Himachal Govtप्रदेश में सुनियोजित शहरीकरण को किया जा रहा प्रोत्साहितः Rajesh Dharmani

प्रदेश में सुनियोजित शहरीकरण को किया जा रहा प्रोत्साहितः Rajesh Dharmani

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्राधिकरण की परियोजनाओं का उद्देश्य लोगों की आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ प्रदेश के लिए राजस्व के नए स्रोत सृजित करना है।

उन्होंने कहा कि शहरीकरण की तीव्र गति के दृष्टिगत शहरी विकास, हिमाचल के विकास की रणनीति का महत्त्वपूर्ण स्तम्भ है। राज्य में सुनियोजित विकास को बढ़ावा देने के तहत हिम चंडीगढ़, हिम पंचकूला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी जैसी महत्त्वकांक्षी परियोजनाओें को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हिम चंडीगढ़ को साकार रूप प्रदान करने के लिए आपसी सहमति अथवा लैंड पुलिंग के तहत भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सिरसा नदी के तटीकरण के लिए नदी तटीकरण विकास परियोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने तथा राज्य में बढ़ते शहरीकरण के दबाव को कम करने के लिए इन परियोजनाओं को योजनाबद्ध, सत्त विकास के दृष्टिगत भविष्य के अनुरूप शहरी केंद्रों में विकसित किया जाएगा।

राजेश धर्माणी ने कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। हिमुडा द्वारा युवाओं के स्टार्ट-अप को, हिमुडा स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस नीति के तहत युवाओं के स्टार्ट-अप को प्रति प्रस्ताव 5 लाख रुपये की फंडिंग दी जाएगी। नीति का उद्देश्य प्रदेश में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकीय तंत्र का निर्माण करना है। इससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस नीति के तहत आपदा प्रबंधन से संबंधित स्टार्टअप के लिए फंडिंग की भी संभावना तलाशी जा रही है।

सूचना प्रौद्योगिकी के महत्त्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमुडा के एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत ई-इनिशिएटिव मॉडल लागू किया जाएगा। इसके तहत सभी हितधारकों को ऑनलाइन आवंटन, ई-ड्राइंग और ई-ऑक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नागरिक केन्द्रित परियोजनाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत प्राधिकरण निरन्तर क्षमता निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इसके तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विषय विशेषज्ञों को इम्पैनलड किया जा रहा है।

बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेन्द्र कुमार वशिष्ठ और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...