Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी मुहिम के दौरान एसबीएस नगर जिले के थाना बलाचौर सदर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) लेख राज को 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। यह प्रगटावा करते हुये आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम एएसआई को बलाचौर तहसील के गाँव मोहरां के निवासी चरण दास की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके बताया है कि दोषी पुलिस मुलाजि़म उसके पुत्र की झगड़े के बारे पुलिस शिकायत के सम्बन्ध में उसे 1000 रुपए की रिश्वत देने के लिए दबाव डाल रहा है जबकि यह मामला गाँव में हुए झगड़े से सम्बन्धित थे, जिसका पहले ही पंचायती समझौता हो चुका है।

    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास दोष लगाया कि उक्त एएसआई ने उसके और उसके लडक़े के खि़लाफ़ पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर 5 हज़ार रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे थे और इसमें से 3000 पेशगी ले चुका है और अब उसने 1000 रुपए और रिश्वत देने के लिए कहा है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जालंधर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई लेख राज को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी एएसआई के खि़लाफ़ विजीलैंस के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • पंजाबः पार्षद के घर में हमलावारों ने की मारपीट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः उड़मुड़ टांडा से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक तस्करों ने मौजूदा महिला पार्षद के घर में घुसकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कहा जा रहा है कि इस दौरान परिवार ने हमलावरों को घर के अंदर बंद कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला पार्षद को निकाल कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पार्षद सुमन खोसला ने बताया कि हमलावरों को शक था कि उन्होंने पुलिस को चिट्टा बेचने की रिपोर्ट दी है। पीड़ित का कहना है कि उक्त परिवार का लड़का चिट्टा बेचने का धंधा करता था, जिसे पुलिस ने घर से चिट्टे सहित काबू किया था। इसी वजह से हमलावरों ने पार्षद से मारपीट की। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है। वहीं मामले को लेकर डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। वहीं हमला करने वाले इस बात से इनकार कर रहे हैं। 

  • बड़ी खबरः आप सरकार ने स्कूलों में किया छुट्टियों का ऐलान 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में आप सरकार ने स्कूलों के लिए सर्दी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देजनर 18 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। सभी स्कूलों में 09 नवंबर से 18 नवंबर तक विंटर ब्रेक यानी सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। इससे पहले वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने 03 और वंबर को स्कूलों में फिजिकल क्लासेस बंद करके ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट कर दिया था। जिसे में बाद में 10 नवंबर तक बढ़ाया गया था। अब राष्ट्रीय राजधानी में 18 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि 10वीं और 12वीं के छात्र स्कूल जाएंगे।

    दरअसल, स्कूलों में विंटर ब्रेक की छुट्टियां अमुमन दिसंबर-जनवरी के महीने में घोषित की जाती हैं लेकिन इस बार सरकार ने काफी पहले सर्दी की छु्ट्टियां घोषित कर दी हैं। दिल्ली सरकार का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में वायु प्रदूषण ‘खतरनाक’ स्थिति पर बना हुआ है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 900 के पार तक पहुंच गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं क्लास छात्रों को छोड़कर सभी क्लासेस 10 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में चल रही थीं। लेकिन इस बीच अरविंद केजरीवाल ने समय से पहले ही सर्दी की छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया है।

    प्रदूषण के चलते दिल्ली में सभी स्कूलों को औपचारिक आदेश जारी किया गया। ऐसे में प्रदूषण के चलते जो स्कूल बंद करने पड़े हैं उससे कहीं बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो इसलिए इन छुट्टियों को विंटर ब्रेक के साथ एडजस्ट किया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी और प्राइमरी स्कूलों को दो दिन बंद रखने की घोषणा की थी। नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल शुक्रवार और शनिवार (3 और 4 नवंबर) को बंद रहे। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस जारी रही।

    अब रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और बढ़ गया है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 900 के पार पहुंच गया है। बता दें कि सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि तेज हवा और बारिश वायु प्रदूषण से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं।

