Himachalहाईवे पर कार पर आ गिरा प्लेन, लगी आग, देखिए वीडियो

हाईवे पर कार पर आ गिरा प्लेन, लगी आग, देखिए वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फ्लोरिडाः अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि विमान हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी टक्कर एक कार से हो गई। इसके बाद विमान आग का गोला बन गया। हाईवे पर जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा में एक छोटा विमान हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था लेकिन दूसरे वाहन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया। इस दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ ही सेकंड में विमान ने एक कार को चकनाचूर कर दिया। कुछ चालकों ने विमान को नीचे आता देख खुद को दूर कर लिया था और अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक फिल्मी सीन की तरह दिखाई दे रहा था। हम अपनी मौत से कुछ इंच ही दूर थे, वरना इसकी चपेट में हम भी आ जाते। बताया गया कि यह बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 जेट विमान था। यह विमान ने कोलंबस, ओहियो में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से नेपल्स जा रहा था, इसमें पांच लोग सवार थे।

दुर्घटना से पहले पायलट ने ATC से सम्पर्क कर बताया था कि जहाज का इंजन खराब हो गया है। पांच लोगों में से तीन को जिन्दा बचा लिया गया लेकिन दो लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और फायरब्रिगेड समेत पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में लग गईं। अब इस मामले की जाँच की जा रही है कि असल में दुर्घटना की मुख्या वजह क्या थी। सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...