Blog

  • हरोली में भरे जाएंगे आंगनवाड़ी वर्कर के 8 और हेल्पर के 15 रिक्त पद

    हरोली में भरे जाएंगे आंगनवाड़ी वर्कर के 8 और हेल्पर के 15 रिक्त पद

    16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए आवेदन 16 अगस्त तक आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान ने बताया कि अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 16 अगस्त सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि हरोली में आंगनबाड़ी वर्करों के 8 और हेल्परों के 15 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में एक-एक पद आंगनवाडी वर्करों का भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र क्यार मुहल्ला, नंगल कलां वर्तमान, संतोषगढ़ के वार्ड नं 4, वार्ड नं 2, वार्ड नं 7, 8 व 9, बालीवाल, माकोड़गढ़ कुम्हार कवीरपंथी मुहल्ला, लोहार बस्ती बढे़ड़ा, भाई दा मोड़, होशियारपुर रोड खड्ड, भरवाल मुहल्ला ललड़ी, नंगल खुर्द वर्तमान, कुंगड़त वर्तमान, जैजों मोड व शिव मंदिर सलोह में सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली के दूरभाष नम्बर 01975-292563 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

    इसके अतिरिक्त पूनम चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत सलोह के आंगनबाड़ी केंद्र शिव मंदिर सलोह में आंगनबाड़ी वर्कर का एक पद 12वीं पास आंगनबाड़ी सहायिका में से पदोन्नति आधार पर भरा जाएगा।

  • उद्योग मंत्री 2 अगस्त को ऊना में लेंगे अधिकारियों की बैठक

    उद्योग मंत्री 2 अगस्त को ऊना में लेंगे अधिकारियों की बैठक

    अवैध खनन की वास्तुस्थिति की समीक्षा और अंकुश लगाने की रणनीति पर करेंगे चर्चा
    ऊना/ सुशील पंडित : उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान शुक्रवार 2 अगस्त को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे जिले में अवैध खनन की वास्तुस्थिति की समीक्षा और इस पर अंकुश लगाने की रणनीति को लेकर डीआरडीए हॉल ऊना में बैठक करेंगे यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। इसके उपरांत उद्योग मंत्री बाद दोहपर 3 बजे नूरपुर के लिए रवाना होंगे।
  • बर्खास्त IAS अधिकारी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    बर्खास्त IAS अधिकारी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    नई दिल्ली: बर्खास्त आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। हाल ही में पूजा खेडकर की उनकी नौकरी चली गई थी। जिसके बाद अब कोर्ट से उन्हें बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूजा खेडकर की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसी के साथ पूजा खेडकर मामले में अदालत ने दिल्ली पुलिस को जांच आगे बढ़ाने का आदेश दिया। आपको बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र जांगला ने बहस सुनने के बाद बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।’

    पूजा खेडकर की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत में अपनी दलील पेश करते हुए जमानत की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि बर्खास्त आईएएस अधिकारी ने अपनी कोई जानकारी नहीं छुपाई थी। उसने सिर्फ यूपीएससी एग्जाम एटेम्पट की संख्या गलत बताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जालसाजी के तहत यूपीएससी ने दिल्ली पुलिस में पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

    पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेडकर की जमानत याचिका को रद्द करते हुए कहा कि क्या अन्य लोगों ने बिना पात्रता के ओबीसी और पीडब्ल्यूडी के तहत कोटा का लाभ उठाया है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करे। साथ ही दिल्ली पुलिस को इसकी भी जांच करनी चाहिए कि क्या यूपीएससी के अंदर से किसी ने पूजा खेडकर की मदद की थी।

    महाराष्ट्र के पुणे में तैनात ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ऑडी कार में नीली-लाल बत्ती लगाने और वीआईपी नंबर प्लेट मांगने पर चर्चा में आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने लिए अलग दफ्तर की भी मांग की थी। इसपर सरकार ने उनका ट्रांसफर वाशिम जिले में कर दिया था। इसके बाद पूजा खेडकर को लेकर खुलासे होने लगे। उनपर फर्जी दस्तावेजों के आधार नौकरी पाने का आरोप है।

     

  • Punjab : हत्या और गोलीबारी मामले में हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : हत्या और गोलीबारी मामले में हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला। पंजाब के बटाला में हुई 24 जुलाई को बटाला सिटी रोड पर लूथरा ज्वैलर्स की दुकान पर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी और 27 जुलाई को डेरा बाबा नानक के शहजादा गांव में सविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या में कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पुलिस ने लूथरा ज्वैलर पर फायरिंग के दौरान इस्तेमाल की गई 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद कर ली है। साथ ही सविंदर की हत्या के मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

