Blog

  • पंजाबः बैंकों की सुरक्षा को लेकर राज्य भर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

    पंजाबः बैंकों की सुरक्षा को लेकर राज्य भर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

    चंडीगढ़: बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं में पिछले कुछ समय से हो रही घटनाओं के बाद आज पुलिस ने राज्य भर में सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान पंजाब पुलिस ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आघूमते हुए 3947 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। दरअसल, डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के बाद पुलिस ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई है।  यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया था और सीपीज/ एसएसपीज़ को निर्देश दिए गए थे कि वे निजी तौर पर इस ऑपरेशन की निगरानी करें और इस ऑपरेशन को पूरा करने के लिए अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें बनाएं।

    इस संबंधी में जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि एसपीज़/डीएसपीज़ की निगरानी में 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाया। कुल करीब 422 पुलिस पार्टियों ने अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं, ख़ास कर बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था ने कहा कि इस ऑपरेशन को अंजाम देने का मुख्य मकसद समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का डर पैदा करना है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना का संचार करना है। डीजीपी ने बताया कि सभी पुलिस टीमों को लोगों की शिनाख़्त करते समय विनम्रता के साथ पेश आने और आम लोगों के लिए कम से कम असुविधा को यकीनी बनाने के लिए कहा गया था।

  • बंगाणा स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, नए सत्र पर हुई चर्चा

    बंगाणा स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, नए सत्र पर हुई चर्चा

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष बिपन साजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा स्कूल स्टाफ व करीब डेढ़ सौ अभिभावक मौजूद रहे। इस बैठक का उद्देश्य नए सत्र के शुभारम्भ पर चर्चा करना था। बहीं बैठक में स्कूल प्रिंसिपल सुरेश शर्मा ने स्कूल के बीते वर्ष का शिक्षा रिपोर्ट कार्ड रखा। जिसमे किस कक्षा के किस विद्यार्थी ने कितने अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। ओर सरकार की कौन सी योजना से किस छात्र को क्या लाभ मिला है। इस पर विस्तार से जानकारी दी गई।

    बैठक में सरकार द्वारा फ्री पुस्तक वितरण ओर स्कूल के हर छात्र को पहचान पत्र देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में यह भी पारित हुआ कि हर छात्र घर से पानी की बोतल ले कर आएगा और 9 से 12 तक के छात्र घर से खाना अवश्य लेकर आएंगे। स्कूल में प्रबंधन समिति के चार सदस्य जो खाली चल रहे थे। उन्हें भरा गया। स्वर्णा देवी,संजय कुमार , सुषमा देवी ओर शशि बाला को मनोनीत किया गया। 

    इस बैठक में नए सत्र में शिक्षा पर भी मंथन किया गया कि किस प्रकार अच्छी पढ़ाई छात्रों को मिल सके। बैठक में सभी स्कूल अध्यापकों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि स्कूल समय के बाद अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें। वर्तमान समय में कुछ शातिर समाज को नशे जैसी कुरीतियों से दूषित कर रहे है। हमें समाज के साथ साथ अपने ओर परिवार की देखभाल भी रखनी होगी। इस मौके पर प्रवक्ता नरेंद्र धीमान, विवेक शर्मा, अनिल शर्मा,राम मूर्ति शर्मा, अभिभावक व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। 

  • ICICI Bank के ग्राहकों को बड़ा झटकाः 35 लाख लोगों की जानकारी हुई एक्सपोज्ड! 

    ICICI Bank के ग्राहकों को बड़ा झटकाः 35 लाख लोगों की जानकारी हुई एक्सपोज्ड! 

