Blog

  • Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो

    Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो

    • पहली बार Rinku और Sheetal Angural की सियासत पर किए बड़े खुलासे

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 120 फुटी रोड पर आयोजित एक रोड-शो के दौरान हलके की राजनीति पर पहली बार खुलासे किए और विरोधिओं पर जमकर भड़ास निकली। CM मान ने रिंकू और शीतल अंगूराल की राजनीति पर खुलासे करते हुए कहा कि इन दोनों ने हमेशा एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की है। आज शीतल दूसरी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि जनता की भलाई ही करनी थी, तो शीतल ने इस्तीफा क्यों दिया?

    2 दिन पहले शीतल द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव होकर दी गई चुनौती को स्वीकार करते सीएम मान ने कहा कि 5 तारीख अभी दूर है, जो करना है आज और अभी कर ले। मान ने कहा कि सोशल मीडिया पर लाइव होकर बोलना आसान है लेकिन वास्तव में करना उतना ही मुश्किल है। इसके अलावा रोड शो के दौरान सीएम मान ने विरोधियो पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि सभी विरोधी पार्टियां उनके परिवारजनो द्वारा इस चुनाव के दौरान प्रचार किए जाने पर आपति जता रही हैं।

    यह भी पढ़े: Lovely Sweets News: लवली स्वीटस जालंधर की मिठाई के ज्यादातर डिब्बों में फंगस लगने के लगे आरोप, Live Video

    पंजाब के लोगो की भलाई के लिए वह और उनका परिवार हमेशा लड़ता रहेगा। क्या वेस्ट हलके मे वोट मांगने पर उनके ऊपर कोई पाबंदी है। सीएम मान ने कहा कि शीतल के पार्टी में कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बार उसे समझाया कि लोगो की भलाई के कामो मे अग्रसर रहे। लेकिन जब उसके मन में लोक भलाई की भावना ही न हो, तो भलाई कैसे होगी। इसलिए आप पार्टी ने वेस्ट हलके के लिए महिंदर भगत को चुना है। यह भी पढ़े: Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो  
  • Ludhiana: 2 पिस्तौल, 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

    Ludhiana: 2 पिस्तौल, 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

    लुधियाना: पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने गांव खासी कला में नाकेबंदी के दौरान 3 युवकों को गिरफ्तार कर आरोपियों से दो अवैध पिस्तौल 300 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 97 में हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों की पहचान प्रीत मगर बाजीगर बस्ती के रहने वाले ईशर सिंह, गगन नगर के राजवीर सिंह उर्फ कजामा और राजवीर सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए अमनदीप सिंह बराड ने बताया कि क्राइम ब्रांच 3 की टीम और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजवीर के घर दबिश दी। इस दौरान उक्त आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर कंधों पर बैग को फेंककर भागने की कोशिश करने लगे। तभी मौके पर मौजूद पुलिस पार्टी ने ईशर के फेंके हुए बैक की तलाशी ली तो 300 ग्राम हेरोइन दो इलेक्ट्रॉनिक कंडे, राजवीर के बैग दो अवैध पिस्तौल और राजवीर के बैग से 1 लाख 97 हजार सहित 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुई।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है ताकि यह पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन कौन लोग शामिल है।

  • Ludhiana: DMC Hospital में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

    Ludhiana: DMC Hospital में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

    लुधियाना: DMC Hospital में सोए हुए व्यक्तियों की जेब से मोबाइल चुराने वाला चोर लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना 8 की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 मोबाइल और 1 एक्टिवा बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मनी निवासी तहसील फिल्लौर जालंधर के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नर कुलदीप चेहल ने बताया कि थाना 8 के प्रभारी बलविंदर कौर ने गुप्त सूचना के आधार पर मिली कि आरोपी DMC Hospital में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उससे चोरी किए कुल 5 मोबाइल और 1 एक्टिवा बरामद की है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी ताकि यह पता चल सके कि इससे पहले कहां-कहां वारदात को अंजाम दे चुका है।

  • राजा शिवेंद्र पाल सिंह द्वारा आयोजित प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए संदेश;देवेंद्र भुट्टो

    राजा शिवेंद्र पाल सिंह द्वारा आयोजित प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए संदेश;देवेंद्र भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के रायपुर मैदान में चल रहे स्व राजा महिंद्र पाल सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में आयोजक राजा शिवेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में करीब 36 टीम भाग ले रही है। बुधवार को कुटलैहड़ के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बही राजा शिवेंद्र पाल सिंह ने देवेंद्र भुट्टो का स्वागत किया और शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि स्व राजा महिंद्र पाल सिंह एक वरिष्ठ समाज सेवी थे और जब भी हमें मौका मिलता था तो हम उनसे चर्चा करते थे। स्व राजा महिंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ की जनता के सच्चे सेवक थे और आज स्व राजा महिंद्र पाल सिंह हमारे बीच नहीं है।

