबूझकर मूर्ति स्थापित करना चाहता है, तो यह गलत कदम होगा। समिति ने स्पष्ट किया कि मंदिर से जुड़े हर फैसले पर अंतिम निर्णय मंदिर समिति का ही होगा।

    बोरवेल शिवाला मंदिर के सेवादार संजीव शर्मा ने बताया कि मंदिर में मूर्ति का चक्र 2019 से टूटा हुआ है। इसी के चलते मंदिर कमेटी ने दुर्गियाना समिति को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या ये मूर्ति खंडित है, अगर है तो इसे बदला जाएगा। दुर्गियाना समिति ने कमेटी भेज इसका जायजा लिया और कहा कि यह मूर्ति पूजने योग्य है जिसके चलते इसे इसी तरह पूजा जाने लगा। पवन प्याला जो मंदिर का पहला अध्यक्ष था उसने अब मूर्ति बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर मूर्ति बदलनी ही थी, तो उसने अपने समय में प्रधान रहते हुए क्यों नहीं बदली। उन्होंने कहा कि मूर्ति अगर लगेगी तो संगत के पैसों से लगेगी, किसी एक के पैसे से हम मूर्ति नहीं लगाने देंगे। वहीं दूसरी और दूसरे पक्ष के मंदिर के पूर्व प्रधान मूर्ति लगाने को कह रहे है, उन्होंने कहा कि मूर्ति खंडित हो गई है और उसे बदलना उनका कर्तव्य है।

  • SCO Summit से पहले PM Modi-Xi Zinping की मुलाकात, दोनों देशों में मजबूत होंगे संबंध

    SCO Summit से पहले PM Modi-Xi Zinping की मुलाकात, दोनों देशों में मजबूत होंगे संबंध

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन के तिआनजिन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की। यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन समिट से पहले हुई। इस दौरान पीएम और जिनपिंग के बीच में करीब एक घंटे तक द्विपक्षीय बैठक चली। पीएम ने इस दौरान सीमा पर शांति, आपसी सहयोग और संबंधों की मजबूती पर जोर दिया है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਟਰੰਪ ਦੇ ਟੈਰਿਫਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੀਨੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਸ਼ੀ ਜਿਨਪਿੰਗ ਨਾਲ ਦੁਵੱਲੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ

    दोनों देशों के बीच मजबूत होंगे संबंध

    पीएम मोदी ने जिनपिंग के साथ हुई मुलाकात के दौरान कहा कि – ‘गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका आभार जताता हूं। पिछले साल कजान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई थी। हमारे संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिली है। सीमा पर डिसइंगेजमेंट के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना हुआ है। हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच बॉर्डर मैनेजमेंट के संबंध में सहमति बनी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरु हुई है। दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर शुरु की जा रही हैं। हमारे साथ से दोनों देशों में 2.8 बिलियन लोग भी जुड़े हुए हैं और इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। परस्पर विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि – चीन की ओर से एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए मैं आपको बधाई देता हूं’। चीन राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात के दौरान भारत की ओर से पीएम मोदी एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी, राजदूत प्रदीप रावत और जॉइंट सेक्रेटरी ईस्ट एशिया गौरांग लाल दास भी मौजूद रहे।

    जिनपिंग से मिलकर खुशी हुई

    इस मुलाकात में राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा है कि पीएम मोदी से मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने आपसी संबंधों की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कजान में पिछले साल हुई हमारी बैठक सफल रही है और भारत चीन के लिए साथ आना जरुरी है। जिनपिंग ने कहा कि हम आपसी सहयोग के लिए पूरी तरह से राजी हैं। चीनी राष्ट्रपति का कहना है कि दुनिया परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। चीन और भारत दो सबसे सभ्य देश हैं हम दुनिया के दो सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं और ग्लोबल साउथ का हिस्सा भी हैं। उन्होंने कहा कि दोस्त बनाना, एक अच्छा पड़ोसी बनाना और ड्रैगन और हाथी का एक साथ आना बहुत जरुरी है।

    पुतिन के साथ भी मिलेंगे पीएम

    चीनी राष्ट्रपति ने कहा है कि – इस साल चीन-भारत राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है। दोनों देशों को अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से संभालने की जरुरत है हमें बहुपक्षवाद, बहुध्रुवीय विश्व और अंतरराष्ट्रीय संस्थाों में लोकतंत्र को बनाए रखने की अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करना पड़ेगा। इसके अलावा एशिया और दुनिया भर में शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना पड़ेगा।

