Breaking Newsलोगों की बढ़ी मुश्किले, 20 दिनों तक रहेगी पानी की किल्लत

लोगों की बढ़ी मुश्किले, 20 दिनों तक रहेगी पानी की किल्लत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में पानी की किल्लत का सामना करने के लिए लोग तैयार हो जाएं। गंगनहर की सफाई के लिए अभियान चलाया जाना है। सफाई अभियान शुरू होने के बाद गंगनहर को बंद कर दिया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के जल विभाग ने बताया है कि 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। नोएडा और गाजियाबाद में पानी की किल्लत लगभग एक महीना रहने वाली है। बता दें कि अगले सप्ताह से त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है।   

नवरात्रि के बाद दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा है। त्योहारों के मौसम में पानी की किल्लत से आम जनता रूबरू होने वाली है। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में 245 एमएलडी की क्षमता का वाटर सप्लाई प्लांट है। अधिकारियों के अनुसार सिद्धार्थ विहार प्लांट से 80 प्रतिशत नोएडा, 15 प्रतिशत जीडीए और 5 प्रतिशत अवास विकास क्षेत्र में पानी पहुंचाया जाता। नोएडा में 400 एमएलडी पानी की खपत रोजाना होती है। जरूरत पूरी करने के लिए गाजियाबाद और गंगनहर से सप्लाई दी जाती है।

हर साल गंगनहर में सफाई चलाया जाता है। उसकी वजह से 20 दिनों तक पानी सप्लाई बाधित रहती है। अधिकारियों का कहना है कि पानी के प्रेशर में कमी होने आपूर्ति निर्बाध नहीं होगी। दो टाइम या कभी-कभी एक टाइम पानी की सप्लाई की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी गंगनहर का पानी 20 दिनों के लिए बंद होने जा रहा है। गंगनहर में जमी सिल्ट को जेसीबी मशीनों की सहायता से बाहर निकालकर साफ किया जाता है। सफाई अभियान का उद्देश्य खेतों तक सिंचाई के लिए पानी सुगमता से पहुंचाना है। खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई में आसानी होती है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...