पंडोगा बैरियर पर 70 ग्राम सोना, 1.5 किलो चांदी के आभूषण पकड़े, 28 हजार जुर्माना वसूला

ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल पंजाब बॉर्डर पर स्थित पंडोगा बैरियर पर होशियारपुर से ऊना की तरफ आ रही कार में सोने व चांदी के आभूषण आबकारी व कर विभाग ने पकड़े हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के ई सुविधा पर ड्यूटी पर उपस्थित सहायक राज्य एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को गुप्त सूचना मिली कि होशियारपुर से ऊना की तरफ आ रही कर में सोने व चांदी के आभूषण लेकर दो व्यापारी आ रहे हैं तो उन्होंने सूचना प्राप्त होने पर अपनी टीम के साथ ई सुविधा केंद्र पंडोगा में गाड़ी को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की, जैसे ही गाड़ी पंडोगा बैरियर पर आई तो टीम ने इस गाड़ी को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने गाड़ी को रोका उसके बाद अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने अपनी टीम के साथ गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक काले रंग का बैग पड़ा था ।जब दोनों से यह पूछा गया कि इस बैग में क्या है तो वह बहाने बनाने लगे। जब बैग खोला गया तो उसमें कुछ सोने व चांदी के आभूषण पाए गए।
सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी ने जब उनसे इस सामान का बिल मांगा तो वह मौके पर कोई भी बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। उसके बाद दूसरे व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी जेब में भी सोने के आभूषण मिले। अधिकारी ने उन दोनों की उपस्थिति में वजन करवाया तो 70 ग्राम सोने व डेढ़ किलो चांदी के आभूषण पाए गए, जिनका बाजार में मूल्य क्रमशः 388850 व 77850 व कुल कीमत 4,66700 रुपए आंकी गई।
जिस पर उच्च अधिकारियों के आदेश पर 28000 रुपए जुर्माना मौके पर वसूल किया गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के मुखिया विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आगे भी विभाग की टीमें चोरी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...