फगवाड़ाः धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहे एक नौजवान पर बाइक सवार अज्ञात युवकों ने गोली चला दी। जिससे गंभीर जख्मी युवक को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलजा के लिए दाखिल करवाया गया है। जख्मी युवक की पहचान रवि पुत्र हंसराज उम्र 25 साल वासी गांव जगपालपुर के रूप मे हुई है। गोली चलने की सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर, एसएचओ जितेंद्र कुमार, सीआईए इंचार्ज विश्वमन सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार रवि जिसकी गांव जगपालपुर में ट्रैक्टर वर्कशॉप है वह अपने दोस्त के साथ गांव मे एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहे थे कि गांव दुर्गा बाई के पास रुका और वॉशरूम करने लगे। तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात 2 युवक आए उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी टांग पर लगी। जिससे वह जख्मी हो गया, वहीं दोनों मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Blog
-

Punjab: धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे नौजवान पर बाइक सवारों ने चलाई गोली, देखें वीडियो
-

मौसम विभाग ने 17 राज्यों में Rain का Alert किया जारी
नई दिल्ली : इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। पहाड़ों पर भी बारिश हो रही है। बारिश के कारण गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत के राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
28 जुलाई को लेकर किए गए पूर्वानुमान के अनुसार झारखंज, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज ओडिशा के 14 से अधिक जिलों में भारी हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में भी आठ जिलों के लिए भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि 31 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर देखने के लिए मिल सकता है। पहाड़ों पर अधिक बारिश होने के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में 31 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य से छह जिलों चमोली, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, नैनीताल, देहारदून और उत्तरकाशी में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
-

14 दिन तक चीनी का सेवन बंद करने से मिल सकते हैं ये फायदे, जानें !
Health Tips: चीनी, जो चाय, बिस्कुट, चॉकलेट और रेडिमेड फूड्स में पाई जाती है, हमारे स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। यदि आप 14 दिन तक चीनी का सेवन बंद कर दें, तो आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं: दिन 1-3: शुरूआत में सिरदर्द, पेट दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह संकेत है कि आपका शरीर बिना चीनी के भी ठीक रह सकता है।
दिन 4-7: इन दिनों में आप खुद को ऊर्जा और फोकस में वृद्धि महसूस करेंगे। आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहेगा।
दिन 8-10: चीनी छोड़ने से आपके पाचन में सुधार होगा, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
दिन 11-14: इस दौरान आपकी मीठे की इच्छा कम होगी और नींद में भी सुधार होगा।
चीनी छोड़ने के फायदे:
- ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित: चीनी के बिना आपका ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहेगा, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम होगा।
- वजन घटना: चीनी एक उच्च कैलोरी फूड है; इसे बंद करने से वजन घटाने में मदद मिलेगी।
- थकान में कमी: चीनी का सेवन बंद करने से ब्लड शुगर स्थिर रहेगा, जिससे आप अधिक ऊर्जा और सक्रियता महसूस करेंगे।
- इम्यूनिटी में सुधार: चीनी की कमी से आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलेगी और आप बीमारियों से बेहतर सुरक्षा महसूस करेंगे।
-

