Blog

  • जालंधरः भाई-बहन को लिफ्ट देना पड़ा भारी, देखें Live

    आरोप- मारपीट कर उतारे कपड़े, वीडियो की वायरल

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर के अधीन जंडू सिंघा में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर आज पीड़ित ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान महिला ने बताया कि गांव वापिस जाने के दौरान रास्ते में 2 युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे और उसके भाई को रोक लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित हरप्रीत कौर ने बताया कि घटना 19 जनवरी की है। जब वह जांलधर से अपने चचेरे भाई सुखविंदर सिंह के साथ अपने गांव टंदौर जा रही थी।

    इस दौरान गांव से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर 2 व्यक्तियों ने उनसे लिफ्ट मांगी। इसके बाद थोड़ा आगे जाने के बाद कुछ अन्य लोग और भी मौजूद थे, जब उन्होंने वहां गाड़ी रोकी तो सभी ने उन पर हमला कर दिया। उनका फोन में एक सोने की चैन और नकदी भी लूट ली। इसके साथ ही उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई। जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। ‌वहीं महिला ने थाना आदमपुर के एसएचओ पर भी गंभीर आरोप लगाए है।  

    वहीं हरप्रीत कौर का कहना है कि प्रॉपर्टी को लेकर उसका उसके पति और पति के चाचा के लड़के के साथ विवाद चल रहा है। जिस संबंध में उन्होंने उन दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर हमला दोनों ने मिलकर करवाया है। जब उन्होंने थाना आदमपुर में शिकायत दर्ज करवानी चाही तो आरोप लगाते हुए हरप्रीत ने बताया कि वहां के एसएचओ ने आरोपी पक्ष से समझौता करने के बाद उनके बयान नहीं लिए गए। इसके अलावा आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इसलिए वह प्रशासन से मांग करती है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। जिसमें महिला ने कहा कि इस मामले को लेकर उसने थाना आदमपुर के एसएचओ को शिकायत भी दी, लेकिन उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

  • दर्दनाक हादसाः बाइक को 100 मीटर तक घसीटकर कर ले गया  स्कार्पियो चालक, देखें वीडियो 

    जोधपुरः कुड़ी थाना क्षेत्र में बीते दिन स्कार्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी चालक बाइक को 100 मीटर तक घसीटकर ले गया। दरअसल, बाइक और स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक दूर जा गिरे। इस हादसे के दौरान बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय भगाने की कोशिश की। स्कार्पियो के नीचे फंसी बाइक को ड्राइवर करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने स्कार्पियो ड्राइवर का पीछा कर उसे पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर कुड़ी भगतासनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्कॉर्पियो ड्राइवर को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया।

    वहीं बाइक सवार सांगरिया निवासी निहालसिंह राजपुरोहित व पुखराज माली को हल्की चोट आई है। इस पूरी घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। कुड़ी भगतासनी थाना प्रभारी देवेंद्रसिंह ने बताया कि रविवार शाम को थाना क्षेत्र में महिला थाने के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे गाड़ी का ड्राइवर घबराकर गाड़ी वहां से भगा दी और बाइक को घसीटते हुए लेकर चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने करीब 100 मीटर दूर जाकर गाड़ी को घेरकर रोक लिया।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर गाड़ी के ड्राइवर बासनी निवासी नरेंद्र व्यास को हिरासत में ले लिया गया। हादसे के बाद गाड़ी के ड्राइवर ने मौके से गाड़ी को भगाने के बाद रास्ते में एक बिजली के पोल को भी टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहां गाड़ी रुकने के बाद लोगों ने गाड़ी को घेरने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गाड़ी दौड़ा दी। घटना के बाद दो से तीन बाइक सवारों ने गाड़ी का पीछा किया और कुछ लोग पैदल ही गाड़ी के पीछे दौड़कर उसे घेर लिया। और गाड़ी के कांच फोड़ दिए।

  • पंजाबः डोली वाली कार सहित 4 गाड़ियों की हुई टक्कर, दूल्हा-दुल्हन सहित लोगों में मची चीख-पुकार

    बरनाला: पंजाब में कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह 4 गाड़ियों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग तपा मंडी पर धुंध के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में डोली वाली कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे।

