Blog

  • फिक्स है IPL 2023 का फाइनल मैच? सोशल मीडिया पर विजेता के नाम की तस्वीर हुई वायरल

    फिक्स है IPL 2023 का फाइनल मैच? सोशल मीडिया पर विजेता के नाम की तस्वीर हुई वायरल

    नई दिल्ली: बारिश की वजह से टला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल का मैच आज सोमवार को होने जा रहा है। आज के इस मैच में धोनी ब्रिगेड 5वीं ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी, जबकि पांड्या पलटन खिताब का बचाव करने की फिराक में होगी। लेकिन इस खिताबी मुकाबले से पहले एक तस्वीर ने सोशल मीडिया वायरल हो रही है, जिसने आईपीएल फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

    दरअसल, वायरल फोटो स्टेडियम में लगी बिग स्क्रीन की है, जिसपर ‘रनरअप चेन्नई सुपर किंग्स’ लिखा है। इस फोटो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग जहां फाइनल पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कइयों ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘फाइनल फिक्स है क्योंकि सीएसके उपविजेता रहेगी।’ अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘यह कुछ ऐसा है कि जब आप गलती से ट्रेलर की जगह फिल्म का क्लाइमेक्स अपलोड कर दें।’ बता दें कि वायरल तस्वीर स्क्रीन टेस्टिंग के दौरान की है। टेस्टिंग में दोनों टीमों को लेकर ऐसा किया जाता है ताकि बाद में किसी प्रकार की गलती ना हो। हालांकि, सोशल मीडिया पर सिर्फ सीएसके वाली इमेज वायरल हो गई।

    गौरतलब है कि चेन्नई ने आईपीएल 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था और नौवें स्थान पर रही। लेकिन सीएसके ने 16वें सीजन में कमाल कर दिया और फाइनल में सबसे पहले एंट्री की। सीएसके अगर जीटी को हराने में कामयाब हो गई तो सबसे अधिक खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेगी। मुंबई फिलहाल 5 ट्रॉपी जीतने वाली इकलौती टीम है। वहीं, गुजरात ने फाइनल जीत लिया तो वो खिताब डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। उससे पहले चेन्नई और मुंबई ने यह कारनामा किया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ : ਸਰਬ ਭਾਰਤ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਅਤੇ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਇੱਕ ਲਈ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੀ ਗਰੰਟੀ ਕਰਦੇ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕੌਮੀਂ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਗਰੰਟੀ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਵਿੱਚੋਂ ਪਾਸ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ, ਹਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਲਈ ਮੁਫ਼ਤ ਅਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਵਿੱਦਿਆ ਦੀ ਗਰੰਟੀ, ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ, ਮਨੁੱਖਾ ਸ਼ਕਤੀ ਦੀ ਮੁਕੰਮਲ ਯੋਜਨਾ ਬੰਧੀ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬਲਾਕ ਪਧਰ ਤੇ ਖੇਡਾਂ ਅਤੇ ਸਭਿਆਚਾਰਕ ਸਰਗਰਮੀਆਂ ਦੇ ਕੇਂਦਰ  ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਭਵਨ ਉਸਾਰੇ ਜਾਣ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਅੱਜ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ‘ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ’ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਵਲੋਂ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਵਿਚ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚੋਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲਾਲ ਵਰਦੀ ਧਾਰੀ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ (ਸਵੈ ਇੱਛਕ , ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਫੋਟੋ ਅਤੇ BNEGA ਵਾਲੀ ਟੀ ਸ਼ਰਟ) ਵਲੋਂ ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸਰਬ ਭਾਰਤ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢਾਬਾਂ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਸਕੱਤਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਛਾਂਗਾ ਰਾਏ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਭਜਨ ਛਪੜੀ ਵਾਲਾ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਸ਼ੁਬੇਗ ਸਿੰਘ ਝੰਗੜ ਭੈਣੀ, ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਮਨ ਧਰਮੂ ਵਾਲਾ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਸਟਾਲਿਨ ਲਮੋਚੜ, ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਲੜਕੀਆਂ ਦੀ ਸੂਬਾਈ ਕੋ ਕਨਵੀਨਰ ਸੰਜਨਾ ਢਾਬਾਂ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਆਗੂ ਨਰਿੰਦਰ ਢਾਬਾਂ, ਗੁਰਦਿਆਲ ਢਾਬਾਂ, ਆਦਿ ਨੇ ਕੀਤੀ।