    नई दिल्ली: ICICI बैंक के ग्राहकों को एक बड़ा झटका लगा है। बैंक में दी गई उनकी निजी जानकारी लीक हो गई है। क्रेडिट कार्ड डिटेल्स हो या बैंक खातों व व्यक्तिगत संवेदनशील जानकारी हो, लगभग 35 लाख फाइलों के डेटा एक्सपोज्ड हो गए हैं। सार्वजनिक रूप से सुलभ क्लाउड स्टोरेज पर होस्ट की गई बैंक सिस्टम के गलत कॉन्फ़िगरेशन के कारण भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-IN) के साथ संवेदनशील वित्तीय और व्यक्तिगत जानकारी का डेटा लीक हो गया। इसी के साथ बैंक को बड़ी विफलता और कुप्रबंधन की स्थितियों का सामना करना पड़ा है।

    हालांकि, ICICI बैंक ने इन खबरों का खंडन किया है और कहा है कि ये निराधार हैं और इसका उद्देश्य बैंक की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। बैंक ने Cybernews पर ग्राहकों को गुमराह करने और बैंक की छवि खराब करने के इरादे से एक स्टोरी प्रकाशित करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में, Cybernews की शोध टीम ने दावा किया कि संवेदनशील डेटा, जैसे कि ग्राहकों के नाम, जन्मतिथि, घर के पते, ईमेल आईडी, बैंक खातों की जानकारी, क्रेडिट कार्ड नंबर, पासपोर्ट और पैन कार्ड डिटेल्स, बैंक जानकारी और केवाईसी दस्तावेजों की जानकारी लीक हो गई है।

    लीक हुए डेटा में बैंक के कुछ मौजूदा और पिछले कर्मचारियों के साथ-साथ नौकरी के आवेदकों के रिज्यूमे भी शामिल थे। आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि डेटा लीक की रिपोर्ट सही नहीं है और बैंक की डेटा सुरक्षा प्रणाली मजबूत और सुरक्षित है। बैंक ने यह भी बताया है कि वह सख्त डेटा सुरक्षा और गोपनीयता कानूनों का पालन करता है और अपने ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय करता है।

  • बड़ी खबरः कोरोना केसों की बढ़ौतरी के बाद मॉल-मल्टीप्लेक्स को लेकर नई गाइडलाइन जारी

    बड़ी खबरः कोरोना केसों की बढ़ौतरी के बाद मॉल-मल्टीप्लेक्स को लेकर नई गाइडलाइन जारी

    नई दिल्ली: देश भर में करोना की रफ्तार ने फिर तेजी पकड़ ली है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, मौत के आंकड़ों का भी रोज एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। आज भी देशभर से 11 हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी बीच हालात को देखते हुए नोएडा जिला प्रशासन ने बरतने का निर्देश जारी किया है। बता दे कि जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 700 के पार हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की बात कही है।

    इन स्थानों पर मास्क पहनने वाले लोगों को ही प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। मॉल प्रबंधन को मास्क की अनिवार्यता के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था करनी होगी। साथ ही समय-समय पर सैनिटाइजेशन भी करना होगा। यहां संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपाय के बारे में अनाउंसमेंट भी करनी होगी। विजिटर्स को मास्क और सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण करना होगा। खरीदारी करते समय दस्ताने के उपयोग के बारे में भी कहा गया है।

    कोरोना संक्रमित 110 नए मरीज मिले : कोरोना संक्रमित 110 नए मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को की। 705 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन और अस्पतालों में चल रहा है। इस सीजन में पहली बार एक दिन में 100 मरीज स्वस्थ हुए। 144 मरीज होम आइसोलेशन और अस्पताल से स्वस्थ हुए। एक दिन पहले 99 मरीज स्वस्थ हुए थे। कोरोना संक्रमित 5 प्रतिशत एक्टिव मरीजों की संख्या 18 साल से कम है। अभी 39 बच्चे और किशोर का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। पिछले साल तीसरी लहर के दौरान 18 साल से कम उम्र के कोरोना संक्रमित 10 प्रतिशत से ज्यादा थे। सभी स्कूलों में क्लासेस चल रही हैं। एहतियात के तौर पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

  • 50 लाख की नगदी व अन्य सामान सहित 12 सट्टेबाज गिरफ्तार

    50 लाख की नगदी व अन्य सामान सहित 12 सट्टेबाज गिरफ्तार

    हैदराबाद: ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) मैचों के दौरान कथित तौर पर ‘ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा’ लगाने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साइबराबाद पुलिस ने  यह जानकारी दी। साइबराबाद पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पेट बशीराबाद पुलिस थाने की सीमा के तहत दो स्थानों पर ‘ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी’ के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने 12 सट्टेबाजों को पकड़ा। सभी आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त थे। विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने सट्टेबाजों से 50 लाख रुपये की नकदी, सट्टे के बोर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, टीवी और चार पहिया वाहन जब्त किए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पांच मुख्य सट्टेबाज फरार हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः 6 वर्षीय बच्ची ने दो चोटियां फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

