Himachalअचानक हवा में टूटी विमान की खिड़की, वीडियो वायरल

अचानक हवा में टूटी विमान की खिड़की, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अमेरिका की अलास्का एयरलाइंस के विमान की खिड़की हवा में टूट जाने की वजह से इसकी इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। आसमान में अचानक प्लेन का शीशा टूटने से यात्रियों में दहशत का माहौल हो गया। पूरी प्लेन में हड़कंप मच गया। एयरलाइंस ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। खबर लिखे जाने तक इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान में चालक दल के 6 सदस्य और 174 यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ की वजह से सभी यात्रियों की जान बच गई।

वहीं एयरलाइंस ने इसकी जांच करने की बात कही है और बताया है कि पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। विमान में सवार यात्रियों ने इसे बुरा सपना और दर्दनाक अनुभव बताया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो वायरल हो रहा है। वीडियो में सीट के पास एक छेद दिखाई दे रहा है। कंपनी ने जांच के बाद ज्यादा जानकारी शेयर करने की बात कही है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 1282, जो ओन्टारियो, कैलिफोर्निया के लिए जा रही थी, उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद 174 यात्रियों और छह चालक दल के साथ पोर्टलैंड में सुरक्षित वापस लैंड कराई गई। सोशल मीडिया पोस्ट में हवाई जहाज की एक खिड़की और साइड की दीवार का हिस्सा गायब दिखे। हादसा शुक्रवार 5 जनवरी का बताया जा रहा है। विमान ने ओरेगॉन से कैलिफोर्निया के ओंटारियो के लिए उड़ान भरी थी।

बोइंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि अलास्का एयरलाइंस की उड़ान एएस1282 से जुड़ी घटना के बारे में पता है। हम अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए काम कर रहे हैं और अपने एयरलाइन ग्राहक के संपर्क में हैं। बोइंग की एक तकनीकी टीम जांच में सहयोग के लिए तैयार है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...