Breaking Newsअजगर समेत कई सांप लेकर आ रहा था यात्री, एयरपोर्ट पर किया...

अजगर समेत कई सांप लेकर आ रहा था यात्री, एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : चेन्नई एयरपोर्ट पर एक यात्री बैंकॉक से कई प्रजातियों के सांपों की तस्करी कर रहा था। कस्टम के अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट पर पकड़ लिया और वन्य जीव क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया। यात्री को गिरफ्तार करने के बाद जीवित वन्यजीवों को वापस बैंकॉक भेज दिया गया है। फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांप के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। हालांकि एल्विश ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। इस बीच वन्यजीव प्रजातियों की तस्करी को लेकर कस्टम डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने चार नवंबर को विदेशी वन्यजीव प्रजातियों के साथ एक यात्री को रोका और उससे छिपा हुआ सोना बरामद किया।  एयरपोर्ट की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने तमिलनाडु के तंजौर के 44 वर्षीय पुरुष यात्री गुरुस्वामी सुधाकर को रोका

जो बैंकॉक से फ्लाइट TG337 से आए थे। अधिकारियों ने सुधाकर के चेक-इन बैगेज की जांच की, जिससे कस्टम-निर्मित पैकिंग में सावधानीपूर्वक छिपाई गई विदेशी वन्यजीव प्रजातियों की अवैध तस्करी का पता चला।  कस्टम अधिकारियों ने यात्री के पास से अजगर समेत अन्य प्रजातियों के सांप बरामद किए। इस बारे में क्षेत्रीय वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को जानकारी दी गई, जो तुरंत एयरपोर्ट पहुंचे और 2 जीवित बॉल पायथन, एक मृत गोल्डन-हैंडेड टैमरिन, 2 मृत कॉमन मार्मोसेट्स और कुल 11 जीवित और 15 मृत वुडलैंड डॉर्मिस की पहचान की। अधिकारियों ने जिन जीवों को जीवित पाया उन्हें सुरक्षित रूप से बैंकॉक वापस भेज दिया गया है। इसके अलावा जो जीव मरे हुए थे, उनका सावधानीपूर्वक निपटान कर दिया गया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...