Punjab: चौकी पर हमला, कांस्टेबल की फाड़ी वर्दी, ASI घायल, देखें वीडियो
लुधियाना : धर्मपुरा पुलिस चौकी पर आधी रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल की वर्दी फटी, मुंशी से हाथापाई और चौकी इंचार्ज का माथा फूट गया। इस दौरान पुलिस चौकी का दरवाजा भी टूट गया। दरअसल शिंगार सिनेमा के बाहर चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने नाका लगाया हुआ था। रात को वह वाहन चालकों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक्टिवा पर सवार पिता-पुत्र को पुलिस ने रोका। उनसे कागजात मांगे और दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई।
मामला बढ़ गया तो चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने पिता-पुत्र को चौकी में ले जाकर पूछताछ करनी चाही। इतने में उक्त व्यक्ति का बेटा चौकी से बाहर भाग गया। कुछ देर बाद वह कुछ लोगों को साथ लेकर आया जिन्होंने चौकी के बाहर हंगामा किया। चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने कहा कि उनके इलाके न्यू हरगोबिंद नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा सवार से स्नैचिंग की। इस वारदात के बाद उन्होंने बदमाशों का बाइक तो बरामद कर लिया था लेकिन स्नैचर नहीं पकड़े गए थे। जसविंदर ने कहा कि स्नैचरों को पकड़ने के लिए उन्होंने नाका लगाया था। एक्टिवा पर पिता-पुत्र सरबजीत सिंह और हरसिदक तेज रफ्तार से आ रहे थे। उन्हें जब एक्टिवा रोक कर पूछताछ करनी चाही तो उन लोगों ने खुद को पत्रकार बताया। वह उन्हें चौकी में बैठाकर बात करने लगे तो इतने में उक्त व्यक्ति का बेटा हरसिदक चौकी से बाहर भाग गया। कुछ देर बाद ओर लोगों की भीड़ ने चौकी पर हमला कर दिया।भीड़ में किसी व्यक्ति ने उनके माथे पर कोई तेजधार चीज मारी, जिससे उनके माथे में चोट आई। उन्हों ने कहा कि वह पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे है। आरोपी सरबजीत सिंह की पत्नी सरबजीत कौर ने कहा कि उसके पति और बेटे के साथ पुलिस ने मारपीट की है। उनकी पगड़ियां उतारी है। सरबजीत कौर का आरोप है कि जब वह अपने पति के बारे पुलिस चौकी में पूछने गई तो पुलिस कर्मचारियों ने उसके साथ भी बदतमीजी की। सरबजीत मुताबिक उसके पति और बेटे को बेवजह मामले में घसीटा जा रही है। उसने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि मामले की जांच की जाए। आरोपी हरसिदक ने बताया कि वह अपने पिता के साथ अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। उनसे कहा कि एक्टिवा धीरे चलाओ।
हरसिदक मुताबिक उनकी एक्टिवा काफी धीरे थे। हरसिदक ने कहा कि तीन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोका था और सभी पुलिस कर्मचारियों की शराब पी हुई थी। हरसिदक मुताबिक उसके पास वीडियो है जिसमें पुलिस कर्मचारी खुद मान रहे है कि उन लोगों ने शराब पी हुई है। हरसिदक ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने उसके पिता सरबजीत सिंह के थप्पड़ मारा। हरसिदक ने कहा कि पुलिस कर्मंचारियों ने मेरी पगड़ी उतारी है। पुलिस ने डंडों से पिटाई कर उसे और उसके पिता को चौकी में धकेला। हरसिदक मुताबिक उसका मोबाइल भी टूट गया।
-

आज का राशिफल, 28 जुलाई 2024
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा
मेष राशि –आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी।परिवार में मांगलिक कामों की योजना बनेगी। नया काम शुरू होने से आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेस रहेंगे। अपने कॉन्टैक्ट्स पर आज ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
वृष राशि –आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी।धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ कर हिस्सा लेंगे।
मिथुन राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगडा काम बनेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर रहे लोंगो को नये अवसर मिलेंगे। आपके पेंडिंग वर्क भी पूरे हो जाएंगे।
कर्क राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा होगा।उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे।आपकी संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी। आर्किटेक्ट और इंजीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। नई चीजें सीखेंगे।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा।राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। नवविवाहित जीवनसाथी आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। समय का सदुपयोग करें, आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं। आज आपको किसी काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी।आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको गर्व होगा।
तुला राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा।राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा।
धनु राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आपको माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है।
कुंभ राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी मिलेगी। आज किसी के झगड़े झंझट में न पड़े, आपका नुकसान हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी टेंशन कम होगी। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।
मीन राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे।आज कामकाज में आपकी रुचि और भी बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी।घर से निकलते समय माता जी से मिलकर ही निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे।
-