    मामले बारे पुलिस ने बताया कि ये मामला पुरानी दुश्मनी भी हो सकता है । मामले को लेकर आगे की जांच शुरू हो गई है। लूथरा ज्वैलर मामले में गिरफ्तार अरोपियों पर पहले से ही केस दर्ज हैं।

  • Punjab: रिश्वत लेते नायब तहसीलदार का Clerk गिरफ्तार

    Punjab: रिश्वत लेते नायब तहसीलदार का Clerk गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज रिश्वत मांगने के आरोप में नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी से 20,000 रुपए बरामद किए है। आरोपी की पहचान गुरबख्श सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव धनौला पुराना, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर निवासी अर्पण सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी (रजिस्ट्री क्लर्क) ने शिकायतकर्ता की पैतृक भूमि के हस्तांतरण में उसके पिता का नाम सही करने के लिए 30,000 रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी क्लर्क इस काम के लिए पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपए पहले ही ले चुका था।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की शुरुआती जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की दूसरी किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच के दौरान नायब तहसीलदार की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

     

  • वशिष्ठ पब्लिक स्कूल का छात्र एयर इंडिया में दे रहा एयरक्राफ्ट इंजीनियर की सेवाएं

    वशिष्ठ पब्लिक स्कूल का छात्र एयर इंडिया में दे रहा एयरक्राफ्ट इंजीनियर की सेवाएं

    ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र हरीश ने सन् 2017 में कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। 1 अगस्त,2024 को वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में एयरक्राफ्ट इंजीनियर हरीश कुमार ने 12वीं के छात्रों को एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस तरह बच्चे इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं । कक्षा बारहवीं के बाद ‘डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन ‘द्वारा एक बहुविकल्पीय टेस्ट लिया जाता है, जिसे पास करने पर छात्र एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह  एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है जिसमें आगे बढ़कर बच्चे अपने देश की सेवा कर सकते हैं। यह बड़े गौरव की बात है कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र हरीश ने इतनी कम आयु में 25  देशों की यात्रा कर ली है और इस समय इनका सालाना पैकेज 29 लाख रुपए है।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने हरीश और उसके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा हरीश के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
  • क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ऊना की बैठक 20 अगस्त को

    क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ऊना की बैठक 20 अगस्त को

    ऊना/ सुशील पंडित : क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे आरटीओ कार्यालय ऊना में होगी। यह जानकारी आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक और संबंधित व्यक्ति/ आवेदक जिनके आवेदन पर प्राधिकरण द्वारा निर्णय लिया जाना है वे अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेज़ों सहित आरटीओ कार्यालय में 12 अगस्त तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके उपरांत आवेदनों अथवा अपूर्ण आवेदनों को बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा।
    आरटीओ ने कहा कि बस परमिट व अन्य परमिटों के ट्रांसफर संबंधित मामलों में दोनों पार्टियों (क्रेता/विक्रेता) का क्षेत्रीय परिहवन प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा अन्यथा मामलों में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नए प्रकाशित स्टैज़ केरिज बस परमिटों के संबंध में प्राप्त आवेदनों में ड्रा-ऑफ-लोट्स के दौरान आवेदक या उसके द्वारा अधिकृत/नामित व्यक्ति उपस्थित नहीं होता है तो भी उसका आवदेन ड्रा-ऑफ-लोट्स में शामिल किय जाएगा।
  • पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने डठबाड़ा गौशाला में किया पौधा रोपण

    पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने डठबाड़ा गौशाला में किया पौधा रोपण

    हिमकेयर बंद,सरकारी कार्यलय बंद अब टायर्ड और रिटायर्ड कर्मचारियों के सहारे चलेगी सुक्खू सरकार: देवेंद्र भुट्टो

    रिटायर्ड कर्मचारियों का दो वर्ष का सेवा विस्तार मतलब राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं से धोखा

