Himachalफगवाड़ाः दिन दिहाड़े माडल टाउन में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः दिन दिहाड़े माडल टाउन में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा/राजेश: पाशटा के मोहल्ला माडल टाउन में आज सुबह 10 बजे गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सतपाल पुत्र ब्रिज निवासी पाशटा को तीन नौजवानों ने पहले धमकाया और फिर गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली व्यक्ति के हाथ में लगी। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल सतपाल ने बताया कि उसका पाशटा के ही कुछ लोगों के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। आज सुबह किसी ने फोन करके उसे लकड़ के टाल पर बुलाया था।

वहां पर 2 दोस्तों के साथ वहां पहुंचे उक्त नौजवान ने केस वापिस लेने के लिए उसे धमकियां दी।  सतपाल के अनुसार केस वापिस लेने से इंकार करने पर उक्त नौजवान ने उसे गालियां निकालकर हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त नौजवान ने उसपर गोली चला दी और मौके से तीनों युवक फरार हो गए।

गोली सतपाल के हाथ पर लगी। मौके पर डाक्टर के अनुसार सतपाल को प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रैफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे एएसआई बलबीर सिंह गोली चलाने वाले तीनों युवकों को काबू कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...