  • पंजाबः डीसी दफ्तरों में आज से कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे कर्मी, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन और डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन ने आज से कलम छोड़ हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बता दें कि 8 नवंबर से 13 नवंबर तक छंटनी हड़ताल रहेगी। त्योहारी सीजन में लोगों को काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के सामने अपनी कुछ मांगे रखी है। इसमें पुरानी पेंशन स्कीम, 12 फीसदी डीए, नई भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। 

  • गौ तस्करों के मामले में एक गिरफ्तार, 28 मवेशी बरामद

    नई दिल्ली : हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मंगलवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से 26 मवेशियों को बचाया गया और एक कथित गो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुखरपुर गांव निवासी एवं गोरक्षक दल के सदस्य अशोक कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सुबह करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि बादली से एक ट्रक गायों को लेकर केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते मेवात की ओर जाएगा, जिन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर गोरक्षा बल के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, अशोक और अन्य लोगों के साथ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे और अवरोधक लगा दिए।

    उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद एक ट्रक आता दिखाई दिया और उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक भाग गया। उप निरीक्षक ने कहा पुलिस के गोरक्षा बल ने वाहन का पीछा किया और ट्रक के आगे एक सफेद क्रेटा गाड़ी चलती देखी गई। पुलिस एक्सप्रेसवे पर करीब सात किलोमीटर तक उनका पीछा करती रही और बाद में आरोपी ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर भागने लगे। उन्होंने बताया कि एक आरोपी नफीस को पकड़ लिया गया जबकि अन्य भाग गए। 

    ट्रक से 8 गाय और 18 बैल बरामद 

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रक में 8 गाय और 18 बैल सहित कुल 28 मवेशी बरामद किये गये, जिनमें से एक गाय और एक बैल मृत मिले। उन्होंने बताया कि मवेशियों को मानेसर गोशाला भेज दिया गया है और बिलासपुर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • पंजाब : नाबालिग ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फिरोजपुर  : पंजाब में चोरी की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अब महिलाएं और बच्चे भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। क्योंकि महिलाओं और बच्चों पर कोई शक भी नही करता। अब जो भी चोरी के मामलें आ रहे है, उसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चों द्वारा की हुई चोरी के है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर के कसूरी गेट से सामने आया है।

    जिसमें एक बच्चा एक घर के अंदर दाखिल होता है और चोरी की वारदात को अंजाम देता है। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी में एक 12 से 13 साल के बच्चा घर के अंदर और बाहर जाता दिखाई देता है और बड़े ही शातिर तरीके से घर में सोने का कड़ा, अंगुठी और नकदी चोरी कर फरार हो गया। बच्चे ने बड़े शातिर तरीके से चोरी की है पता ही नही लगने दिया। परिवार ने पुलिस को जानकारी दे दी है।

  • जालंधरः Dhan Guru Ram Dass Sweets के बाहर पहुंची SGPC जत्थेबंदिया, देखेें Live

    जालंधर, ENS: प्रतापबाग में स्थित धन धन गुरु रामदास स्वीट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज एसजीपीसी की जत्थेबंदिया उक्त स्वीट्स की दुकान पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार जत्थेबंदियों द्वारा दुकान के नाम को लेकर विरोध जताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उक्त दुकान का नाम बदल कर कुछ अन्य नाम रखा जाए। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता शैरी चड्ढा भी मौके पर पहुंचे है। इस दौरान व्यक्ति ने मीडिया को जानकारी देते हुए उक्त दुकानदार ने अपनी गलती मानी है और दुकान का नाम बदलने को लेकर दुकान मालिक राजी हो गया है।

