NationalHospital के वार्ड में घुसा Panther, मची अफरा-तफरी

Hospital के वार्ड में घुसा Panther, मची अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली – राजस्थान के जयपुर में एक निजी अस्पताल के वार्ड में अचानक पैंथर घुस गया। इस दौरान हड़कंप मच गया। जैसे ही पता चला तो मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पैंथर को अस्पताल के वार्ड में घुसने देखा जा सकता है। घटना के समय वार्ड में कोई मरीज मौजूद नहीं था, लेकिन अन्य वार्डों में मरीज भर्ती थे। अस्पताल के अन्य वार्डों में मरीज और उनके परिजन मौजूद थे।

उन्हें जब पता चला कि अस्पताल में पैंथर घुस आया है तो लोगों में डर फैल गया। जानकारी के अनुसार यह मामला जयपुर के चौमू इलाके में स्थित धमोड़ अस्पताल में बीती रात करीब 2 बजे का है। यहां अस्पताल के वार्ड में कहीं से अचानक पैंथर घुस आया। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में पैंथर को स्पष्ट रूप से वार्ड में घूमते देखा जा सकता है। हालांकि गनीमत रही कि उस समय वार्ड खाली था, जिससे कोई घटना नहीं हुई।

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। इसके बाद चौमू पुलिस स्टेशन के SHO प्रदीप शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी बुला लिया। इसी बीच पैंथर कुछ देर बाद खिड़की के रास्ते से अस्पताल से बाहर निकलकर पीछे झाड़ियों में चला गया। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करती, तब तक पैंथर वहां से ओझल हो चुका था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...