Himachalपीएम का बड़ा एक्शंनः गृहमंत्री को किया बर्खास्त

पीएम का बड़ा एक्शंनः गृहमंत्री को किया बर्खास्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को पद से बर्खास्त कर दिया है। भारतीय मूल की सुएला के एक लेख को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था जिसमें उन्होंने लंदन की पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थक होने का आरोप लगाया था। एपी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कैबिनेट फेरबदल में सुएला को पद से बर्खास्त कर दिया है। सुएला ने अपने लेख में लंदन पुलिस पर आरोप लगाया था पुलिस फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत उदार रवैया अपना रही है।

पिछले हफ्ते शनिवार को लंदन में फिलिस्तीन के समर्थन में एक प्रदर्शन आयोजित किया था जिसमें पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनों को रोका, उसे लेकर सुएला नाराज थीं। उन्होंने अपने एक लेख में लंदन पुलिस के फिलिस्तीन समर्थक विरोध-प्रदर्शन को दबाने के तरीकों पर हमला करते हुए ऋषि सुनक पर निशाना साधा था। आलोचकों का कहना है कि उनके लेख के कारण दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारी लंदन की सड़कों पर उतरने के लिए प्रोत्साहित हुए। विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख सुनक पर दबाव बढ़ता जा रहा था कि वो सुएला पर कार्रवाई करें और इसी बीच कैबिनेट फेरबदल में सुएला को बर्खास्त करने की खबर सामने आई है।

हाल ही में सुएला के एक और बयान से हंगामा खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन के शहरों में फुटपाथ पर रहने वाले लोग अपनी मर्जी से वहां रहते हैं और ये उनकी लाइफस्टाइल च्वॉइस है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपनी एक पोस्ट में कहा था, ‘ब्रिटेन के लोग दयालु हैं। हम हमेशा उन लोगों का साथ देंगे जो सचमुच बेघर हैं। लेकिन हम अपनी सड़कों पर तंबुओं की कतारों से लोगों को कब्जा नहीं करने देंगे, जिनमें से कई लोग विदेश से आए हैं। ये लोग अपनी लाइफस्टाइल च्वॉइस के रूप में सड़कों पर रहते हैं।’

ब्रिटेन की गृह मंत्री का कहना था कि सरकार ब्रिटेन के शहरों को सैन फ्रांसिस्कों और लॉस एंजिल्स जैसा नहीं बनने दे सकती है. ब्रेवरमैन ने कहा था कि इन दोनों अमेरिकी शहरों में बेघर लोग सड़क के फुटपाथ पर रहते हैं और वहां अपराध की दर सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा था, ‘जब तक हम इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाते, ब्रिटेन के शहर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स जैसे शहर बन जाएंगे, जहां कमजोर नीतियों के कारण अपराध, नशीली दवाओं के सेवन और गंदगी में बढ़ोतरी हुई है।’सोशल मीडिया पर ब्रेवरमैन की इस टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ था। ब्रिटेन के विपक्ष ने इसकी कड़ी निंदा की थी और उनकी ही कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने उनके बयान से दूरी बना ली थी। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह अपनी कैबिनेट सहयोगी की टिप्पणी को आपत्तिजनक मानेंगे, तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। ब्रेवरमैन ने इस साल की शुरुआत में भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन में शरण चाहने वाले लोगों को रवांडा भेज दिया जाना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...