Breaking NewsPolice ने 2 लुटेरी दुल्हनों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

Police ने 2 लुटेरी दुल्हनों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
संभल : पुलिस ने दुल्हन बनकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर लुटेरी दुल्हन समेत 2 महिलाओ को गिरफ्तार किया है और इनका एक साथी फरार है। दुल्हन बनकर लूटपाट करने वाली गैंग की महिलाएं मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिले में कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। पुलिस काफी समय से इस गैंग की महिलाओं की तलाश थी। फिलहाल पुलिस ने गैंग की सरगना और लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रजपुरा थाना इलाके में दुल्हन बनकर लूट करने वाले गैंग के एक शख्स ने मुकेश नाम के युवक को शादी कराने का झांसा देकर 30 हजार रुपए ऐंठने के बाद मुस्कान नाम की महिला को मुकेश के साथ भेज दिया था। मुकेश के साथ जाने के बाद मुस्कान ने मुकेश से 20 हजार की डिमांड और कर दी। जिसके बाद लुटेरी दुल्हन ने पुलिस के 112 हेल्प लाइन नंबर पर खुद को मुकेश के द्वारा बंधक बनाए जाने की झूठी सूचना भी दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लुटेरी दुल्हन फरार होने की तैयारी कर रही थी, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन मुस्कान से लूट का कैश भी बरामद कर लिया है। लुटेरी दुल्हन मुस्कान से पूछताछ के बाद गैंग की सरगना मोना नाम की महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि पंडित नाम का आरोपी फरार है। यह दोनों महिलाएं अलीगढ़ में रहकर गिरोह चलाती हैं। ऐसे लोगों को फंसाती हैं, जिनकी शादी नहीं होती है। उनसे रुपये व जेवर लूटकर रात में ही भाग जाती हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया है और उनके पास से भारी मात्रा में कैश भी बरामद कर लिया है।

2 लुटेरी दुल्हनों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...