साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 15 आरोपी गिरफ्तार

ठिकाना बदल-बदल कर वारदात को देते थे अंजाम

नोएडाः शहर के सेक्टर-34 से 15 साइबर ठगों गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शुक्रवार साइबर क्राइम करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 15 ठगों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी सेक्टर-34 के एक होटल से ठगी का कारोबार चला रहे थे। आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और पासबुक आदि बरामद हुई हैं। आरोपियों में एक बी- टेक इंजीनियर, दो बी-कॉम व एक बीए पास है। पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी आरिफ रजा, अहमद रजा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मूल निवासी अंजनी गौरेला, राजस्थान के नागौर निवासी राकेश, बिहार के मधुबनी निवासी अरुण कुमार, असम के काचर निवासी पत्रा दत्ता, राजस्थान के झालावाड़ निवासी मयंक कुमार, यूपी के अलीगढ़ निवासी बंटी, गुजरात के सूरत निवासी रवि कुमार आदिवासी, बिहार के सीतामढ़ी निवासी मुन्ना मुश्ताक, यूपी के हरदोई निवासी शोभित कुमार, बलिया निवासी अनुज कुमार पांडे, दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी दीपक कुमार ठाकुर, यूपी के उन्नाव निवासी सरोज कुमार उर्फ अमित और गुजरात के बड़ोदरा निवासी ऋषि तुषार आरोठे के रूप में हुई है। यह सभी आरोपी नोएडा में करीब चार महीने से ठगी का करोबार चला रहे थे। वह दस दिन में अपना ठिकाना बदल देते थे। एक होटल छोड़कर दूसरे में चले जाते थे। यह आरोपी नोएडा के एक होटल में ठहर कर लोगों से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे। इनके झांसे में आने वाले व्यक्ति को व्हाट्सअप ग्रुप आदि से जोड़कर पैसे बैंक खाते में जमा करवाने के लिए कहा जाता था। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 13 को जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...
spot_img

Popular Categories

spot_imgspot_img