    पंजाबः 6 वर्षीय बच्ची ने दो चोटियां फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

    लुधियाना: जिले की छह साल की बेटी ने एक हफ्ते में दो चोटियां फतह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सियना चोपड़ा ने इस रिकॉर्ड के दौरान 19 हजार फीट ऊंची चोटी फतह करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। चोपड़ा ने इस साल जनवरी में दो चोटियां फतह की हैं, इनमें से एक है माउंटेन किलीमंजारो और दूसरी चोटी है माउंट मेरू। जिसके बाद आज सिएना को पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने सम्मानित किया। वहीं अपनी सफलता को लेकर सियना ने कहा कि मैंने किलीमंजारो और माउंड मेरू पर 39 घंटे में चढ़ाई की। मुझे डर नहीं लगा, सिर्फ संकरे पहाड़ी रास्ते पर डर लगा।

    बता देंकि इससे पहले सिएना को विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने भी सम्मानित किया था। विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैं बच्चों की ऐसी परवरिश करने वाले माता-पिता को बधाई देता हूं, जिन्होंने भारत का ना रोशन किया है। सियना के पिता ने बताया कि दोनों चोटियां फतह करने के बीच उसने एक हफ्ते का वक्त लिया। उनके पिता ने कहा कि किलीमंजारो की ऊंचाई 19000 फीट से ज्यादा है और माउंट मेरू 15000 फीट ऊंची है। सियना ने 39 घंटे में उन्हें फतह कर रिकॉर्ड बनाया है। सियना के पिता ने कहा कि इससे पहले ये कामबायी किसी को नहीं मिली है। 

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा पहली और दूसरी के लिए ‘कलर द पिक्चर प्रतियोगिता’ तीसरी तथा चौथी कक्षा के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, कक्षा पाँचवीं से कक्षा दसवीं तक भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।  स्ट्राबेरी ग्रुप में कक्षा पहली  से अभिनव दत्त प्रथम, कनिष्क द्वितीय तथा मान्या तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से  आरिका प्रथम, सरमाया द्वितीय, रक्षित तथा अमरिंदर तृतीय स्थान पर रहे ।

    एप्पल ग्रुप में कक्षा तीसरी से  सुमन प्रथम,अवनी द्वितीय, आर्वी तथा वरुण पुडिर तृतीय स्थान रहे। कक्षा चौथी से अनाया चब्बा प्रथम, आशना तथा सेजल द्वितीय, अवनीत तृतीय स्थान पर रहे । भाषण प्रतियोगिता में कक्षा पाँचवीं से  इशिका प्रथम, अभिराज सिंह द्वितीय, त्रिनभ शर्मा तथा कक्षा छठी से अर्शिया तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप मे गुरलीन प्रथम, दक्ष भारद्वाज तथा भारती जैन द्वितीय तथा सुहाना तृतीय स्थान पर रहे। मैलन ग्रुप से  राशि प्रथम, रितिका द्वितीय, सिमरन सिंह तथा सानवी तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਿਸ਼ਨ ਵਤਸੱਲਿਆ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਾਗਰੂਕ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਿਸ਼ਨ ਵਤਸੱਲਿਆ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਾਗਰੂਕ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਆਈ.ਏ.ਐਸ. ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਪੋ੍ਰਗਰਾਮ ਅਫ਼ਸਰ ਰਤਨਦੀਪ ਸੰਧੂ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਮਿਸ਼ਨ ਵਤਸੱਲਿਆ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪਿੰਡ, ਵਾਰਡ ਅਤੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੰੁਚ ਕੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯੂਨਿਟ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਿਸ਼ਨ ਵਤਸੱਲਿਆ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪਿੰਡ, ਵਾਰਡ ਅਤੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕਰਕੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯੂਨਿਟ ਵੱਲੋਂ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਮਿਸ਼ਨ ਵਤਸੱਲਿਆ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। 

