Blog

  • पूर्व CM के करीबी पर गिरी गाज, गवर्नर ने जारी किए ऑर्डर

    कानपुरः हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद (HSCCW) की महासचिव रंजीता मेहता की छुट्‌टी कर दी गई है। सूबे के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने इसको लेकर ऑर्डर जारी किए हैं। ऑर्डर में लिखा है कि 13 मई, 2022 को उनकी नियुक्ति के जारी किए गए ऑर्डर तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाते हैं। अब महिला एवं बाल कल्याण विभाग, हरियाणा अगले आदेश तक हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के डेली के रूटीन कामों को देखेगा। रंजीता मेहता पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करीबी रही हैं। अब उनके हटने के बाद उन्हें हटाए जाने को लेकर सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • पंजाब : लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय कुमार उर्फ ​​संजू पुत्र मोहन लाल निवासी सिख मोहल्ला गिद्दड़बाहा, शमिंदर सिंह उर्फ ​​शम्मी पुत्र हाकम सिंह निवासी गांव उडांगन जिला श्री मुक्तसर साहिब और शाहबाज सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव घुरियाला जिला फाजिल्का के तौर पर हुई है।

    एसपी अजय गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली कि संजय कुमार, शमिंदर सिंह और शाहबाज सिंह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बठिंडा की तरफ आ रहे थे।

    इसी दौरान पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 ने आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्तौल 9 एमएम, 8 जिंदा कारतूस और एक स्टीम कार बरामद की गई है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जिससे और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • दोस्तों ने जलती होलिका में साथी को फेंका, देखें CCTV

    उत्तर प्रदेशः एक तरफ जहां धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग इस त्यौहार पर हुड़दंग काटने से बाज नहीं आते। चाहे फिर किसी की जान चली जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक हैरान कर देने वाला मामला होली पर आया है। जहां पर चार दोस्तों ने मिलकर अपने एक साथी को होलिका की गर्म राख के ऊपर फेंक दिया। इस घटना में साथी के गंभीर चोट लगी है, उसका पैर जल गया है। पीड़ित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित गौर सिटी गेलेक्सी-1 का है। करीब 43 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि 4 दोस्त अपने एक साथी को गोदी में उठाते है और फिर होलिका दहन की गर्म राख के ऊपर गिरते ही पीड़ित लड़का बुरी तरीके से बिचक जाता है। वह किसी तरीका से वहां से उठकर अपने आप संभालता है।

    वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि काफी सारे लोग होली खेल रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो रहे हैं। इस वीडियो के बाद लोग सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीड़ित पक्ष से संपर्क किया, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी। अगर इस मामले में शिकायत मिलती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, केंद्रीय मंत्री का कटा टिकट

    नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। लिस्ट में तीन प्रत्याशियों के नाम हैं। बीजेपी ने राजस्थान के दौसा से सांसद जसकौर मीणा का टिकट काटकर कन्हैया लाल मीणा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, करौली धौलपुर के सांसद डॉ मनोज राजौरिया का भी टिकट कट गया है। मनोज की जगह इंदू देवी जाटव को बीजेपी ने टिकट दिया है। 

    दौसा से कांग्रेस ने मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है। करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने यहां से भजनलाल जाटव को टिकट दिया है। भाजपा ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीट में से 24 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उधर, मणिपुर की एक सीट के लिए भी बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है।  मणिपुर इनर से सांसद केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का टिकट कट गया है। राजकुमार की जगह बीजेपी ने  टी बसंत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 

    इससे पहले बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को राजस्थान से सात और उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी ने दो मौजूदा सांसदों, टोंक-सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया और अजमेर से भागीरथ चौधरी को फिर से मैदान में उतारा है। भागीरथ चौधरी को पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव में उतारा गया था लेकिन वह चुनाव हार गये थे। पार्टी ने जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह और झुंझुनू से शुभकरण चौधरी को टिकट दिया है। दोनों पूर्व विधायक हैं। 

    पार्टी द्वारा घोषित सात उम्मीदवारों में से तीन महिला हैं। आज घोषित हुए उम्मीदवारों में एक महिला हैं। भाजपा ने प्रियंका बालन को गंगानगर से, मंजू शर्मा को जयपुर से और महिमा विश्वेश्वर सिंह को राजसमंद से चुनावी मैदान में उतारा है। महिमा विश्वेश्वर सिंह उदयपुर के पूर्व शाही परिवार की सदस्य हैं। वह भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं। वह राजपूत बहुल राजसमंद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। राजसमंद लोकसभा सीट सांसद दीया कुमारी के 2023-विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। 

  • जालंधर हाईवे पर टैंकर और ट्राली में हुई टक्कर

    करतारपुरः जालंधर-अमृतसर हाईवे के टैंकर और ट्राली में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि करतारपुर सॆ होशियारपुर को जाती सड़क पर यह हादसा हुआ है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाबः भाजपा से गठबंधन ना होने के बाद सुखबीर बादल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में भाजपा के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रतिक्रिया दी। बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कोई मामूली सियासी पार्टी नहीं है, यह एक उसूल वाली पार्टी है। हमारे लिए नंबर गेम से ज्यादा उसूल महत्वपूर्ण हैं।  सुखबीर ने कहा कि अकाली दल ने सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, कौम की रक्षा, पंजाब की रक्षा, शांति और भाईचारा पंजाब में बना रहे यह अकाली दल की जिम्मेदारी है। दिल्ली की राष्ट्रीय पार्टियां सिर्फ वोट की राजनीति करती है, हम वोट की राजनीति नहीं करते। बता दें कि भाजपा ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल में सहमति नहीं बन पाई। पार्टी के पंजाब प्रधान ने इस बाबत एक्स पर ट्वीट किया था। 

