Blog

  • पंजाब : सुखबीर बादल से दुख सांझा करने पहुंचे अनुराग ठाकुर और धूमल, देखें वीडियो 

    पंजाब : सुखबीर बादल से दुख सांझा करने पहुंचे अनुराग ठाकुर और धूमल, देखें वीडियो 

    श्री मुक्तसर साहिब : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित प्रमुख हस्तियों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव पहुंचकर उनके निधन पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और परिवार के साथ दुःख सांझा किया।

    अनुराग ठाकुर ने सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे बड़े राजनेता थे, जिनके निधन से परिवार या पंजाब को ही नहीं बल्कि देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि बादल अपने आप में एक ऐसी संस्था है जिसने देश के अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन किया और उन्हें समाज के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।

  • बड़ी खबर : किडनी रैकेट मामले में डॉक्टर सहित 6 गिरफ्तार

    बड़ी खबर : किडनी रैकेट मामले में डॉक्टर सहित 6 गिरफ्तार

    विशाखापट्टनम:  पुलिस ने किडनी रैकेट मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 326 और 420 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में और आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है। पुलिस ने रविवार को कहा, उन्होंने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर परमेश्वर राव और बिचौलियों कामाराजू, श्रीनू, शेखर, एलिना और कोंडम्मा को गिरफ्तार किया है।

    विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त त्रिविक्रम वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गिरोह वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे परिवारों को निशाना बना रहा था।पुलिस प्रमुख ने कहा कि शहर के तिरुमाला अस्पताल में किडनी (गुर्दे) की सर्जरी की गई। पुलिस जांच में पता चला कि हाल ही में विनय कुमार और वासुपल्ली श्रीनिवास राव के किडनी के दो ऑपरेशन हुए थे। इस रैकेट का खुलासा तब हुआ जब विशाखापट्टनम में वाम्बे कॉलोनी निवासी विनय कुमार ने पुलिस में शिकायत की जिसमें उसने बताया कि एक एजेंट ने उसे अपनी एक किडनी बेचने का लालच दिया था।

    एजेंट ने विनय से वादा किया था कि उसके लिए उसे 8.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके बाद एक निजी अस्पताल में उसकी एक किडनी निकाली गई। उसे 16 दिसंबर 2022 को केवल 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया। रैकेट में डॉक्टरों की संलिप्तता पर पुलिस का फोकस था। किडनी की सर्जरी में दो डॉक्टरों की अहम भूमिका पाई गई। नरला वेंकटेश्वर राव पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है। किडनी रैकेट के मामले में उसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    अवैध किडनी प्रत्यारोपण को गंभीरता से लेते हुए विशाखापट्टनम जिला प्रशासन ने शनिवार को तिरुमाला अस्पताल को सील कर दिया। अधिकारियों ने अस्पताल के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਰਨੈਲ ਸ. ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨਲੂਆ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੂਰਮਗਤੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜਰਨੈਲ ਸ. ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨਲੂਆ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੂਰਮਗਤੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਸੁਰਜੀਤ ਸਪੋਰਟਸ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਕਲਗੀਧਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲਾ ਸ਼ਾਹੀਆਂ ਵਿਖੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਸ. ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨਲੂਆ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ‘ਸੂਰਮਗਤੀ ਦਿਵਸ’ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਸੂਰਮਗਤੀ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹਜ਼ੂਰੀ ਦੇ ਜਥੇ ਨੇ ਇਲਾਹੀ ਬਾਣੀ ਦਾ ਰਸਭਿੰਨਾ ਕੀਰਤਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰਕਾਂ ਵਲੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਜਰਨੈਲ ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨਲੂਆ ਦੇ ਜੀਵਨ, ਕੁਰਬਾਨੀ ਅਤੇ ਸੂਰਮਗਤੀ ਪਰੰਪਰਾ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ ਵਿੱਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ।

    ਸੂਰਮਗਤੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਇਸ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ। ਸਿੱਖ ਦੇ ਪੰਥ ਦੇ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਸਰਦਾਰ ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨਲੂਆ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਟ ਕਰਦਿਆਂ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦ ਕੌਮ ਦਾ ਬੇਸ਼ਕੀਮਤੀ ਸਰਮਾਇਆ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਯਾਦ ਰੱਖਣਾ ਅਤੇ ਸੂਰਮਗਤੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣੇ ਸਾਡਾ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਇਖਲਾਕੀ ਫਰਜ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਦਾਰ ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨਲੂਆ ਵਰਗੇ ਯੋਧਿਆਂ ਦੇ ਬਹਾਦਰੀ ਭਰੇ ਕਰਨਾਮਿਆਂ ਨੇ ਇਤਿਹਾਸ ਬਦਲ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਯੋਧਿਆਂ ਦੀ ਬਹਾਦਰੀ ਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀ ’ਤੇ ਬਹੁਤ ਮਾਣ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਰਜੀਤ ਸਪੋਰਟਸ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ (ਰਜ਼ਿ) ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਕਲਗੀਧਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਸੂਰਮਗਤੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਲਈ ਇਹ ਵਧਾਈ ਦੇ ਹੱਕਦਾਰ ਹਨ ਕਿਉਂਕਿ ਅਜਿਹੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਹੀ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਗੌਰਵਮਈ ਇਤਿਹਾਸ ਨੂੰ ਅਗਲੀਆਂ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਹਾਈ ਹੋਵਾਂਗੇ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਰਜੀਤ ਸਪੋਰਟਸ ਅਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲਾ ਸ਼ਾਹੀਆਂ ਵਿਖੇ ਪਿਛਲੇ 10 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਹਰ ਸਾਲ 30 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਜਰਨੈਲ ਸਰਦਾਰ ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨਲੂਆ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੂਰਮਗਤੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਰਮਗਤੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਇੱਕ ਮਕਸਦ ਜਿਥੇ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲ ਸਰਦਾਰ ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਨਲੂਆ ਨੂੰ ਸਤਿਕਾਰ ਭੇਟ ਕਰਨਾ ਹੈ ਓਥੇ ਨਾਲ ਹੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਅਮੀਰ ਵਿਰਸੇ ਤੇ ਇਤਿਹਾਸ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਉਣਾ ਵੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ।

  • लेखराज कतनोरिया बने जिला ऊना बसपा पार्टी के प्रधान 

    लेखराज कतनोरिया बने जिला ऊना बसपा पार्टी के प्रधान 

    ऊना/सुशील पंडित : बीएसपी नेता लेखराज कतनोरिया को जिला ऊना बसपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति को लेकर बसपा पार्टी प्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है। लेखराज जाडला कोइडी के  बीडीसी मेंबर भी रह चुके है। जिप व एमएलए के चुनाव भी लड़ चुके हैं। और पार्टी में कई अहम पदों पर कर्तव्य का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर  प्रदेश महासचिव रमेश भटोली  , बलबीर सिंह, कमल देव आदि ने पार्टी का आभार जताया है। नव नियुक्त जिला बसपा अध्यक्ष लेखराज कतनोरिया ने कहा कि पार्टी को जिला ऊना में सुदृढ़ संगठित कर विस्तारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा की पार्टी से मिले निर्देशों के अनुसार कार्य कर हर वर्ग को न्याय दिलाया जायेगा।

  • बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले पहलवानों को दी गई सुरक्षा

    बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले पहलवानों को दी गई सुरक्षा

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पहलवानों और शिकायकर्ताओं को सुरक्षा दिलाई गई है।और इनके बयान दर्ज किए जाएंगे। सात महिला पहलवानों और एक नाबालिग लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बयान दर्ज करेगी। 

    इस बीच, ‘इंडियन वीमन प्रेस कोर’ (IWPC) ने शनिवार को सरकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच की मांग कर रही प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि महिला पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो प्राथमिकी दर्ज की।