Coaching Centre में पानी भरने से 3 स्टूडेंट की मौत, देखें वीडियो
नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार शाम अचानक पानी भर गया। इससे वहां मौजूद कुछ स्टूडेंट्स फंस गए। फायर ब्रिगेड के साथ NDRF के गोताखोरों को बचाव अभियान में लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद तीन स्टूडेंट्स का रेस्क्यू किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना राव IAS अकैडमी में शनिवार रात की है। अब तक इसमें दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Coaching Centre में पानी भरने से 3 स्टूडेंट की मौत, देखें वीडियो
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। इसके अलावा ओल्ड राजेंद्र नदर में रहने वाले छात्रों ने भी आंखोदेखी बताई। मौत के मुंह से निकले स्टूडेंट नकुल तिवारी ने बताया कि शाम लगभग सात बजे अचानक ही बेसमेंट की सीढ़ियों से इतनी तेजी से पानी आया कि कोई समझ ही नहीं पाया। नकुल के मुताबिक महज एक मिनट के भीतर ही पानी छह फुट से उपर पहुंच गया। उसने बताया कि घटना के समय लाइब्रेरी ने 30 से 35 बच्चे मौजूद थे। पानी बढ़ता देखकर बच्चों ने किसी तरह से निकलना शुरू किया।
नकुल का कहना है कि पानी रोकने के लिए जो शीशे लगे हुए थे, पानी के दबाव से वो भी टूट गए। नकुल का कहना है कि जब वो बाहर निकल रहा था, उस वक्त उसके पीछे दो और लड़कियां थीं। उनमें से एक ने उसका पाव पकड़ा हुआ था लेकिन पानी के दबाव में लड़की हाथ छूट गया। उसके बाद उसका पता नहीं चला। नकुल के मुताबिक जो पानी था, वो सीवर का था। अंग्रेजी माध्यम से UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले लगभग दो लाख से अधिक स्टूडेंट्स ओल्ड राजेन्द्र नगर, पटेल नगर और करोल बाग इलाके में रहते हैं। ये तीनों ही यहां रेजिडेंशल इलाके हैं।
हाल ही में नॉर्थ कैंपस एरिया में बारिश के बाद करंट लगने से एक स्टूडेंट की मौत और फिर शनिवार को यहां के कोचिंग सेंटर में पानी भरने की घटना के बाद 3 स्टूडेंट्स की मौत से यहां पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स दहशत में हैं। यहां तैयारी करने आए छात्र देविश ने बताया कि हाल ही के दिनों बारिश के बाद करंट लगने से एक स्टूडेंट के मौत की घटना से हम लोग काफी डरे हुए थे।
वहीं, कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से 3 स्टूडेंट्स के मौत ने हिला कर रख दिया है। देविश बताते हैं कि हम लोग यहां कमरे का 20 हजार रुपए किराया देते हैं और लाखों की फीस देते हैं। देशभर के क्रीम ब्रेन वाले स्टूडेंट यहां तैयारी के लिए आते हैं लेकिन हमारी जान की परवाह न कोचिंग वालों को है और न ही सरकार को।
-

Punjab : गुलाबचंद कटारिया बने नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने 10 राज्यपाल बदले
चंडीगढ़ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात1 0 राज्यों के राज्यपाल बदले। इस दौरान राष्ट्रपति ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों के साथ पंजाब के नए राज्यपाल का ऐलान कर दिया है। राजस्थान सरकार के पूर्व गृहमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही वह चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर का पद भी संभालेंगे। इससे पहले उन्हें फरवरी 2023 में असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बतौर राज्यपाल यह उनकी दूसरी नियुक्ति है। वहीं, पूर्व गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे को राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। प्राइवेट स्कूल में टीचर के तौर पर अपना जीवन चलाने वाले कटारिया ने पहली बार 1977 में चुनाव लड़ा था। वह उदयपुर शहर सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। बता दें कि 3 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी में भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने पत्र में पुरोहित ने कहा, “व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल और प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें।”इन राज्यों में मिले नए राज्यपाल
- हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
-

