National15 अगस्त को लेकर देशवासियों से PM Narendra Modi की खास अपील

15 अगस्त को लेकर देशवासियों से PM Narendra Modi की खास अपील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि खादी की बिक्री में 400 फीसदी की वृद्धि हुई है और खादी ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं कड़ी में मोदी ने देशवासियों से तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी लेने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में आज कहा, “15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा अभियान’। पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए सबका जोश बहुत रहता है। गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो, बड़ा घर हो, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। तिरंगे के साथ सेल्फ़ी लेकर सोशल मीडिया पर डालने का उत्साह भी दिखता है।”

उन्होंने कहा “आपने गौर किया होगा, जब कॉलोनी या सोसायटी के एक-एक घर पर तिरंगा लहराता है, तो देखते ही देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है। यानी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ – तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के नवाचार भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में, दफ्तर में, कार में, तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के उत्पाद दिखने लगते हैं। कुछ लोग तो ‘तिरंगा’ अपने दोस्तों, पड़ोसियों को बांटते भी है। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है।”

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा “पहले की तरह इस साल भी आप ‘हरघरतिरंगाडॉटकॉम’ पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी जरूर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि एक और बात याद दिलाना चाहता हूँ। हर साल 15 अगस्त से पहले आप मुझे अपने ढेर सारे सुझाव भेजते हैं। आप इस साल भी मुझे अपने सुझाव जरूर भेजिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...