Breaking Newsचलती ट्रेन में यात्रियों ने खिड़की से लटकाया चोर, वीडियो वायरल

चलती ट्रेन में यात्रियों ने खिड़की से लटकाया चोर, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

‘हाथ टूट जाएगा भैया’, चिल्लाता रहा चोर 

भागलपुर: यात्रा के समय अक्सर कहा जाता है कि अपने सामान की रक्षा स्वयं करें। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर आप चोर या झपट्टा मार गिरोह के शिकार हो सकते हैं। बिहार के भागलपुर में चलती ट्रेन में एक यात्री के साथ कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन समय रहते लोगों ने चोर को पकड़ लिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार (16 जनवरी) को सामने आया है। हालांकि वीडियो कब का है और किस स्टेशन का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह है मामला

बताया जा रहा है कि एक मोबाइल चोर एक महिला यात्री का फोन झपट्टा मारकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी वह पकड़ा गया। ट्रेन चलती रही और अंदर बैठे यात्री चोर का हाथ पकड़े रहे। इस तरह कुछ दूर तक उसे ले गए। चोर चिल्लाता रहा, ‘छोड़ दीजिए… हाथ टूट जाएगा भैया…’.  हालांकि कुछ दूर ट्रेन जाने के बाद जैसे ही धीरे होती है तो कुछ लड़के आकर चोर को लेकर चले जाते हैं। इस बीच यात्री चिल्लाते हैं कि वे लड़के चोर के गैंग के ही हैं।

महिला का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था चोर

वीडियो के संबंध में कहा जा रहा है एक महिला अपने फोन से बात कर रही थी। इसी दौरान झपट्टा मार गिरोह का चोर हाथ साफ करने पहुंच गया लेकिन उसकी किस्मत खराब थी और पकड़ा गया। हालांकि महिला का मोबाइल बच गया। ट्रेन में बैठ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि एनकाउंटर न्यूज़ नहीं करता है।

भागलपुर और बेगूसराय से आ चुका है ऐसा मामला

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी भागलपुर में ऐसी घटना हो चुकी है। बेगूसराय में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। बेगूसराय की घटना में चोर को यात्री करीब 15 किलोमीटर तक खिड़की से टांग कर ले गए थे। वहीं भागलपुर में जो घटना हुई थी वह जमालपुर साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में हुई थी। चोर को यात्रियों ने खिड़की से ही अंदर खींच लिया था और खूब पिटाई की थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...