Haryanaफैक्ट्री में गैस लीक होने से लोगों को सांस लेने में आई...

फैक्ट्री में गैस लीक होने से लोगों को सांस लेने में आई परेशानी, मौके पर पहुंची NDRF टीम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणा: गुरुग्राम में आज दोपहर कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया की बंद पड़ी फैक्ट्री में गैस लीक होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और आंखें जल रही थीं। इसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। गैस लीकेज की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने फैक्ट्री समेत इलाके को खाली करवा दिया। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF आदि एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस समय इलाके का माहौल शांतिपूर्ण है। गैस के सैंपल लेकर लैब में टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। इसके कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए सिविल डिफेंस के अधिकारी मोहित कुमार ने बताया है कि हमें करीब सुबह साढ़े 11 बजे फोन पर सूचना मिली थी। कॉल करने वाले ने हमें सूचना दी थी कि फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हुई है। इस सूचना पर प्रशासन अलर्ट हुआ और एजेंसियों को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस के साथ डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को भी सूचना पहुंचाई गई। दिल्ली से संपर्क कर NDRF की टीम भी बुलाई गई। यहां पहुंचकर जब जांच की तो पता चला कि सुबह करीब 4 बजे लोगों ने गैस लीक होने जैसा महसूस किया था।

धीरे-धीरे लोगों को जब इसके लक्षण दिखने लगे तो उन्होंने 112 पर कॉल किया था। कॉल के बाद टीमें मौके पर पहुंचना शुरू हो गई थीं। इंस्पेक्शन टीम करीब 1 बजे आई। उस समय रीडिंग ली, और फिर दोबारा करीब 2 घंटे बाद रीडिंग ली, दोनों में काफी फर्क आया है। हमारी कोशिश है कि अभी फिलहाल के लिए जगह को सील ही रखें। हमने जो सैंपल लिए हैं, उन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। लोगों के अनुसार, जो गैस लीक होने के बाद महसूस हो रहा था उसमें

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...