    ਇਸ ਹਫਤੇ ਬਸਤੀ ਬੋਰੀਆਂ ਵਾਲੀ, ਭਾਰਤ ਨਗਰ (ਬਸਤੀ ਭੱਟੀਆਂ ਵਾਲੀ), ਬਸਤੀ ਆਵਾ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਨੰ. 25, ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 16 ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰਾ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਵਾਰਡ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ 18 ਸਾਲ ਤੋਂ ਘੱਟ ਉਮਰ ਦੇ ਬੇਸਹਾਰਾ, ਅਨਾਥ, ਕੈਦੀਆਂ ਦੇ ਬੱਚੇ, ਵਿਧਵਾ ਔਰਤ ਦੇ ਬੱਚੇ, ਏਡਜ਼ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬੱਚੇ, ਬੱਚਾ ਗੋਦ ਲੈਣ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕਰਨਾ ਅਤੇ  ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਕੀਮਾ ਸਪੋਸਰਸਿ਼ਪ ਸਕੀਮ, ਫੋਸਟਰ ਕੇਅਰ ਸਕੀਮ, ਚਿਲਡਰਨ ਹੋਮ, ਅਬਜਰਵੇਸ਼ਨ ਹੋਮ, ਮੈਟਲੀ ਰਿਟਾਇਰਡ ਹੋਮ, ਅਡਾਪਸ਼ਨ ਆਦਿ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।

  • जालंधरः राज्य भर में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मुहिम शुरू- डॉ रीमा जम्मू,देखें वीडियो

    जालंधरः राज्य भर में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मुहिम शुरू- डॉ रीमा जम्मू,देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पंजाब फूड कमिशनर अभिनव तरीखा के निर्देशों पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन की  मुहिम राज्य भर में चलाई गई।  जानकारी देते हुए डीएचओ  डॉ रीमा जम्मू (नोडल अफसर ) ने बताया कि यह मुहीम वेरका के साथ कोलाब्रेशन से चलाई जाएगी।

    इस मुहिम का आम जनता को फायदा मिलेगा, कोई भी व्यक्ति अपने घर में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट चाय की पति , काफी, मसाला आदि की जांच सीधे तौर पर वैन में आकर करवा सकते है। जिसकी रिसिप्ट भी दी जाएगी और मौके पर ही रिपोर्ट भी मुहैया कारवाई जाएगी । डॉ रीमा ने कहा कि यह मुहिम पूरे पंजाब में चलाई जाएगी।  

    जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला का चार्ज डॉ रीमा को सौंपा गया है । उन्होंने जनता से अपील की है कि वह इस मुहिम के तहत सैंपलिंग करवा कर लाभ उठाए और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। इस दौरान मौके पर सेहत विभाग के फूड सेफ्टी अफसर रोबिन कुमार, वेरका क्वालिटी कंट्रोलर रीमा व अन्य सदस्य मौजूद थे।

  • अमृतपाल सिंह के एक और समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    अमृतपाल सिंह के एक और समर्थक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यमुनानगरः अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं अब हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित स्टेटस डालने के मामले में अमृतपाल सिंह के समर्थक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बूडिया निवासी आकाशदीप ने अपने वॉट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया था। जिसमें भारत माता पर विवादित शब्द लिखे गए हैं। इसमें गोल्डन टेंपल में पंजाब के इंडिया में न होने की बात कहने वाले शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी(SGPC) के कर्मचारी और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का सपोर्ट किया गया। अमृतपाल पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत केस दर्ज हुआ है। वह पिछले 18 मार्च से भगोड़ा है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

    थाना बूडिया के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि सुरक्षा एजेंट मनोज कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आकाशदीप एक हिंदू संगठन के वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ा हुआ था। उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर पंजाबी भाषा में फोटो सहित विवादित स्टेटस लगा रखा था। इस पोस्ट में भारत माता पर भी विवादित शब्द लिखे गए थे। इसमें देशवासियों की भावनाओं को आहत किया गया। एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में पेश किया।

    कोर्ट ने मामले में जांच के लिए उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से यह अपील की है कि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक या अभद्र पोस्ट ना डालें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति संप्रदायिक तनाव या राष्ट्रहित के खिलाफ कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालेगा तो उस पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।