  • जालंधर: सरस्वती सिंधु न्यास हॉल में हुआ स्पेशल योग कक्षा का आयोजन, देखें वीडियो

    जालंधर: सरस्वती सिंधु न्यास हॉल में हुआ स्पेशल योग कक्षा का आयोजन, देखें वीडियो

    जालंधर : जालंधर के सरस्वती सिंधु न्यास हाल आदर्श नगर में एक स्पेशल योग कक्षा का आयोजन किया गया जिसमे कपूरथला से महिला पतंजली योगपीठ से संवाद राज्य प्रभारी परवीन, भारत स्वाभिमान न्यास कपूरथला के जिला प्रभारी अरुण अग्रवाल, महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी पूजा अग्रवाल ने साधकों को योग करवाया और योग के बारे में ज्ञान बांटा।

    इस मौके विनोद, आशा, शीला, कोमल टंडन, आरती जैन, जसप्रीत, कविता, ऊषा, रोजी, ज्योति, गुरमीत, राजविंदर, योग टीचर जसविंदर कौर कुंदी और सरस्वती सिंधु न्यास के बच्चो ने भाग लिया। उसके उपरांत सतविंदर सिंह कुंदी महामंत्री (बी एस टी) जालंधर, पतंजलि योग सीमित के जिला प्रभारी अजय मल्होत्रा ,योग टीचर और जिम ट्रेनर अमरजीत बिट्टू ने आए हुए सभी प्रभारियों को सम्मान चिन देकर सम्मानित किया और बाद में सभी को अल्पाहार करवाया गया।

  • 1 मई से बदल जाएंगे यह नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    1 मई से बदल जाएंगे यह नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    नई दिल्ली : मई का महीना शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही कई नियम बदल जाएंगे, जिनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ सकता है। जो बदलाव होने जा रहे हैं, उनमें जीएसटी और पीएनबी के एटीएम ट्रांजैक्शन के नियम शामिल हैं।

    जीएसटी के नियमों में बदलाव

    1 मई से जीएसटी से जुड़ा एक बड़ा नियम बदलने जा रहा है। नए नियम के अनुसार जिन कंपनियों का टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा, उन्हें 7 दिनों के अंदर ही इनवॉइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपनी ट्रांजैक्शन रिसीट अपलोड करनी होगी। फिलहाल ऐसा करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

    पीएनबी ने किया बदलाव

    प्रमुख सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) भी कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ने एटीएम से लेन-देन करने के नियम बदले हैं। अगर खाते में पैसे की कमी के चलते आपकी एटीएम पर लेनदेन विफल हो जाए तो पीएनबी आपसे 10 रुपये का चार्ज वसूलेगा। इतना ही नहीं इस 10 रु पर जीएसटी अलग से लगाया जाएगा।

    गैस सिलेंडर के रेट में होगा बदलाव

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा के बाद एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के रेट बदलती है। इनमें कटौती या बढ़ोतरी संभव होती है। ऐसा भी होता है कि सिलेंडर के रेट न बदले जाएं। इस महीने यानी अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये तक घटाए गए थे। इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2028 रुपये रह गई थी। अब सरकार 1 मई से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती है। ये बदलाव घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमतों में हो सकता है।

    म्यूचुअल फंड कंपनियों में बदलाव

    मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे केवल उन्हीं ई-वॉलेट से पैसे लें, जिनका केवाईसी हो चुका है। इसका सीधा सा मतलब है कि अगर आपके वॉलेट का केवाईसी नहीं हुआ होगा तो आप इसके जरिए निवेश नहीं कर पाएंगे। ध्यान रहे कि ये नियम 1 मई से लागू होने जा रहा है।