    ਇਸ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਲਈ ਕੇਰਲਾ ਤੋਂ ਸੀ.ਪੀ.ਆਈ. ਦੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਸਰਬ ਭਾਰਤ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੀ. ਸੰਦੋਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਮੌਜੂਦਾ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਮਹੇਸ਼ਰੀ, ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸਲਾਹਕਾਰ ਸਾਥੀ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ, ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸੂਬਾ ਸਕੱਤਰ ਵਰਿੰਦਰ ਖੁਰਾਣਾ, ਗੁਰਜੀਤ ਸਰਦੂਲ ਗੜ, ਕਰਮਵੀਰ ਕੌਰ ਬਧਨੀ, ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਬਧਨੀ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਸੀ ਪੀ ਆਈ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਹੰਸ ਰਾਜ ਗੋਲਡਨ, ਕੁੱਲ ਹਿੰਦ ਕਿਸਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸੂਬਾ ਆਗੂ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੰਡੀਆਂ, ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਧਰਮੂ ਵਾਲਾ,  ਭਗਵਾਨ ਦਾਸ ਬਹਾਦਰ ਕੇ, ਸਾਬਕਾ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾਕਟਰ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਨਵਾਲਾ, ਜੰਮੂ ਰਾਮ ਬਨਵਾਲਾ, ਬਲਵੰਤ ਚੌਹਾਨ ਆਦਿ ਵੀ ਹਾਜਰ ਸਨ।

    ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਚਲਾਈ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਚੇਤਨ ਕੀਤਾ ਹੈ,  ਜਿਸ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਨਿਰੋਲ ਜਵਾਨੀ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੀ ਮੰਗ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਪਧਰ ਤੇ ਲਾਮਬੰਧ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਸਿਰਫ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਤੱਕ ਹੀ ਸੀਮਤ ਨਹੀਂ ਰਹੇਗਾ ਸਗੋਂ ਇਹ ਇਕ ਬਨੇਗਾ ਲਹਿਰ ਦਾ ਰੂਪ ਧਾਰ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਬਨੇਗਾ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਇਕਜੁੱਟ ਹੋਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਸਿਰਫ ਸ਼ਰੂਆਤ ਹੈ ਅੰਤ ਜਿੱਤ ਯਕੀਨੀ ਹੋਵੇਗੀ। 


    ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਥੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੇ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਚਾਹ ਮੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਲੱਡੂਆਂ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸੰਦੀਪ ਜੋਧਾ, ਕਰਨੈਲ ਬਘੇ ਕੇ, ਮਲਕੀਤ ਲਮੋਚੜ, ਕੁਲਦੀਪ ਬਖੂਸ਼ਾਹ, ਹੁਸ਼ਿਆਰ ਕਾਵਾਂ ਵਾਲਾ, ਹਰਮਨ ਕੌਰ ਦੋਨਾ ਨਾਨਕਾ, ਅਵਨ ਤੋਤਿਆਂ ਵਾਲੀਨੀਲਮ ਝੰਗੜ ਭੈਣੀ, ਜਰਨੈਲ ਢਾਬਾਂ, ਬਲਜੀਤ ਮਹੁਆਣਾ ਅਤੇ ਗੁਰਜੀਤ ਪਾਲੀ ਵਾਲਾ ਆਦਿ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਵਰਦੀ ਧਾਰੀ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ।

  • भाजपा को लगा बड़ा झटकाः दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    भाजपा को लगा बड़ा झटकाः दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    बीजापुरः प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को महज कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में कई नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक साथ 12 कार्यकताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक कार्यलय में सभी कार्यकताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। इस दौरान विधायक विक्रम शाह मांडवी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष नें गमछा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया है।

  • सारा अली खान और राखी सावंत के बीच इस बात को लेकर हुई लड़ाई, वीडियो वायरल 

    सारा अली खान और राखी सावंत के बीच इस बात को लेकर हुई लड़ाई, वीडियो वायरल 

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। एक आर फिर वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। उनके फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बीच राखी सावंत और सारा अली खान के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों बाथरूम में लड़ते हुए नजर आ रहीं हैं। ये वीडियो खुद सारा अली खान ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा अली खान और राखी सावंत दोनों ही लाल कलर का ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान जैसे ही बाथरूम से निकलती हैं वह राखी सावंत से टकरा जाती हैं और फिर क्या था दोनों एक्ट्रेसेज एक- दूसरे को एक जैसे कपड़ों में देख चौंक जाती हैं और यहीं से दोनों के बीच कैट फाइट शुरू हो जाती है।

    राखी और सारा दोनों दावा करने लग जाते हैं कि कौन ज्यादा अच्छा दिख रहा है। इसी में दोनों के बीच घमासान युद्ध छिड़ जाता है जिसमें सारा राखी से ये तक कह देती हैं कि उन्हें पाप लगेगा। ये कहते ही दोनों के बीच जमकर डांस कम्पटीशन होने लगता है। ये दोनों ही सारा और विक्की की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के गाने ‘बेबी तुझे पाप’ लगेगा पर डांस करते नजर आती हैं। बता दें, आईफा अवॉर्ड्स के दौरान ये दोनों एक्ट्रेसेज एक ही रंग के ड्रेस में नजर आई थीं। इसके चलते कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक रंग के ड्रेस के चलते सारा अली खान ने राखी सावंत को इग्नोर कर दिया था, लेकिन अब एक्ट्रेस का वीडियो देखते हुए ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता है कि दोनों के बीच किसी मनमुटाव की गुंजाइश है।

