InternationalPM ने दिया इस्तीफा, बॉर्डर पर 24 घंटे का अलर्ट जारी

PM ने दिया इस्तीफा, बॉर्डर पर 24 घंटे का अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः बांग्लादेश में एक महीने से हो रही हिंसा के बीच शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना भारत का रुख कर रही हैं। वहीं पूरे बांग्लादेश बॉर्डर पर 24 घंटे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के अनुसार, उनके हेलीकॉप्टर के अगरतला में उतरने की संभावना है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा चिंताओं के बीच पीएम शेख हसीना देश छोड़कर भाग गई हैं।

हजारों बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को ढाका में प्रधान मंत्री शेख हसीना के महल पर धावा बोल दिया, जब एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि वह अपने पद छोड़ने की मांग को लेकर हो रहे सामूहिक प्रदर्शनों से भाग गई थीं। बांग्लादेश के चैनल 24 ने राजधानी में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में भीड़ की तस्वीरें प्रसारित कीं, जो जश्न मनाते हुए कैमरे की ओर हाथ हिला रही थीं।इसके साथ ही खबर है कि उन्होंने देश छोड दिया है। कुछ ही देर पहले बांग्लादेश के आर्मी चीफ एक प्रेसवार्ता की।

प्रेसवार्ता में उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मारपीट और संघर्ष से दूर रहें। शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही सरकार का गठन करेंगे। उन्होंने शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफे की भी पुष्टि की है और कहा कि हमने सभी राजनीतिक दलों से चर्चा की है। हम राष्ट्रपति के पास जाएंगे और अंतरिम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो चर्चा की है, उसमें हम जरूर सफल होंगे।

आर्मी चीफ ने कहा कि देश में जो हत्याएं हुईं हैं उस पर न्याय होगा। हमे कुछ समय दीजिए, हम पूरा हल निकालेंगे। लोग मारे जा रहे हैं, इसलिए हिंसा न फैलाए। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। इस बीच प्रदर्शकारियों ने शेख मुजीबुर्रहमान की प्रतिमा को भी आंदोलनकारियों ने नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। बता दें कि हजारों लोग प्रधानमंत्री आवास में घुस गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...