Unaकांग्रेस छोड़ बीजेपी से चुनाव लड़ने वालों को जनता सिखाएगी सबक: रणजीत...

कांग्रेस छोड़ बीजेपी से चुनाव लड़ने वालों को जनता सिखाएगी सबक: रणजीत राणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा ने कहा कि धनबल से हिमाचल की जनता के दिलों को नहीं जीता जा सकता है। हिमाचल देवभूमि है यहां लोग भ्रष्टाचार विरोधी हैं। पिछले दिनों किस तरह से छह विधायकों को उठाकर महीने भर तक सियासी ड्रामा रचा गया यह किसने किया जनता सब जानती है। हिमाचल देवभूमि में ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और वे सरकार से मांग करते हैं कि चुनावों के बाद मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। राणा ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऊना जिला में कांग्रेस दो विधानसभा उप चुनावों के साथ लोकसभा उम्मीदवार को भी रिकॉर्ड बढ़त दिलाएगी।

केंद्र की सरकार ने कभी महंगाई और बेरोजगारी के मसले पर बात नहीं की, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था से सत्ता में आई गैर भाजपा सरकारों को तोड़ने का प्रयास किया है। हिमाचल में रात तक मुख्यमंत्री के प्रति छह विधायकों को कोई नाराजगी नहीं होती, लेकिन अचानक उनका रात में ही हृदय परिवर्तन कैसे हो गया यह जानता समझ रही है। ऐसी ओछी मानसिकता वाले लोग विधायक तो दूर किसी भी पद के योग्य नहीं हैं। महज अपना स्वार्थ पूरा करके इन लोगों ने हिमाचल के लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खेला है। रणजीत राणा ने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार के इशारे पर अब आयकर विभाग भी एक तरफा काम करने लगा है।

किसी तरह से देश की प्रतिष्ठित राजनीतिक दलों को चुनाव में प्रभावित किया जाए यह सोची समझी चाल है। कांग्रेस समेत कई अन्य दलों के बैंक खातों को सील किया जाने लगा है। चुनावी चंदा लेने के मामले में सब कुछ लोगों के सामने स्पष्ट हो चुका है, लेकिन भाजपा केंद्र में सत्ता का दुरुपयोग करके महज हिटलरशाही पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस ढंग से प्रदेश और केंद्र में भाजपा सत्ता हथियाने का प्रयास करना चाहती है ये मंसूबे पूरे नहीं होंगे। इस अवसर पर उनके साथ रामआसरा शर्मा, देसराज मोदगिल, डॉ विजय डोगरा, सेवादल के दौलत राम आदि मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...