  • ऊना:  फैक्ट्री में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में 375 पेटी बरामद 

    ऊना:  फैक्ट्री में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में 375 पेटी बरामद 

    ऊना/सुशील पंडित: 27 मई देर रात जिला पुलिस ने गांव बहड़ाला में फर्जी हॉलोग्राम व नकली लेबल लगी 45 पेटी शराब मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार 2 लोगों की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री से 375 पेटियां शराब की बरामद की हैं। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस ने रिमांड पर चल रहे आरोपियों की निशानदेही पर मैहतपुर में एक गोदाम में रखी 375 पेटी अबैध शराब बरामद की है। 
    ज्ञात रहे कि जिला पुलिस ने गांव बहड़ाला में लिंक रोड़ पर लगाए नाके के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से 45 पेटियां देसी शराब बरामद की थी। इस दौरान गाड़ी में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हीं की निशानदेही पर यह कार्यवाही हुई है। 
    जिस कंपनी का लेबल पकड़ी गई शराब पर लगा था, उसी कंपनी के एरिया सेल्ज मैनेजर ने बरामद शराब पर लगे लेबल और होलोग्राम को नकली बताया था। वहीं मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोदाम के आस-पास के उद्योगों में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला। इस मामले को लेकर अब पकड़ी गई शराब की 375 पेटियों के लेबल और होलोग्राम नकली होने का शक गहरा गया है।जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक्साइज एक्ट के साथ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया था।
    मैहतपुर की बंद पड़ी जिस फैक्ट्री में अवैध शराब बरामद हुई है उसके मालिक कर्मचंद ने कहा कि 16 मई को ही उन्होंने इस भवन को किराए पर दिया था। इन लोगों ने इस भवन में कोल्ड ड्रिंक बनाने की बात कही थी, लेकिन आज पुलिस के आने पर ही उन्हें पता चला है कि यहां अबैध शराब बरामद की गई है।एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस एएसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों मोहित राजपूत व अश्विनी को कोर्ट में पेश करने पर 4 दिन का रिमांड मिला है जिसमें और भी पूछताछ की जानी है।अभी मामले में प्रारंभिक कार्रवाई चल रही है इसलिए इसमें कई बड़े खुलासे होने की आशंका है। 
  • ऑफिस में जनरल मैनेजर का फंदे से लटकता मिला शव

    ऑफिस में जनरल मैनेजर का फंदे से लटकता मिला शव

    दुर्गः जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) के जीएम (GM) सतीश कुमार साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने ऑफिस आशा अपार्टमेंट में ही खुदकुशी की है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के रिसाली निवासी BBNL के जीएम सतीश कुमार साहू की ऑफिस में फांसी के फंदे में लटकी हुई लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस को मौके से कोई भी नहीं सुसाइड नोट मिला है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल इस पूरे मामले में मोहन नगर पुलिस विवेचना कर रही है।

  • पंजाबः तहसीलों को लेकर सीएम मान का बड़ा ऐलान

    पंजाबः तहसीलों को लेकर सीएम मान का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसाइटी के साथ बैठक की। इसके मीटिंग में तहसीलों में सुधार को लेकर चर्चा हुई। जिसमें बाद सीएम मान से तहसीलों में सुधार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसकी जानकारी सीएम मान ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है कि “आज पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसाइटी की एक बैठक थी। जिसमें तहसीलों में सुधार के बारे में चर्चा हुई थी … हम सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन करने जा रहे हैं और इसी के साथ हम काम की तहसीलों की कामकाजी भाषा को सोखी पंजाबी में करने जा रहे हैं ताकि लोगों को रिकॉर्ड पढ़ने और लिखने में कोई परेशानी न हो…

  • जालंधरः भाजपा नेता के खिलाफ हाईकमान ने की कार्रवाई

    जालंधरः भाजपा नेता के खिलाफ हाईकमान ने की कार्रवाई

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद से वेस्ट हलके में पार्टी के कार्यकर्ताओं में तरकरार होने का मामला सामने आया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर कर पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी हाईकमान जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है। आज भाजपा हाईकमान ने पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। भाजपा हाईकमान के दिशा निर्देश अनुसार प्रदीप खुल्लर को पार्टी विरोधी गतिविधियों की जांच के बाद 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पिछले दिनों से पार्टी के खिलाफ की गतिविधियों को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उक्त फैसला लिया है।