    दरअसल, जत्थेबंदियों ने रोष जताया था कि गुरु के नाम का इस्तेमाल दुकानदार के द्वारा किया जाना गलत है। जिसको लेकर जत्थेबंदिया आज गुरु राम दास स्वीट्स पर आई थी और इस मामले को लेकर जत्थेबंदियों व दुकान में सहमति बन गई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि अब उक्त दुकानदार अपनी दुकान का जल्द नाम बदल लेगा। वहीं दूसरी ओर जत्थेबदिंयों का कहना है कि दुकान में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों ने उक्त धन धन गुरु राम दास के नाम पर टीशर्ट पहनी होती है। इस दौरान उक्त प्रवासी मजदूर तंबाकू का सेवन भी करते है, जिससे धार्मिक अपमान होता है।

    हालांकि उक्त दुकानदार का कहना है कि प्रवासी मजदूरों द्वारा पाए गए कपड़े को लेकर ही सहमति बनी है। दुकान का नाम बदलने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। दुकानदार ने कहा कि अगर अकाल तख्त के द्वारा कोई आदेश जारी होते है तो वह उसकी भी पालना करेंगे। यह पालना केवल उनकी दुकान पर ही नहीं सभी इस नाम का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर होगी। वहीं शैरी चड्ढा ने कहा कि दुकान मालिक के द्वारा मजदूरों को जो टी-शर्ट पहनाई जा रही है और मिठाई के डिब्बों पर जो नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जत्थेबंदियों द्वारा उसे लेकर एतराज जताया गया। जिसके बाद उक्त दुकानदार और जत्थेबंदियों में इस मामले को लेकर सहमति बन गई है। शैरी चड्ढा ने कहाकि अभी दुकान के नाम बदलने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। 

  • पंजाब से बड़ी खबरः काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर पर आरोपियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां 

    अमृतसरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला भुल्लर एवेन्यू से सामने आया है। आज सुबह भुल्लर एवेन्यू में काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह पर गोलियां चला दी गई। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने से इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह की जान बच गई है। आरोपियों द्वारा मौके पर करीब 4 गोलियां चलाई गई। इस घटना के बाद मौके पर जांच के लिए थाना सदर की पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात हैं। घटना में पुलिस इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह को मामूली चोटें आई है।

    जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की है, जब इंस्पेक्टर अपने घर से सैर करने के लिए निकला था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। पीड़ित इंस्पेक्टर का घर भी अमृतसर के भुल्लर एवेन्यू में ही है।

    मिली जानकारी के अनुसार वारदात के वक्त पीड़ित कॉलोनी की सड़क पर अकेला ही था। इस दौरान अज्ञाज हमलावरों ने गोलियां चला दी। फिलहाल अमृतसर पुलिस इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुई है। सुत्रों के मुताबिक परमजीत सिंह को पिछले काफी दिनों से थ्रेट कॉल आ रहे थे। इसे लेकर भी पंजाब पुलिस की एजेंसियां जांच कर रही है। वहीं, उक्त थ्रेट मिलने के बाद से उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट भी मुहैया करवाई गई थी।

  • जालंधरः वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को मिली अहम जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरमीत मोंटी सहगल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लिए चलाए जा रहे नेतृत्व विकास मिशन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मोंटी सहगल ने बताया कि पार्टी द्वारा पूरे देश में शुरू किए गए इस मिशन के तहत कांग्रेस हर लोकसभा क्षेत्र में इस मिशन को चलाकर समाज के हर वर्ग की राजनीतिक मुख्यधारा में भागीदारी बढ़ाएगी और आगे लाएगी। समाज के लिए काम कर रहे नेताओं के अंदर छिपे नेतृत्व के गुणों को और मजबूत किया जाएगा।

    लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समन्वयकों की नियुक्ति होगी। पार्टी आलाकमान के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस अभियान को बड़े पैमाने पर शहरों और गांवों में चलाया जाएगा। गुरमीत ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राज वड़िंग और सभी वरिष्ठ नेतृत्व को इस बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर जो विश्वास दिखाया है, वे इसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

  • भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती 

    कोलकाताः देश के कई हिस्सों में हर दिन भूकंप आ रहा है। वहीं, आज सुबह 10:51 बजे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।