Nationalइस दिन होगी PCS की परीक्षा, नोटिस जारी

इस दिन होगी PCS की परीक्षा, नोटिस जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 यानी यूपी पीसीएस परीक्षा को स्थगित कर नई एग्जाम डेट जारी की गई है। प्रयागराज में स्थित यूपीपीएससी हेड ऑफिस के बाहर 4 दिन चले अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद, आयोग ने अभ्यर्थियों की ‘वन डे वन शिफ्ट’ की मांग स्वीकार कर ली है। अब यह परीक्षा एक ही दिन में आयोजित की जाएगी। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी सांझा की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों की ‘वन डे वन शिफ्ट’ और नॉर्मलाइजेशन हटाने की मांग को स्वीकार किया है। इस फैसले के बाद आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। हालांकि आयोग ने अभी यूपी पीसीएस और आरओ/एआरओ की परीक्षा तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी ताजा नोटिस में लिखा है, ‘सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 जो दो दिवसों में दिनांक 7 व 8 दिसंबर 2024 को होनी थी, उसे अब एक दिवस में दिनांक 22 दिसंबर 2024 को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक (10,76,004) अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है।

यूपीपीएससी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 2024 पहले 17 मार्च को होनी थी, लेकिन 11 फरवरी को RO/ARO का पेपर लीक होने की वजह से पीसीएस समेत 5 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद जून और फिर अक्टूबर में निर्धारित पीसीएस परीक्षा को स्थगित किया गया। अब 7 व 8 दिसंबर को होनी थी, जिसे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद (चौथी बार) स्थगित किया गया है। अब यह परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को होगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...