पुलिस और बदमाशों के चली गोलियां, 2 घायल

जींद: काब्रच्‍छा के सरपंच मनीष की गोली मारकर हत्‍या करने के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लग गई है। उन्‍हें जींद के नागरिक अस्‍पताल में दाखिल करवाया गया है। यह घटना जींद के उचाना गांव के पास हुई है। आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। नवदीप और बुलकेश के पांव में गोली लगी है। 

बता दें गांव काब्रछा के सरपंच, 32 वर्षीय मनीष वीरवार सुबह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। कार्यालय में वे गांव के कुछ लोगों के बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक उनके कार्यालय में घुस गए और आते ही उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उनके सिर में व चार अन्य शरीर के हिस्सों में लगीं।

गोली मारते ही बदमाश वहां से निकलकर फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने सरपंच को उचाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष ने पिछले चुनाव में 500 मतों से जीत हासिल की थी, लेकिन उसकी परिवार में रंजिश चली आ रही थी।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...