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि स्व राजा महिंद्र पाल सिंह की कमी को पूरा करने के लिए आज उनके पौत्र एवं कुटलैहड़ रियासत के राजा शिवेंद्र पाल सिंह हमारी सभी कमियों को पूरा कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि आज के युवा को नशे से दूर रहने के लिए केवल खेलों के सहारा लेना चाहिए और राजा शिवेंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ के युवाओं  को नशे से दूर रखने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं करवा रहे है। यह एक सराहनीय कदम है। भुट्टो ने कहा कि हम सभी क्षेत्र के युवाओं को नही से दूर रखने और समाज को नशा मुक्त मुक्त बनाने की मुहिम में राजा शिवेंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ के साथ है। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना है। और युवाओं को नशे से दूर रखने और युवाओं को खेलो में रुचि बढ़ाने के लिए हमने योजनाओं को धरातल पर उतार कर युवाओं को नशा मुक्त बनाने और खेलों में बढ़ावा देने पर बल दिया हैं।

    भुट्टो ने कहा कि आज का युवा नशे की गर्त में डूब रहा है। जो एक बड़ी चिंता का विषय हैं। हमने राजनीति से हटकर केवल समाज को नशा मुक्त बनाने की मुहिम पर बल दिया है। और आज जो कुटलैहड़ रियासत के राजा शिवेंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ ने अपने दादा स्व राजा महिंद्र पाल सिंह के नाम पर खेल प्रतियोगिता का आगाज करके युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है। हम इनका समर्थन करते है। और सदा के लिए राजा शिवेंद्र पाल सिंह कुटलैहड़ का ऐसे समारोह में साथ देने का वादा करते हैं,इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,पूर्व प्रधान पूर्ण सिंह राणा,जितेंद्र गर्ग,सोनू रनौत,अभय राणा,राजनीत सिंह,प्रीतम दादा,के अलावा सैंकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • एसबीआई लाईफ इनश्योरेंस प्रा. लि. में भरे जाएंगे मैनेज़र के 10 पद

    एसबीआई लाईफ इनश्योरेंस प्रा. लि. में भरे जाएंगे मैनेज़र के 10 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज एसबीआई लाईफ इनश्योरेंस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा 10 पद मैनेज़र के अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 6 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 8 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के साथ-साथ पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष और वेतन 20 से 50 रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपने योगयता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 89884-25215 पर सम्पर्क किया जा सकता

  • पंजाब : संदिगध अवस्था मे मिली बच्चे की लाश, देखे वीडियो

    पंजाब : संदिगध अवस्था मे मिली बच्चे की लाश, देखे वीडियो

    मोगा : जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव लोहारा के सुए के पास से एक 8 – 9 साल के बच्चे की लाश मिलने का मामला सामने है। किसी ने बच्चे की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दी ताकि बच्चे की पहचान हो पाए।

    वायरल वीडियो पर कारवाई करते हुए पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि यह बच्चा लोहारा गांव का ही था और इसके पिता की मौत हो जाने के बाद इसकी मां बरनाला में किसी के साथ रह रही थी। पुलिस ने बच्चे का पोस्ट मार्टम करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद अगली करवाई की जायेगी।

    इलाका वासियों ने बताया की उन्हे सुबह ही पता चला कि बच्चे की मौत हो गयी है। मृतक बच्चे के पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी और इसकी मां भी घर छोड़ कर चली गई थी। पुलिस पता लगा रही है कि बच्चे की कस्टडी किसके पास थी , ताकि बच्चे की मौत का कारण पता चल सके।

  • पंजाब : इस इलाके में दिनदहाड़े युवक का हुआ मर्डर, देखे वीडियो

    पंजाब : इस इलाके में दिनदहाड़े युवक का हुआ मर्डर, देखे वीडियो

    लुधियाना : दुगरी इलाके में 19 साल के युवक की दिनदहाड़े तेजधार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए मृतक की मां ने बताया कि उसका बीटा घर पर था। तभी नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने उसे बुलाया और धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया।

    जिस कारण सरवन की मौके पर ही मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 104 पद

    इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 104 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 104 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 80 पद सिक्योरिटी गार्ड, 20 पद सुपरवाइज़र और 4 पद एचआर के शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब व 6 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 36 वर्ष व प्रतिमाह वेतन 12 से 22 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड व दो पासपोर्ट साइज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • ऊनाः अवैध खनन करने पर 25 हजार जुर्माना

    ऊनाः अवैध खनन करने पर 25 हजार जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस ने मंगलवार को अवैध खनन में लिप्त एक वाहन पर 25000 रु जुर्माना लगाया है। पुलिस की दैनिक चालान गतिविधि में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 107 वाहनों के भी चालान किए। उनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को 18100 रु कमाई हुई है। पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों का चालान किया है।
  • धमांदरीः खेत में काम कर रही महिला के साथ मारपीट

    धमांदरीः खेत में काम कर रही महिला के साथ मारपीट

    ऊना/सुशील पंडित : धमांदरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने में दी शिकायत में धमांदरी निवासी सोमा देवी पत्नी ज्ञान चन्द ने दावा किया है कि मंगलवार को जिस समय वह अपने खेतों में बिजाई कर रही थी तब उसके ही गांव की रहने वाली आशा देवी पत्नी शेर सिंह व अन्य ने उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।