    20 से ज्यादा देश होंगे SCO शिखर सम्मेलन में शामिल

    पीएम मोदी SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में 20 से ज्यादा देशों के नेता मौजूद होंगे। चीन दौरे पर गए पीएम मोदी की सोमवार को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी मुलाकात होगी। पीएम मोदी की यह मुलाकात ऐसे समय में होगी जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ चुका है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना दिल्ली का दौरा भी रद्द कर दिया है।
  • Punjab News: Cabinet Minister Bhullar और Singer Resham Anmol बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे, देखें वीडियो

    Punjab News: Cabinet Minister Bhullar और Singer Resham Anmol बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे, देखें वीडियो

    तरनतारनः बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जहां लोग ही नहीं, बल्कि पशु भी संकट का सामना कर रहे हैं, वहीं पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर खुद आगे आकर मदद कर रहे हैं। उन्होंने तरनतारन इलाके में पशुओं के लिए चारे की भारी कमी को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारा लादकर खुद बांटा। पिछले 15 दिनों से लगातार भुल्लर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं, और लोगों को हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं। चाहे वह राशन हो, दवाइयां, या फिर पशुओं के लिए चारा। वहीं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ईटीओ ने बारिश में हरिके हथाड़ क्षेत्र और गांव मरड़ का किया दौरा।

    इस मुश्किल समय में प्रसिद्ध पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन वितरण कर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है। उन्होंने स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर ज़रूरी सामान बांटा और यह संदेश दिया कि इस संकट की घड़ी में हर एक मददगार हाथ जरूरी है।

  • Punjab News: पौंग डैम पहुंचे मुख्य सचिव सिन्हा, मुरम्मत कार्यों की समीक्षा की, देखें वीडियो

    Punjab News: पौंग डैम पहुंचे मुख्य सचिव सिन्हा, मुरम्मत कार्यों की समीक्षा की, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के मुख्य सचिव सिन्हा ने पौंग डैम और मुकेरियां उपमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

    मुख्य सचिव केपी सिन्हा ने मुकेरियां के हलेड़ और मोतला गांवों के बीच बने धुस्सी बांध का निरीक्षण किया और वहां चल रहे मुरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग धुस्सी बांधों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी आपदा से बचा जा सके।

    उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला प्रशासन से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी संबंधित विभागों की टीमें 24 घंटे राहत कार्यों में जुटी हुई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्य सचिव ने प्रभावित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

  • Punjab News: लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी का लटकता मिला शव, हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला, देखें वीडियो

    Punjab News: लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी का लटकता मिला शव, हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला, देखें वीडियो

    पठानकोटः माधोपुर हेडवर्क्स में कुछ दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे के बाद आज एक दुखद खबर सामने आई है। बाढ़ के कारण टूटे गेट के साथ बह गए सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी का शव बरामद कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक का शव टूटे गेट के साथ लटकता हुआ पाया गया।

    एनडीआरएफ की टीमों ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया और हेलीकॉप्टर की मदद से भी शव को निकालने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। यह हादसा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान बह गया था। एनडीआरएफ की टीमों ने अथक प्रयास से शव को बरामद किया।

    हादसे के बाद विभाग और स्थानीय प्रशासन में शोक की लहर है। साथ ही, सवाल भी उठ रहे हैं कि ऐसी खतरनाक स्थिति में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे। गांव श्रोत्री, जिला कांगड़ा (हिमाचल) के रहने वाले विनोद पराशर 27 अगस्त को फ्लड गेट टूटने के बाद लापता हो गया था।

  • इस इलाके से निकला विशालकाय किंग कोबरा, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    इस इलाके से निकला विशालकाय किंग कोबरा, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    देहरादूनः राजधानी देहरादून के भाऊवाला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव में एक विशालकाय किंग कोबरा दिखाई दिया। इस खतरनाक सांप को देखकर गांववालों में दहशत फैल गई और तुरंत ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और किंग कोबरा को पकड़ने का अभियान शुरू किया। इस दौरान कई लोगों ने साप की वीडियो भी बनाई। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सांप को पकड़ते वक्त रेस्क्यू टीम के सदस्य काफी जोखिम में थे और कई बार स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर होती नजर आई। हालांकि, टीम ने साहस और अनुभव का परिचय देते हुए अंततः सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इतने विशालकाय साप को देखकर सभी का दिल दहल रहा था। जब टीम ने साप को बोरे में बंद कर दिया, तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम की सराहना की। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह दुर्लभ किंग कोबरा जंगल से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था। सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर इस तरह की कोई घटना सामने आए तो बिना घबराए तुरंत विभाग को सूचित करें और स्वयं किसी भी तरह की कार्रवाई न करें।
  • Punjab News: Hotel Le Baron में पर्स चोरी, फर्जी Waiter बन नौसरबाज ने की वारदात, देखें CCTV