    ऊना/सुशील पंडित : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने डठवाड़ा गौशाला में एक वृक्ष मां के नाम अभियान की जोरदार शुरुआत की और कुटलैहड़ के समस्त नागरिकों को इस अभियान के तहत एक पौधा मां के नाम लगाने का आवाहन किया। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा जारी किए गए सभी कार्यक्रम मेरे लिए सर्वोपरि है और संगठन को मजबूत कर हिमाचल प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए हम सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिन रात काम करेंगे।हालांकि इसके पूर्व भी दविंद्र भुट्टो द्वारा पेड़ लगाने का कार्यक्रम दो बार किया गया हैं। जिसमे एक डूमखर गौशाला और दूसरा थानाकला गौशाला में पेड़ लगाए हैं। लेकिन राज्य भाजपा अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देश पर यहां हुए कार्यक्रम में सबसे पहले तो देवेंद्र भुट्टो ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया कि मोदी जी के इन अच्छे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को जोर मिलेगा और विशेषकर हिमाचल हरा भरा और सुंदर होगा।इसके बाद देवेंद्र भुट्टो  ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ 50 पेड़ों का रोपण किए और लगभग 50 पौधे लोगों में वितरित किए।

    भुट्टो ने कहा की पौधे सिर्फ लगा देने से हमारी जिम्मेदारी नहीं खत्म हो जाती हैं। बल्कि जब तक यह पौधा एक वृक्ष का रूप न ले ले तब तक इसकी देखभाल करनी चाहिए।इसके बाद देवेंद्र भुट्टो ने प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते साधते हुए कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर निकम्मा साबित हुई है।महगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी अब हिमाचल की पहचान बनने लगी है।हिमाचल वासियों के स्वास्थ का वरदान हिम केयर कार्ड इस सरकार ने बंद कर दिया। भुट्टो ने कहा कि राज्य में जनता की केयर करने की बजाए पूर्व जयराम सरकार द्वारा चलाई गई हिम केयर योजना को ही बंद कर दिया है। जो जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार 19 माह के कार्यकाल में एक भी योजना जो जनता को लाभ से सके,उसे धरातल पर उतारने में नाकामयाब साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार रिटायर को टायर्ड बनाकर दो वर्ष का सेवा कार्यकाल देने जा रही है जो राज्य के बेरोजगार युवाओं के साथ सरासर धोखा है।

    बही राज्य की सुक्खू सरकार ने पांच वर्ष पांच लाख नोकरी देने का वादा किया था। लेकिन 19 माह में एक भी युवा को नौकरी नहीं मिली है। और चुनावी समय में हर मंच पर महिलाओं को 1500 की गाथा गाने बाली सुक्खू सरकार अब महिलाओ को 15 सौ प्रति माह देने से मुख मोड़ रहे है। भुट्टो ने कहा कि 19 माह के कार्यकाल में 28 हजार करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश में जनता को कर्ज के नीचे दबाया है। इसके अलावा सुक्खू सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। इस अवसर पर मंडल के कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोहर लाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, सूरम सिंह,मंडल महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ,जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर,जिला भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर ,महिला नेत्री संतोष सैनी,उपप्रधान अरुण,उपप्रधान भूषण शर्मा,पंकज शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार,जनक राज ,सुरेश ,सतीश ,सुदर्शन शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Punjab:  Car और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Car और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    मोहाली : गांव मजाट नेशनल हाईवे रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक इस हादसे में घायल बताए जा रहे है। जिन्हें फेस-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत को गंभीर देखते हुए सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    मृतकों की पहचान जसप्रीत सिंह(33) निवासी गांव मजातरी और सुखविंदर सिंह(22) निवासी मजात के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। लेकिन पुलिस की ढिल्ली कार्यप्रणाली को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम को खुलवाया गया।

  • Jalandhar: अवैध कब्जे हटाने के बाद नवनिर्मित इमारत, माल या दफ्तर को लेकर आदेश हुए जारी

    Jalandhar: अवैध कब्जे हटाने के बाद नवनिर्मित इमारत, माल या दफ्तर को लेकर आदेश हुए जारी

    जालंधर, ENS: शहर में यातायात/पार्किंग अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने किसी भी इमारत, मॉल या कार्यालय को खोलने के लिए नए सुधार पेश करते हुए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक समस्याओं से निपटने के लिए जालंधर कमिश्नरेट नई पहल शुरू की गई है।

    जिसका एकमात्र उद्देश्य आम लोगों को खासकर कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह की कमी के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना है। स्वप्न शर्मा ने कहा कि अब से मॉल, कार्यालय या प्रतिष्ठान खोलने के लिए पुलिस से एनओसी अनिवार्य होगी और कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों के लिए कोई नियम नहीं, कोई प्रवेश सख्ती से सुनिश्चित नहीं किया जाएगा।