    दरअसल शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी में पारित प्रस्ताव से पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया था। भाजपा को अकाली दल की कोर कमेटी के पारित प्रस्ताव में कई मुद्दों पर सख्त आपत्ति थी। कारण यह था कि कई मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं। जिसमें एनएसए को खत्म करने, फिरोजपुर व अटारी बॉर्डर को खोलने जैसे मुद्दों पर भाजपा अकाली दल से सुर नहीं मिला रही थी। भाजपा के पंजाब के सहप्रभारी डॉ. नरिंदर रैना भी पहले ही कह चुके थे कि भाजपा का मुद्दा राष्ट्रवाद है और इस पर पार्टी कभी समझौता नहीं कर सकती। एक देश एक राष्ट्र की बुलंद आवाज लेकर भाजपा पंजाब में 13 सीटों के लिए तैयार है, लेकिन अपने मुद्दे व नीतियों से समझौता नहीं करेगी।

  • पंजाब : मौसम विभाग अनुसार 28 -29 मार्च को बारिश की संभावना, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 28 और 29 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसे लेकर किसानों को गेहूं की फसल की कटाई के समय ध्यान देने की जरूरत है।

    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 और 29 मार्च को राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    हालांकि गेहूं की फसल पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन इन दिनों में किसानों को कटाई के समय ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि उनके लिए मौसम में काफी बदलाव आ रहा है। लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

  • पंजाब: चोरी की 12 मोटरसाइकिलों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट : पिछले कुछ दिनों से शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों के चलते पुलिस लगातार इस गिरोह को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-2 के कर्मचारियों ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से  12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है। डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने बताया कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव सहिंता लगा दी गई है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि जिले भर के अंदर में ऐसी कोई भी घटना नहीं होनी चाहिए, जिससे लोग असुरक्षित महसूस करें। इसी के साथ जिले भर में चौकसी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीमें हर छोटी छोटी जगह व संदिग्ध लोगों लर पैनी नजर बनाए रखे हैं। इसी के चलते पुलिस ने एक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    जिनके पास से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई है।  उन्होंने बताया कि इस गिरोह के 2 सदस्य अभी भी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

  • पंजाबः 4 किलो हेरोइन और 3 लाख की ड्रग मनी सहित 12 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर सीमा पार हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों से 4 किलो हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई है।  पाकिस्तान से तरनतारन इलाके में ड्रग्स पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था। यह मॉड्यूल मलेशिया स्थित शीर्ष तस्कर द्वारा संचालित है जो कई नशीली दवाओं के मामलों में वांछित है।

    इसमें 2019 में अटारी में अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट पर 532 किलो हेरोइन की बड़ी नशीली दवाओं की खेप भी शामिल है, जिसका नेतृत्व सराय अमानत खान के किंगपिन रणजीत सिंह उर्फ चीता ने किया था। पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश और कुलदीप सिंह उर्फ गोरा निवासी सराय आमनत खान तरनतारन के तौर पर हुई है। इन दोनों पर पहले से ही लड़ाई झगड़े व एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। इन दोनों को पुलिस ने सूचना के आधार पर बी-ब्लॉक गेट हकीमां से गिरफ्तार किया है।

    ये दोनों गुरप्रीत सिंह गोपा, जो रणजीत सिंह उर्फ चीता का करीबी है और मलेशिया चला गया था, के रिश्तेदार ही हैं। इतना ही नहीं, गोपा का भाई हरप्रीत सिंह का नाम भी 2019 ड्रग्स मामले में दर्ज है और NIA द्वारा वांटेड है। वहीं, पिता जसप्रीत सिंह भी बेल पर बाहर आया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये पूरा परिवार ही नशा तस्करी से जुड़ा हुआ था। 

    पुलिस ने बताया कि ये दोनों तरनतारन के रहने वाले हैं, लेकिन पंजाब के किसी अन्य शहर में कमरा लेकर किराये पर रह रहे थे। उस कमरे से ही पूरा नेटवर्क चल रहा था और वहीं ये पाकिस्तान से आने वाली खेप को स्टोर करके रख रहे थे। पुलिस की एक टीम भी उस कमरे की तलाशी के लिए रवाना हो चुकी है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में कुछ और तस्कर भी पकड़े जाएंगे।

  • बड़ी खबरः जिले में हुए हमले में 6 लोगों की मौ+त

    लाहौरः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। शांगला जिले में हुए इस हमले में पांच चीनी नागरिकों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला चीनी नागरिकों की गाड़ियों को निशाना बनाकर किया गया है। यह आत्मघाती हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब कुछ घंटे पहले ही बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल बेस पर आतंकी हमला हुआ। इसमें एक जवान की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया।

    जानकारी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के शांगला की बिशाम तहसील में विस्फोटक से भरे एक वाहन ने दूसरे वाहन को टक्कर मारी जिसके बाद बड़ा विस्फोट हो गया। घटना की जो तस्वीर सामने आई है उसमें आप देख भी सकते हैं कि विस्फोट के बाद एक वाहन खाई में गिरा हुआ नजर आ रहा है। विस्फोट की वजह से उसमें आग लगी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया उसमें कई चीनी नागरिक सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एन्य नागरिक की भी मौत हुई है।

    बता दें कि पिछले दो-तीन सालों में पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले बढ़ गए हैं। अभी तक एक दर्जन से अधिक हमले में हो चुके हैं. इन हमलों में अब तक कई चीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। अधिकतर हमले खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के इलाके में किए गए हैं।