    Punjab News: Hotel Le Baron में पर्स चोरी, फर्जी Waiter बन नौसरबाज ने की वारदात, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में फिरोजपुर रोड पर एक रिसेप्शन पार्टी में नौसरबाज द्वारा पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। नौसरबाज चोर ने पार्टी में 2 महिलाओं के पर्स चुरा लिए। घटना पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद अब पैलेस प्रबंधों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए है। वहीं पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।

    नरिंदर कुमार निवासी बीआरएस नगर ने बताया कि उनकी बेटी वंदना बादल की शादी करीब 1 महीना पहले साईपरस में रहने वाले कुलविंदर सिंह के साथ हुई है। उनकी शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन उन्होंने फिरोजपुर रोड के सामने पीएयू गेट नंबर 2 पर स्थित होटल ली-बैरन में किया था। पार्टी में उनकी पत्नी और उनकी भाबी चंचल और नेहा के बैग (पर्स) एक अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिए। पर्स में गहने और कुछ नकदी थी। घटना स्थल पर काफी चैकिंग की लेकिन उस समय कुछ पता नहीं चला।

    थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पर्स चोरी करता अज्ञात युवक नजर आया। वह बलैक और वाइट पैन शर्ट में वेटर की गैडअप में आया और पर्स लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: रावी की चपेट में आया Madhopur Headworks, संपर्क नहरों में पानी छोड़ने वाला गेट टूटा, देखें वीडियो

    Punjab News: रावी की चपेट में आया Madhopur Headworks, संपर्क नहरों में पानी छोड़ने वाला गेट टूटा, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में स्थित रणजीत सागर बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण खतरे की स्थिति बन गई थी। इस पर बांध प्रशासन ने स्पिलवे गेट खोलकर रावी नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ दिया, जिससे इलाके में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। रावी का जल प्रवाह इतना तेज था कि इसने माधोपुर हेडवर्क्स के गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं संपर्क नहरों में पानी छोड़ने वाले गेट भी क्षतिग्रस्त हो गए। लिंक गेट और उससे जुड़ा पुल भी बुरी तरह टूट चुका है।

    इसके अलावा इलाके में बनाए गए 2 पर्यटन पार्क भी जलप्रवाह की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे सड़कों की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पानी छोड़ा गया, तब बहाव इतना तेज था कि जो भी उसके रास्ते में आया, वह बहता चला गया।

    माधोपुर हेडवर्क्स और नहरों का ढांचा पूरी तरह खतरे में है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि यदि जल्दी कोई समाधान नहीं निकाला तो यूबीडीसी नहर के किनारे बसे गांवों में भीषण नुकसान हो सकता है। बांध प्रशासन पर अब दबाव है कि वह न केवल जल प्रबंधन को बेहतर बनाए, बल्कि त्वरित मरम्मत कार्य भी सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में बड़ी आपदा से बचा जा सके।

  • Punjab News: बिजली की वोल्टेज बढ़ने से घर में लगी आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली की वोल्टेज बढ़ने से घर में लगी आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के धरमपुरा गली नंबर 3 में बीती रात करीब 10 बजे बिजली की वोल्टेज बढ़ने से एक घर की पहली मंजिल पर बने कमरे और स्टोर रूम में आग लग गई। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं मामले की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई, जहां फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने पहुंचकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    जानकारी देते हुए रोशन लाल ने बताया कि वह करीब 10 बजे अपने घर के नीचे परिवार के साथ बैठा हुआ था। तभी उन्हें आग के धुएं के साथ-साथ दुर्गंध आने लगी, जिस पर उन्होंने छत पर जाकर देखा तो उनके ऊपरी मंजिल पर बने कमरे और स्टोर रूम में से आग की लपटें निकल रही थी, तभी उन्होंने इलाके के लोगों के साथ मिलकर आग पर मिट्टी और प्रेशर पाइप से पानी डालना शुरू कर दिया। आग लगने से इलाके के लोग एकत्रित हो गए और घर में से सिलेंडर और अन्य जरूरी सामान को बाहर निकाला गया। पड़ोसियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। जहां फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    पीड़ित रोशन लाल के अनुसार उनके घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे और स्टोर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया है। वही आग लगने से छत की दीवारों पर भी दरारें आ गई हैं।