Jalandhar: AAP नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो
जालंधर (ENS)। नकोदर के दिहात से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, मेहतपुर के मोहल्ला वाड़ा निवासी आप नेता मंगा पहलवान पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गये हैं। जिनको जालंधर के सिविल अस्पताल में घायल अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटना बारे लोगों से पूछताछ की है।
घटना के बारे मोहल्ला निवासियों से घटना बारे जानकारी देते हुए कहा कि न्याय की मांग की है। मोहल्ला निवासियों और परिवार द्वारा उन्होंने कहा कि एक अतिक्रमण को लेकर पुराना मामला चल रहा है और उसी के सिलसिले में कुछ युवकों ने मंगा पहलवान के साथ झगड़ा किया था और उसके बाद मंगा पहलवान पर हमला किया गया है। पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे जानकारी देते हुए बताया है कि घटना की जानकारी मिली है, जो रात 9ः 30 बजे करीब मंगा पहलवान पर पवन कुमार व पम्मा ने जमीनी विबाद को लेकर हमला कर दिया था जो स्माइलपुर के रहने वाले हैं। जिनको पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना बारे आगे की जांच जारी है। -

Punjab : किसान नेता पर हुआ हमला
फाजिल्का: किसान नेता बूटा सिंह बराड़ की दिल्ली एयरपोर्ट से लौटते समय हुई घटना गंभीर चिंता का विषय है। उनके साथ हुए हमले और पीछा करने की घटना ने न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा पर सवाल उठाया है, बल्कि इससे सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को भी उजागर किया है।
बराड़ ने बताया कि जब वे अपनी पत्नी को लेने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से निकले, तो उन्होंने एक निजी होटल पर चाय पीने के लिए रुकने का निर्णय लिया। होटल से निकलने के बाद, एक अन्य गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया, जिसमें कुछ बदमाश सवार थे। इस गाड़ी ने लगभग 150 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और हांसी के पास उनकी कार को रोक दिया। बदमाशों ने बेसबॉल से हमला किया, जिसके बाद बराड़ ने खुद को बचाने के लिए अपनी कार वापस दिल्ली की दिशा में भगाई और रास्ते में पुलिस को सूचना दी। पेट्रोल पंप पर रुकर, उन्होंने बाथरूम में खुद को लॉक कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित किया और टोल प्लाजा तक छोड़ा
दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठता है। एक सार्वजनिक सड़क पर इतने लंबे समय तक पीछा करना और फिर हमला करना सुरक्षा बलों की तत्परता पर सवाल खड़ा करता है।घटना के बाद पुलिस ने मदद की, लेकिन उनकी कार्रवाई को लेकर प्रश्न उठाए जा रहे हैं। क्या पुलिस ने त्वरित और प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया दी? क्या उन्हें पहले से अधिक सतर्क रहना चाहिए था?इस घटना ने आम लोगों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा किया है। क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं?
बराड़ ने इस घटना को लेकर सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और अन्य लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए किसानों के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस और सिविल प्रशासन से मुलाकात करने का निर्णय लिया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उचित कदम उठाए जा सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
-

Jalandhar : Imperial Medical Hall में हुई लूट की CCTV आई सामने
जालंधर, ENS: कंपनी बाग चौंक के पास तेजधार हथियार के बल पर दिन दहाड़े Imperial Medical Hall में हुई लूट मामले में CCTV सामने आई है। जिसमें दो लुटेर दिख रहे हैं जो बाइक से आएं और Medical Hall के अंदर जा रहे हैं। यह वारदात कंपनी बाग चौंक के पास तेजधार हथियार के बल पर दिन दहाड़े Imperial Medical Hall में थी। जहां 2 लुटेरे दात के बल पर दुकानदार से नगदी लूटकर फरार हो गए थे।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नरेश ने बताया दो युवक दुकान पर आए थे। इस दौरान बाहर पर एक किरपाण हाथ में लेकर खड़ा था। पीड़ित ने कहा कि लुटेरे दुकान से 45 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।बताया जा रहा है कि लुटेरे स्पलेंडर बाइक पर आए थे। उस दौरान दुकान में ग्राहक ज्यादा नहीं थे। पीड़ित नरेश के अनुसार एक व्यक्ति ने उसे कहा कि उसके पास पिस्तौल मौजूद है, उसे पिस्तौल चलाने पर वह मजबूर ना करे। इस दौरान हाथ में तेजधार हथियार लिए दूसरे व्यक्ति ने तिजौरी से नगदी निकाल ली। हैरानी वाली बात यह है कि सबसे व्यस्त बाजार में दिन दहाड़े लूट की वारदात होना पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।