  • पंजाब से बड़ी खबर: नवजोत सिद्धू ने बादल परिवार से मनमुटाव किया खत्म, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबर: नवजोत सिद्धू ने बादल परिवार से मनमुटाव किया खत्म, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिब: प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार के बाद बादल गांव पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल व परिवार के साथ दुख सांझा किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा, बादल परिवार के साथ उनका मन मोटव खत्म हो गया है।

  • 55 युवाओं ने वर्मा कॉलोनी नवांनगर में किया रक्तदान

    55 युवाओं ने वर्मा कॉलोनी नवांनगर में किया रक्तदान

    बददी/ सचिन बैंसल : अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए बालाजी संघ नानकपुर द्वारा श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के सहयोग से बद्दी के निकटवर्ती वर्मा कॉलोनी नवांनगर के स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 55 स्वंयसेवकों ने रक्तदान किया।  रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेवी नरेश चौधरी नानकपुर ने किया और युवाओं को प्रोत्साहित किया।  उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी,  नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि  रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

    श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया  कि अस्पतालों में हमेशा रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की हमेशा कमी रहती है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है,  जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने कहा के  बालाजी संघ, नानकपुर द्वारा लगभग हर तीन महीने बाद रक्तदान जागरूकता शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में  55 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर बाला जी संघ के सदस्य एवं श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, समृति चिन्ह एवं बैच देकर प्रोत्साहित किया।

  • जालंधर: लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स ने भाजपा को दिया समर्धन, देखें Live

    जालंधर: लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स ने भाजपा को दिया समर्धन, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्ष : लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और पूर्व विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया हैं। हालांकि सियासी गलियारों में उनके शामिल होने की चर्चाएं चल रही थी। लेकिन आज जालंधर के निजी होटल में बैंस बंधुओं ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि बैंस बंधुओं ने शिरोमणि अकाली दल मान से राजनीति की शुरुआत की थी। बाद में दोनों भाई अकाली दल बादल में शामिल हो गए थे। खास कर बड़े भाई एसजीपीसी में बतौर सदस्य कई साल तक बने रहे तो सिमरजीत सिंह बैंस ने अकाली दल में सक्रिय हो पार्षद पद का चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद से सिमरजीत सिंह ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

    शहर में राजनीति में खासा प्रभाव बनने के बाद सिमरजीत सिंह बैंस ने अकाली दल से साउथ सीट से विधानसभा का टिकट मांगा पर टिकट नहीं मिली। इससे नाराज सिमरजीत सिंह बैंस ने पार्टी छोड़ दी और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इसी दौरान विस चुनाव में सिमरजीत सिंह बैंस अकाली दल के उम्मीदवार हीरा सिंह गाबड़िया को चुनाव में हरा कर सब को हैरान कर दिया। चुनावों में दो सीटों पर दोनों भाई को जीत हासिल हुई। इसके बाद दोनों भाईयों ने 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव जीत कर अकाली दल को बेचैन कर दिया। 2022 में एक महिला की ओर से सिमरजीत सिंह बैंस पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों को चलते सिमरजीत सिंह विधानसभा का चुनाव हार गए। उन्हें त्रिकोणीय मुकाबले में हार मिली।

    हालांकि बैंस आरोपों को निराधार बताते रहे हैं। इसी मामले में कोर्ट से उन्हें जमानत भी मिल गई। आज दोनों भाइयों के भाजपा को समर्थन देने से पार्टी को लुधियाना से मजबूती मिलेगी। क्योंकि लुधियाना में दोनों भाइयों का काफी दबदबा है। दरअसल, मौजूदा समय में भाजपा भी पंजाब में मजबूती से पांव जमाना चाहती है। इसलिए पार्टी लगातार कांग्रेस अकाली दल हो अन्य कद्दावर नेता पार्टी में शामिल करा रही है। वैसे भी 2017 के राष्ट्रपति के चुनाव के समय भाजपा की तरफ से उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को भाजपा के कहने पर दोनों भाइयों ने वोट भी दिया था। ऐसे में दोनों के भाजपा के नेताओं से अच्छा तालमेल भी है।