Breaking Newsगीता फोगाट और उनके पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार! 

गीता फोगाट और उनके पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार! 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: ‘दंगल गर्ल’ गीता फोगाट ने वीरवार शाम ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं अपने पति पवन सरोहा के साथ दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे अपने भाई-बहनों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान करनाल बाइपास पर दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद फिर हमें थाने ले गए और कहने लगे कि दो ही रास्ते हैं या तो वापस चले जाओ या फिर पुलिस के घर चलो। इसके बाद हमें गिरफ्तार कर लिया गया। ये बहुत ही दुखद है।’ हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि, बुधवार रात को जंतर मंतर पर हुए बवाल के बाद पहलवानों में काफी गुस्सा है। पहलवानों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को धरना दे रहे पहलवानों के साथ मारपीट की। इस हाथापाई में कुछ पहलवानों के सिर में चोटें भी आई हैं। इस घटना के बाद विनेश फोगाट ने ऐलान किया है कि पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते हुए सभी मेडल लौटाएंगे। विनेश फोगाट ने कहा, हमें अपमानित किया जा रहा है, जमीन पर घसीटा जा रहा है। ऐसे में हम अपने सभी मेडल लौटा देंगे। वहीं, बजरंग पूनिया ने कहा, अगर ऐसे ही सम्मान हुआ, तो हम मेडल का क्या करेंगे। हम वो मेडल लौटा देंगे भारत सरकार को।

वहीं महावीर फोगाट ने भी द्रोणाचार्य अवार्ड वापस लौटाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, अगर खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला तो मैं भी द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं रखूंगा और उसे लौटा दूंगा। उन्होंने जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों पर हुए हमले को निंदनीय बताया। बता दें कि, पहलवानों ने शनिवार को हैशटैग arrest brijbhushan now अभियान चलाया। विनेश ने इस हैशटैग से पोस्ट किया, ‘अधर्म से धर्म की इस लड़ाई में आपका सहयोग ही हमारी हिम्मत है। दूसरी तरफ बजरंग ने लिखा- यहां बिजली, पानी भी बंद कर दिया गया है। अन्याय के विरुद्ध इस लड़ाई में हम अपनी बेटियों की आवाज बन रहे हैं, आप भी अपना फर्ज निभाइए, साथ आइए।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...