    इससे पहले खुल्लर को कारण बताओ नोटिस जारी करके पार्टी ने जवाब मांगा था। पार्टी ने साफ किया था कि पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ लंबे समय से प्रदीप खुल्लर बोल रहे थे। बता दें कि प्रदीप खुल्लर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उक्त वीडियो में वह भारतीय जनता पार्टी के नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हराने वाले को 1 लाख रुपए देने का ऐलान कर रहे थे। प्रदीप खुल्लर इस वीडियो में यह कहते सुनाई दे रहे थे, कि वार्ड नं. 45 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अगर पूर्व डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया या उनकी पत्नी जसपाल कौर को टिकट मिलता है और उनको कोई हरा देगा तो उनका खुला चैलेंज है कि वह हराने वाले को एक लाख रुपए ईनाम देंगे। 

  • ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विश्राम गृह में सुनीं जनसमस्याएं

    ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विश्राम गृह में सुनीं जनसमस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ऊना में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें। 
    उन्होंने अधिकारियों से लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उनके सभी कार्यों का शीघ्र निर्वहन करने के भी निर्देश दिए।इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, मंडलाध्यक्ष हरोली सतीश बिट्टू सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • जालंधरः मंत्री का PA बन ऑफर देने का मामला गरमाया, अब महिला नेत्री को मिल रही धमकी, देखें वीडियो

    जालंधरः मंत्री का PA बन ऑफर देने का मामला गरमाया, अब महिला नेत्री को मिल रही धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का पीए बनकर महिला नेत्री को चेयरमैन के पद का लालच देने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। भले ही उक्त नार्थ से आप नेता के करीबी ने फोन पर महिला नेत्री से माफी मांगकर मामले को खत्म करने के लिए कहा था। जिसकी ऑडियो भी सामने आई थी। वहीं अब इसी मामले को लेकर महिला नेत्री ने आरोप लगाया है कि अब उसे इस मामले में धमकी मिल रही है। एनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए महिला नेत्री ने कहा कि उसके मोबाइल में मौजूद उक्त सबूत भी मिटा दिए गए है। 

    हालांकि इस मामले में महिला ने किसी पुलिस अधिकारी का नाम लेने से गुरेज किया है। लेकिन उनका कहना है कि मैंने आखिरी बार एक ही पुलिस अधिकारी को अपना फोन पकड़ाया था। उसके बाद उन्होंने जब अपना फोन चैक किया तो उसमें रिकार्ड डिलीट हो चुका था। वहीं महिला नेत्री ने कहा कि वह उक्त व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहती उसे उक्त व्यक्ति ने फोन करके धमकी भी दी है। उक्त मामले को लेकर महिला नेत्री ने एसीपी से बात की। महिला का कहना है कि उन्होंने कहा कि वह काम में व्यस्त है उनके पास समय नहीं है। महिला का कहना है कि अगर थाना 2 के पुलिस अधिकारी नार्थ से आप नेता के करीबी पर पर्चा दर्ज नहीं करते तो वह थाना के बाहर धरना लगाएंगी। महिला का आरोप है कि पुलिस दबाव में है और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं कर रही है। 

    बता दें कि इससे पहले आप नेता ने अन्य नेता करमजीत से महिला नेत्री को फोन करवाकर मामला खत्म करने के लिए कहा था। जिसके बाद वह नेता (गुरप्रीत) खुद भी उक्त ऑडियो में सामने आया था। उक्त व्यक्ति नार्थ के नेता का करीबी है। इस दौरान आप नेता ने किसी सुमित का नाम लेकर महिला नेत्री से वायरल ऑडियो में बात कर रहा है। महिला नेत्री ने उससे जब पूछा कि लालजीत सिंह भुल्लर का पीए बनकर जो बात की है, उसके बारे में बताए कि उसने किसके कहने पर उससे यह लालच दिया गया और उससे यह थ्रेड कॉल की गई।

    हालांकि उक्त नेता बॉबी चाचा का नाम भी लेता है और कहता कि उन्होंने कहा कि महिला नेत्री से परमिशन ले आओ, लेकिन महिला नेत्री ने कहा कि तुम्हें पता है कि तुमने मुझे फोन पर क्या कहा। इस दौरान उन्होने उससे सच कहने के लिए कहा कि उसने किसके कहने पर फोन किया था। महिला नेत्री ने उसे कहा कि जिसके कहने पर यह काम किया मेरे पास उसकी रिकॉर्डिंग भी आ गई है। लेकिन वह चाहती है कि वह खुद बता दें कि किसके कहने पर उसने मुझे थ्रेड कॉल की। नार्थ के आप नेता का करीबी अब फोन पर महिला नेत्री से माफी मांग रहा है। महिला नेत्री ने कहा कि उसके पास सारे प्रूफ है, लेकिन अगर वह खुद सारी बात बता दें कि किसने कहने पर उसे थ्रेड कॉल की गई थी तो वह अभी बात को यहीं पर खत्म कर देगी।