    मिली जानकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ से परिवार पटियाला में शादी के लिए आया था। फिलहगाल जानी नुकसान से बचाव रहा जबकि वाहन क्षतिुग्रस्त हो गए। इस मौके पर जानकारी देते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए कार चालक ने बताया कि वह अपनी बारात से पटियाला से हनुमानगढ़ (राजस्थान) जा रहा था। जब वे बठिंडा की ओर तपा मंडी पुल पर पहुंचे तो सामने एक खराब ट्रक खड़ा था, जिस कारण अचानक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਵਿਵਾਦ ਮਾਮਲਾ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਤੋ ਬਾਅਦ ਸੰਗਤਾਂ ‘ਚ ਰੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਵਾਦ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਫਿਰ ਦੁਬਾਰਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਲਗਵਾਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਪਹੂਵਿੰਡ ਵਿਖੇ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਸੰਗਤਾਂ ਦੀਆ ਟੁਟੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਜੁਤੀਆਂ ਫ੍ਰੀ ਠੀਕ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰ ਸੇਵਾਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪਿਛਲੇ ਪਾਸੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਅਤੇ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲੇ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਲਗਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਤਸਵੀਰ ਨਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਤੇ ਮੋਕੇ ਤੇ ਉਥੋਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਫੋਟੋ ਚੁਕੀ ਗਈ। ਫੋਟੋ ਉਤਾਰਦਿਆਂ ਦੀ ਵਿਵਾਦਤ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਗਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ਼ ਜਾਗਿਆ।

    ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ 28 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਰੋਸ਼ ਵਜੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰੀ ਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਧਰਨਾ ਲਾਇਆ। ਵਿਰੋਧ ਆਈਆ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਘੇਰ ਕੇ ਕੀਤੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੱਨ ਤੋੜੀ। ਮੋਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਡੀਐਸਪੀ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਭੀੜ ਤੇ ਕੰਟਰੋਲ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਦੋ ਜਾਣੇ ਅਤੇ ਇੱਕ ਐਸਐਚਓ ਨੂੰ ਕੁਝ ਸੱਟਾ ਵੀ ਲੱਗੀਆਂ। ਅੱਜ ਫਿਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਸਤਿਕਾਰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਇਕੱਤਰ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਹਦੂਦ ਅੰਦਰ ਸੰਤ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰਾਂਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਲਗਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਜਿਕਾਰੇ ਛੱਡੇ ਗਏ।

  • पंजाब : गाड़ी चालक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। तेज रफ्तार वाहन सड़क हादसों का कारण बनते रहते है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गोधे वाला सटेडियम के पास गाड़ी चालक ने मोटरसाइकिल पर जा रहे बजुर्ग को टक्कर मार दी।

    जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग की पहचान प्रीतम सिहं, उम्र करीब 60साल के करीब बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खालसा सेवा सोसायटी के सदस्य गुरजंट सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर घायल प्रीतम सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः सरेआम घर के बाहर से बाइक लेकर सिख युवक फरार, देखें CCTV 

    फिरोजपुरः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिले की एक सीसीटीवी वायरल हो रही है। जिसमें सरेआम बाइक सवार घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेटिना बाइक पर 3 युवक सवार होकर आते है। इस दौरान एक युवक बाइक से उतरता है और वहां पर घर के बाहर खड़ी सिलवर रंग की स्पेलंडर बाइक लेकर फरार हो जाता है। हालांकि बाइक की आवाज सुनकर तुरंत घर के लोग बाहर आते है और आवाज लगाते है। लेकिन तब तक उक्त युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। 

  • युवक के सिर पर हथौड़ी मारकर की ह’त्या, देखें वीडियो

    पंचकूला :   एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 20 में एक व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक पति-पत्नी के झगड़े को छुड़ाने के लिए गया था। तभी गुस्से में आकर पति ने व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मारी और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगतार गांव फतेहपुर सेक्टर 20 निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 20 पार्ट 2 निवासी सावित्री ने बताया कि उसका पति अरविंद शराब पीने का आदी है।

    रविवार रात करीब 10:30 बजे उसके पति की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी, उसके बाद उसके पति उसे मरने लगा। इसी दौरान महिला का जानकार जगतार बीच बचाव करने लगा तो अरविंद ने उसके सिर में हथोड़ी मार दी। हथौड़ी लगते ही अरविंद लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। उसके बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। महिला जगतार को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया। डाक्टरों ने जांच के बाद जगतार को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस घटना की सूचना पुलिस को सूचना दे दी है।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पेपरों को लेकर जारी किया पत्र 

    मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बोर्ड की वार्षिक व्यावहारिक परीक्षाएं सभी विषयों (ओपन स्कूल सहित) के तहत अतिरिक्त विषयों और 10वीं कक्षा के लिए रैंक/प्रदर्शन बढ़ाने के लिए फिर से दी जाएंगी। 18-03- 2024 से 06-04-2024 तक और 12वीं कक्षा की तारीख 05-04-2024 से 27-04-2024 तक होगी। संबंधित स्कूल के मुखी इन विषयों के परीक्षार्थियों का नोट नोट कर लें ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे। डेटशीट की अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

