नई दिल्ली: केंद्र द्वारा जारी किए गए बजट के दिन पैट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कई राज्यों में गिरावट देखने को मिली है। दरअसल, सरकारी कंपनियों ने आज यानी 23 जुलाई को देश के सभी राज्यों के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं। जारी किए गए दामों के अनुसार देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं, लेकिन कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता हुआ है। वहीं बिहार और महाराष्ट्र में भी पैट्रोल-डीजल के दामों में कटौती देखने को मिली है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