  • अंगीठी जलाने से परिवार के साथ हुआ हादसा, 2 की मौ’त, 3 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : देश के विभिन्न राज्यों से अंगीठी जलाने के कारण मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हादसे का ताजा मामला साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से आ रहा है। यहां घर के अंदर जल रही अंगीठी के कारण दम घुटने से 5 लोग बेहोश हो गए। इनमें से 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 3 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।  जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को  06:16 बजे सफदरजंग अस्पताल से इस घटना की पूरी सूचना मिली है। पता चला कि दिनेश का परिवार जिसमें पत्नी अंजलि उर्फ ​​दिलीप, बेटा दिव्यांश उम्र 6 साल, बेटी देवांशी उम्र 4 साल और बेटा संभू उम्र 02 साल शामिल है। पिछले 2 साल से किराए के मकान पर रह रहे थे जहां रात में ये हादसा हुआ।

    दिनेश असोला के एक फार्म हाउस में माली का काम करता है।जबकि अंजलि एक गृहिणी है। जानकारी के मुताबिक परिवार ने उस कमरे में अंगीठी का इस्तेमाल किया, जिसमें दरवाजे के अलावा कोई वेंटिलेशन का प्रावधान नहीं था। सुबह परिवार के सभी सदस्य कमरे के अंदर ऑक्सीजन के लिए हांफते मिले। सभी 5 को अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और बाकी 3 का इलाज चल रहा है। दक्षिणी दिल्ली में हुए हादसे पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह या पता नहीं चला है। धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस में फिर कलह आई सामने, प्रभारी देवेंद्र की मौजूदगी में कार्यकत्ताओं में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में रोपड़ में कांग्रेस प्रभारी की मौजूदगी में मनीष तिवारी को लेकर कार्यकत्ताओं में कलह सामने आई थी। वहीं आज अमृतसर में ओपी सोनी और कांग्रेस सासंद गुरजीत औजला के समर्थकों में कांग्रेस प्रभारी की मौजूदगी में हंगामा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक आज कांग्रेस की ओर मीटिंग रखी गई थी। जहां अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा के लिए रखी गई थी। जैसे ही लोकसभा उम्मीदवार के लिए पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी का नाम सामने आया तो सांसद गुरजीत औजला के समर्थक भड़क उठे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

    यह देखकर ओपी सोनी के समर्थक भी नारे लगाने लगे। जैसे ही कांग्रेस इंचार्ज मीटिंग हॉल में घुसे तो 10 मिनट के भीतर ही हंगामा होने लगा। हालांकि इसके बाद सांसद गुरजीत औजला ने समर्थकों को शांत कराया। वहीं महासचिव संदीप संधू मंच से अपील करते रहे अभी चर्चा शुरू हुई है, आप बैठो। ओपी सोनी के समर्थकों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार हिंदू चेहरे को इग्नोर कर रही है। इस बार हिंदू चेहरे को आगे लाना चाहिए। यह सुनकर सांसद गुरजीत औजला ने कहा कि यह गुरुओं का शहर है। यहां सिख भी जरूरी हैं और हिंदू भी जरूरी हैं। अभी समय है, फैसला पार्टी को करना है। वहीं देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। जो ऐसा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमृतसर में रखी इस मीटिंग में शामिल होने के लिए नवजोत सिद्धू नहीं आए। सिद्धू पहले अमृतसर से सांसद रह चुके हैं।

    इसके अलावा वह अमृतसर से ही विधायक भी रहे थे, हालांकि यहीं से वह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए। इससे पहले सिद्धू ने कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की चंडीगढ़ में रखी मीटिंग में भी हिस्सा नहीं लिया था। बैठक में पहुंचे कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मीटिंग कार्यकर्ताओं के लिए रखी गई है। इसमें किसी लोकसभा उम्मीदवार की तलाश नहीं की जा रही है। कांग्रेस सिर्फ चुनाव को लेकर रणनीति बना रही है। राजा वड़िंग ने कहा कि इन मीटिंगों में कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। इसमें वर्करों को 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत किया जा रहा है। नवजोत सिद्धू की गैरहाजिरी पर वड़िंग ने कहा कि जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति कैमरे पर नजर आए। वहीं जब प्रताप बाजवा से इस हंगामा को लेकर सवाल पूछा गया तो वह कुछ कहे बिना ही मंच पर चले गए।